ब्राजील में आज चुनाव: लूला चौथी बार राष्ट्रपति बनने की दौड़ में, बोल्सोनारो दे रहे कड़ी टक्कर
क्या है खबर?
ब्राजील में आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान होना है। मौजूदा राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा और फ्लावियो बोल्सोनारो के बीच करीबी मुकाबला है। लूला अगर जीते तो चौथी बार राष्ट्रपति बनेंगे। हालांकि, उन्हें बोल्सोनारो से कड़ी टक्कर मिल रही है। ताजा सर्वे में बोल्सोनारो को 1.3 अंकों की बढ़त मिलती दिख रही है। पहले दौर में किसी भी उम्मीदवार को 50 प्रतिशत वोट नहीं मिले थे, जिसके बाद दूसरे चरण का मतदान हो रहा है।
प्रचार
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन दोनों नेताओं ने झोंकी ताकत
लूला ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन रियो डी जनेरियो के मशहूर कोपाकबाना बीच पर रैली की। उन्होंने कहा, "हम चुनाव जीतेंगे, इसका एक सीधा सा कारण है: जनता वास्तव में बदलाव चाहती है,। वे आगे बढ़ना चाहते हैं, पीछे नहीं जाना चाहते।"
वहीं, बोल्सोनारो ने मिनास गेरैस की राजधानी बेलो होराइजोंटे में रैली निकाली। उन्होंने कहा, "समय आ गया है। देश के भविष्य को अगले 30-40 सालों के लिए आकार देने से पहले केवल कुछ ही घंटे बचे हैं।"
उम्मीदवार
राष्ट्रपति पद के दोनों उम्मीदवारों के बारे में जानिए
लूला 2003 से 2010 तक 2 बार ब्राजील के राष्ट्रपति रह चुके हैं। 2023 में वह तीसरी बार सत्ता में लौटे थे। अब वह चौथी बार राष्ट्रपति बनने की दौड़ में हैं।
वहीं, 45 वर्षीय बोल्सोनारो 2019 से रियो डी जेनेरियो के लिए लिबरल पार्टी के सांसद हैं।
वे पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के सबसे बड़े बेटे हैं। तख्तापलट की साजिश के मामले में उन्हें 27 साल जेल की सजा सुनाई गई है।