Loading...
बांग्लादेश के ढाका में हमलावरों ने हिंदू व्यापारी को सरेराह गोली मारी, सोने के आभूषण लूटे
बांग्लादेश के ढाका में हमलावरों ने बीच सड़क पर हिंदू आभूषण व्यापारी को गोली मारी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बांग्लादेश के ढाका में हमलावरों ने हिंदू व्यापारी को सरेराह गोली मारी, सोने के आभूषण लूटे

लेखन गजेंद्र
Sep 22, 2026
01:57 pm

क्या है खबर?

बांग्लादेश की राजधानी ढाका के पास स्थित केरानीगंज में सोमवार रात को एक हिंदू आभूषण व्यापारी को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी और उसका सारा कीमती सामान लूट लिया। वारदात शाम को साढ़े 6 बजे हजरतपुर बाजार के पास घटी है। उस समय काफी चहल-पहल थी। पीड़ित व्यापारी अंतर सरकार (28) सरकार और उनके चचेरे भाई राजीव (25) हैं। दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस हमलावरों का पता लगा रही है।

हमला

दुकान बंद कर लौट रहे थे घर

डेली स्टार के मुताबिक, अंतर केरानीगंज में रहते हैं और हजरतपुर पशु बाजार के पास ऋतु ज्वैलर्स नाम की दुकान चलाते हैं।

सोमवार को वह अपनी दुकान बंद करके ऑटो रिक्शा से घर लौट रहे थे, तभी 3 मोटरसाइकिलों पर सवार बदमाशों ने उनका रिक्शा बीच सड़क पर रोक लिया और ताबड़तोड़ गोली चला दी।

अंतर के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। इसके बाद हमलावर देसी बम विस्फोट करके फरार हो गए।

जांच

व्यापारी के पास से सोने के आभूषण लूटे

रिपोर्ट के मुताबिक, अंतर को पैर में गोली लगी है, जबकि उनके भाई के पैर में देसी बम के छर्रे लगे हैं। मौके पर दोनों के पास एक टिफिन में काफी सोने के आभूषण थे, जो हमलावरों ने लूट लिए।

परिवार ने बताया कि अंतर सोने के आभूषणों को दुकान तक लाने-ले जाने के लिए नियमित रूप से टिफिन कैरियर का इस्तेमाल करते थे।

पुलिस ने बताया कि घटना में किसी परिचित का हाथ हो सकता है।

ADVERTISEMENT