
कनाडा में आम चुनाव आज, मार्क कार्नी और पियरे पोलिवरे के बीच प्रधानमंत्री पद की जंग
क्या है खबर?
कनाडा में सोमवार (28 अप्रैल) को आम चुनाव है, जिसमें नई सरकार को चुनने के लिए लोग वोट करेंगे। रविवार को उम्मीदवारों ने मतदाताओं के बीच अंतिम प्रचार किया था।
चुनाव में मुख्य मुकाबला लेबर पार्टी और कंजरवेटिव पार्टी के बीच है। लेबर पार्टी मार्क कार्नी और कंजरवेटिव पार्टी पियरे पोलिवरे के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है।
चुनाव में दोनों पार्टियों के बीच कड़ी टक्कर है। सर्वेक्षण में कंजरवेटिव पार्टी थोड़ी मजबूत बताई जा रही है।
सर्वेक्षण
क्या कहते हैं चुनावी सर्वेक्षण?
कनाडा में जनमत सर्वेक्षण में कार्नी को मजबूत माना जा रहा है। वे 2 बार केंद्रीय बैंक के प्रमुख रहे हैं और जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे के बाद पद संभाला है।
रविवार को एक पोल में बताया गया कि दोनों पार्टियों के बीच करीब 4 प्रतिशत अंक का अंतर है, जो शनिवार को काफी ज्यादा था।
पोल में राष्ट्रीय स्तर पर लिबरल को 43 प्रतिशत और कंजरवेटिव को 38.9 प्रतिशत समर्थन बताया जा रहा है।
चुनाव
343 सदस्यों का होगा चुनाव
कनाडा के लोग हाउस ऑफ कॉमन्स के लिए 343 संसद सदस्यों का चुनाव करेंगे, जो 2021 के चुनाव की तुलना में 5 अधिक है।
यहां भारत की तरह ही सांसद चुने जाते हैं। सबसे ज्यादा वोट पाने वाला उम्मीदवार जीत हासिल करेगा।
कम से कम 172 सीटें जीतने वाली पार्टी बहुमत वाली सरकार बनाएगी।
कनाडा के इस बार के चुनाव में 4 मुख्य दल (लिबरल्स, कंजर्वेटिव, न्यू डेमोक्रेटिक और ब्लॉक क्यूबेकॉइस) हिस्सा ले रहे हैं।
परिणाम
कनाडा में कब आएगा परिणाम?
कनाडा में आम चुनाव से पहले 18 अप्रैल से 21 अप्रैल तक अग्रिम मतदान हुए थे, जिसमें लोगों ने वोट डाले। इसमें 20 लाख लोगों ने मतदान किया था।
सोमवार को सुबह 9 से रात 9 बजे तक मतदान होगा। 343 संसदीय सीटों पर मतदान के लिए 2.3 करोड़ मतदाता पंजीकृत हैं।
कनाडा में 6 समय क्षेत्रों को देखते हुए अटलांटिक प्रांत में मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद और प्रशान्त क्षेत्र में मतदान केंद्र बंद होने पर परिणाम आएंगे