LOADING...
ऑस्ट्रेलिया: युद्ध नायक रॉबर्ट स्मिथ ने की थी अफगान कैदियों की हत्या, कोर्ट ने ठहराया दोषी
ऑस्ट्रेलिया के युद्ध नायक बेन रॉबर्ट स्मिथ अफगान कैदियों की हत्या के दोषी करार (तस्वीर: ट्विटर/@Aushiker)

ऑस्ट्रेलिया: युद्ध नायक रॉबर्ट स्मिथ ने की थी अफगान कैदियों की हत्या, कोर्ट ने ठहराया दोषी

लेखन गजेंद्र
Jun 06, 2023
02:35 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट के जज एंथनी बेंसाको ने विक्टोरिया क्रॉस से नवाजे गए युद्ध नायक बेन रॉबर्ट स्मिथ को 3 अफगान कैदियों की हत्या का दोषी ठहराया है। जज बेसांको ने अपने फैसले में शीर्ष सैन्य सम्मानों से नवाजे गए स्मिथ को 3 अफगानों की हत्या का जिम्मेदार बताते हुए कहा कि स्मिथ भी कई क्षेत्रों में एक ईमानदार और विश्वसनीय गवाह नहीं थे। जज ने कहा कि वह अन्य ऑस्ट्रेलियाई सैनिकों के प्रति धमकाने वाले थे।

दोष

क्या है मामला?

अफगानिस्तान युद्ध के लिए वीरता पुरस्कार से नवाजे गए स्मिथ पर आरोप था कि उन्होंने 2009 और 2012 में कैदियों की मशीनगन से गोली मारकर हत्या की थी। उन पर नकली पैर वाले कैदी के प्रोस्थेटिक पैर को बीयर पीने के लिए मग के तौर पर इस्तेमाल करने का आरोप भी लगा था। रॉबर्ट ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए 3 अखबारों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया था। हालांकि, कोर्ट ने इस मुकदमे को खारिज कर दिया था।