Page Loader
ब्रिटेन: मगरमच्छ विशेषज्ञ ने 40 से अधिक कुत्तों का रेप किया, वीडियो बनाकर ऑनलाइन पोस्ट किया
ब्रिटिश मगरमच्छ विशेषज्ञ ने 40 से अधिक कुत्तों का रेप किया (तस्वीर: X/@HVincent84)

ब्रिटेन: मगरमच्छ विशेषज्ञ ने 40 से अधिक कुत्तों का रेप किया, वीडियो बनाकर ऑनलाइन पोस्ट किया

लेखन गजेंद्र
Sep 27, 2023
11:58 am

क्या है खबर?

एक ब्रिटिश मगरमच्छ विशेषज्ञ ने ऑस्ट्रेलिया में अपने पशु आश्रय में 40 से अधिक कुत्तों का रेप करने और उनको प्रताड़ित करने की बात स्वीकार की है। मगरमच्छ विशेषज्ञ एडम ब्रिटन (51) अपने इन कृत्यों का वीडियो बनाकर उसे ऑनलाइन पोस्ट भी करता था। यह जानकारी उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई सुप्रीम कोर्ट को दी है। ब्रिटन ने 2014 में अपना अपराध शुरू किया और अप्रैल 2022 में अपनी गिरफ्तारी तक 42 से अधिक कुत्तों पर अत्याचार और यौन शोषण किया।

सुनवाई

न्यायाधीश ने लोगों को कोर्ट के कक्ष से बाहर निकाला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने लोगों को कोर्ट का कक्ष छोड़ने की चेतावनी दी क्योंकि उनके अपराधों का विवरण काफी घबराहट पैदा कर सकता था। ब्रिटन BBC और नेशनल ज्योग्राफिक के साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने कोर्ट में बाल शोषण सामग्री को ऑनलाइन देखने की भी बात कबूली है। आरोपी ने 18 महीने में 42 कुत्तों का रेप किया, उसमें 39 की मौत हो गई है। कोर्ट उन्हें दिसंबर में सजा सुनाएगी।

अपराध

यातना कक्ष को रिकॉर्डिंग उपकरणों से सजाया गया

कोर्ट को बताया गया कि ब्रिटन ने एक शिपिंग कंटेनर में यातना कक्ष बनाया है। इसे रिकॉर्डिंग उपकरणों से सजाया गया है। यहीं आरोपी जानवरों के साथ दुर्व्यवहार करता था और वीडियो बनाकर पोस्ट करता था। बता दें कि ब्रिटन प्राणीशास्त्र में PhD है और चार्ल्स डार्विन विश्वविद्यालय में अकादमिक पद पर है। उनको 2022 में उत्तरी क्षेत्र की पुलिस ने ऐसा ही एक वीडियो सामने आने के बाद गिरफ्तार किया गया था।