BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत नहीं आएंगे बांग्लादेश के प्रधानमंत्री रहमान- रिपोर्ट
क्या है खबर?
बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत नहीं आएंगे। उनके भारत दौरे को लेकर कई दिनों से असमंजस की स्थिति थी। अब एक रिपोर्ट में राजनयिक सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि रहमान का भारत नहीं आना लगभग तय हो गया है। हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल के अंत तक रहमान का भारत दौरा करने की उम्मीद है।
रिपोर्ट
अधिकारी ने कहा- शेख हसीना के मुद्दे से असहज हैं रहमान
न्यूज18 से एक राजनयिक सूत्र ने कहा, "प्रधानमंत्री रहमान जल्द से जल्द भारत का दौरा करने के इच्छुक हैं, लेकिन इस दौरे के बाद उन्हें अपने देश में अपने लोगों के सामने जो उपलब्धियां और निष्कर्ष प्रस्तुत करने होंगे, उनके बारे में चिंतित हैं। शेख हसीना का मुद्दा रहमान की सरकार के लिए असहज है।"
इस अधिकारी ने कहा कि हसीना को बांग्लादेश भेजा जाना चाहिए, क्योंकि उन्हें छात्र प्रदर्शन के मामले में दोषी ठहराया जा चुका है।
बयान
साल के अंत तक भारत आ सकते हैं रहमान
अधिकारी ने कहा कि रहमान भले ही BRICS सम्मेलन में भाग लें, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह भारत जैसे महत्वपूर्ण पड़ोसी से बचने की कोशिश कर रहे हैं।
अधिकारी ने कहा, "रहमान इस बात से अवगत हैं कि उन्हें नवंबर या दिसंबर तक द्विपक्षीय ढांचे के तहत दिल्ली का दौरा करना पड़ सकता है, क्योंकि गंगा जल संधि का जल्द से जल्द नवीनीकरण कराना जरूरी है वरना यह दिसंबर के अंत तक समाप्त हो जाएगी।"