बांग्लादेश में चुनाव के बीच धांधली और हिंसा, रात में गुपचुप मतदान कराने का आरोप
क्या है खबर?
बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव के लिए मतदान और जनमत संग्रह हो रहा है, लेकिन इस बीच हिंसा, भ्रष्टाचार और चुनाव धांधली की खबर आ रही है। चुनाव से प्रतिबंधित सबसे पुरानी पार्टी शेख हसीना की आवामी लीग लगातार सोशल मीडिया अकाउंट पर उन खबरों को साझा कर रहा है, जो चुनाव गड़बड़ी-हिंसा से जुड़ी है। लीग ने आरोप लगाया कि ढाका-6 के वार्ड 43 में, जुबली स्कूल और कॉलेज पोलिंग सेंटर पर रात में गुपचुप मतदान हुआ है।
भ्रष्टाचार
हवाई अड्डे पर 74 लाख टका जब्त, वोट खरीदने में जमाती गिरफ्तार
पुलिस ने कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी के ठाकुरगांव प्रमुख को सैदपुर हवाई अड्डे पर 74 लाख टका के साथ हिरासत में लिया है। ढाका में पुलिस ने जमात की सुत्रपुर थाना इकाई के नायब-ए-अमीर मोहम्मद हबीब को वोट खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया है। रिसाल के बाबूगंज उपज़िला में, सेना ने नियमित गश्त के दौरान बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) कार्यकर्ता हुमायूं गाजी और इनायत काजी को हिरासत में लिया है। उनके पास से 1 लाख टका और चुनाव पर्ची बरामद हुई।
हिंसा
BNP और जमात कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट
चटोग्राम के रावजान में BNP कार्यकर्ता रुस्तम अली के घर पर एक सशस्त्र समूह ने गोलीबारी की। मुंशीगंज सदर उपज़िला में, पुरबराखी सरकारी प्राथमिक विद्यालय केंद्र के पास 3 लोग घायल हुए हैं। बोगुरा में धुनात गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज के अध्यक्ष मिलोन मिया को एक मतदान केंद्र के पास चाकू मार दिया गया। खुलना-5 निर्वाचन क्षेत्र में, जमात नेता नित्यरंजन रॉय ने हिंदू मतदाताओं को प्रतिद्वंद्वी दलों का समर्थन न करने की धमकी दी है।
हिंसा
दिसंबर से फरवरी तक बढ़ी हिंसा
बांग्लादेश में चुनाव से पहले दिसंबर से फरवरी के बीच चुनाव संबंधी हिंसा की 400 से अधिक घटनाएं दर्ज की गई हैं। इनमें से कई घटनाएं 12 फरवरी को होने वाले चुनावों से ठीक पहले के 24 घंटों में दर्ज की गईं, जिसमें हत्या और लूटपाट भी शामिल है। आवामी लीग ने आऱोप लगाया कि एक टीवी पत्रकार को जमात-ए-इस्लामी की चुनाव धांधली से जुड़ी खबर कवर करते समय पीटा गया और बंधक बना लिया गया।
ट्विटर पोस्ट
आवामी लीग ने चुनाव धांधली का वीडियो साझा किया
Even Before Voting Day, Allegations Emerge of Early Ballot Stamping in Dhaka-17
— Bangladesh Awami League (@albd1971) February 11, 2026
—
Individuals reportedly linked to Jamaat-e-Islami have allegedly entered the Manarat School and College polling centre in the Gulshan থানাধীন area of the Dhaka-17 constituency ahead of official… pic.twitter.com/Josmvqvmlv
सुरक्षा
चुनाव में तैनात हैं 10 लाख सुरक्षाकर्मी
बांग्लादेश में गुरुवार को राष्ट्रीय चुनाव से पहले ही करीब 10 लाख सुरक्षाकर्मियों को सभी मतदान केंद्रों और प्रमुख सड़कों पर तैनात किया गया है। इसके बावजूद घटनाओं पर कोई लगाम नहीं है। इसमें एक लाख सैन्यकर्मी, 5,000 नौसेना, 3,730 वायुसेना, 37,453 बांग्लादेश सीमा रक्षक, 3,585 तटरक्षक, 1.87 लाख पुलिसकर्मी, 9,349 रैपिड एक्शन, 5.76 लाख अंसार और अन्य शामिल हैं। चुनाव में 8 लाख चुनाव अधिकारी शामिल हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सेना तैनात है।