Loading...
शेख हसीना बोलीं- आजादी नहीं मिलती तो पाकिस्तानी सेना के जूते तले होता बांग्लादेश
शेख हसीना ने बांग्लादेश की वर्तमान सरकार पर निशाना साधा है (फाइल तस्वीर)

शेख हसीना बोलीं- आजादी नहीं मिलती तो पाकिस्तानी सेना के जूते तले होता बांग्लादेश

लेखन आबिद खान
Nov 29, 2026
03:43 pm

क्या है खबर?

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और अवामी लीग की नेता शेख हसीना ने मौजूदा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि देश में हिरासत के दौरान लोगों की मौत हो रही है और 1971 के संग्राम में हिस्सा लेने वाले स्वतंत्रता सैनानियों को निशाना बनाया जा रहा है। हसीना ने कहा, "अगर बांग्लादेश आजाद नहीं हुआ होता तो आज किसी को प्राइम मिनिस्टर बनने की जरूरत ही नहीं पड़ती। देश आज भी पाकिस्तानी सेना के जूतों तले दबा होता।"

बयान

हसीना बोलीं- जेल में लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा

हसीना ने ये बातें बांग्लादेश अवामी लीग की ओर से आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम 'दयामुक्ति लाइव सीरीज' के 98वें एपिसोड में कहीं।

उन्होंने कहा, "इस दंडमुक्ति के दौर में, हमने शहीदों की कहानियां सुनी हैं; हर परिवार ने बहुत कष्ट झेला है। बंदियों को जेलों में गंभीर दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा। उन्हें हत्या से पहले क्रूर यातनाएं और उत्पीड़न झेलने पड़े। उन्हें दवा और चिकित्सा देखभाल से वंचित रखा गया, यातनाएं दी गईं और अंततः उनकी मृत्यु हो गई।"

शेख मुजीबुर रहमान

हसीना ने शेख मुजीबुर रहमान को याद किया

हसीना ने कहा, "अगर बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान जिंदा होते, तो बांग्लादेश आजादी के महज 10 वर्षों के भीतर वैश्विक मंच पर एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित हो जाता और हमारे लोग हर तरह की कठिनाइयों से बच जाते।"

हसीना का ये संबोधन ऐसे वक्त आया है, जब वे बांग्लादेश लौटने की तैयारी कर रही हैं। इससे पहले राजधानी ढाका समेत कई शहरों में लगातार हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं।

ADVERTISEMENT