Loading...
बेंजामिन नेतन्याहू ने UNGC में मंच से लहराया पेजर, हिजबुल्लाह को दी खुली चेतावनी
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने UNGC में मंच से लहराया पेजर

बेंजामिन नेतन्याहू ने UNGC में मंच से लहराया पेजर, हिजबुल्लाह को दी खुली चेतावनी

Sep 25, 2026
12:44 pm

क्या है खबर?

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के मंच पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बार फिर पूरी दुनिया को स्तब्ध कर दिया है। शुक्रवार को वैश्विक नेताओं को संबोधित करते हुए इजरायली प्रधानमंत्री ने सीधे पोडियम से एक पेजर हवा में लहरा दिया। इस उपकरण के जरिए उन्होंने सितंबर 2024 में लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ हुए ऐतिहासिक पेजर धमाकों की याद दिलाकर संगठन पर सीधा तंज कसा। आइए पूरा मामला जानते हैं।

वॉकआउट

नेतन्याहू के मंच पर आते ही राजनयिकों ने किया वॉकआउट

नेतन्याहू के मंच पर आते ही संयुक्त राष्ट्र में भारी हंगामा देखने को मिला। दर्जनों देशों के राजनयिकों ने उनके भाषण का पूर्ण बहिष्कार करते हुए हॉल से वॉकआउट कर दिया।

इस दौरान खाली पड़ी कुर्सियों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री ने ईरान और उसके सहयोगियों के खिलाफ अपना आक्रामक रुख जारी रखा।

इस दौरान नेतन्याहू ने भी राजनयिकों के वॉकआउट करने की घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया दी और सभागार छोड़ने वालों को नैतिक कायर बताया।

तंज

नेतन्याहू ने हिजबुल्लाह पर कैसे कसा तंज?

नेतन्याहू ने पेजर को हवा में लहराहते हुए कहा, "क्या आपको यह बीपर्स (पेजर) याद हैं? खैर, मैं आपको यह बता सकता हूं कि हिजबुल्लाह निश्चित रूप से उन्हें बहुत अच्छी तरह याद रखता है।"

पेजर पर दिया गया संदेश सितंबर 2024 में लेबनान में हिजबुल्लाह सदस्यों द्वारा इस्तेमाल किए गए उपकरणों से हुए विस्फोटों से संबंधित था।

इन विस्फोटों में आम नागरिकों सहित कई लोग मारे गए और घायल हुए थे। इसके लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया गया था।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें वीडियो

ADVERTISEMENT

दावा

7 मोर्चों पर युद्ध लड़ रहा है इजरायल- नेतन्याहू

नेतन्याहू ने इस बात को रेखांकित किया कि उनका देश पिछले 3 वर्षों से एक अभूतपूर्व सैन्य अभियान का नेतृत्व कर रहा है।

उन्होंने दुनिया से सवाल पूछते हुए कहा, "पिछले 3 सालों में हमारे सैनिकों ने 7 मोर्चों पर एक साथ युद्ध लड़ा है। क्या आप दुनिया में न्यू जर्सी के आकार के किसी ऐसे अन्य देश को जानते हैं जो 3 साल तक लगातार 7 अलग-अलग मोर्चों पर लड़ सके?"

हमला

नेतन्याहू ने ईरान पर भी बोला हमला

नेतन्याहू ने ईरान के बारे में विस्तार से बात की और वहां की सरकार को हत्यारी तानाशाही बताते हुए कहा कि इजरायल ने तेहरान को परमाणु हथियार विकसित करने से रोकने के लिए कार्रवाई की थी।

उन्होंने कहा, "उन्होंने (ईरान) हमें धरती के नक्शे से मिटाने की साजिश रची थी, लेकिन ढहने के बजाय, हमने अपने महान अमेरिकी दोस्तों के साथ मिलकर उन सभी पर विनाशकारी प्रहार किए हैं और ईरान के परमाणु ठिकानों को पूरी तरह कुचल दिया है।"

माहौल

UNGC में तनावपूर्ण हुआ माहौल

दिलचस्प बात यह रही कि जब नेतन्याहू यह भाषण दे रहे थे, तब ईरान के प्रतिनिधिमंडल ने उनकी बात सुनने से पूरी तरह इनकार कर दिया।

ईरान की खाली पड़ी डेस्क पर उनके दिवंगत रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कमांडर कासिम सुलेमानी की एक तस्वीर रखी हुई थी।

इसके अलावा, नेतन्याहू ने न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी के साथ चल रहे अपने हालिया राजनीतिक विवाद पर भी तीखी टिप्पणियां कीं। इससे वहां का माहौल तनावपूर्ण हो गया।

ADVERTISEMENT