Page Loader
अमेरिका: दक्षिण कैलिफोर्निया के बाइकर्स बार में गोलीबारी, 5 की मौत
अमेरिका के कैलिफोर्निया में बाइकर्स बार में गोलीबारी (तस्वीर: एक्स/@NannNegroNever)

अमेरिका: दक्षिण कैलिफोर्निया के बाइकर्स बार में गोलीबारी, 5 की मौत

लेखन गजेंद्र
Aug 24, 2023
11:19 am

क्या है खबर?

अमेरिका में कैलिफोर्निया राज्य के एक बाइकर्स बार में बुधवार रात हुई गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गई। हमले में करीब 6 लोग घायल हुए हैं। USA टुडे के मुताबिक, पूर्वी ऑरेंज काउंटी के ट्रैबुको कैन्यन में कुक्स कॉर्नर पर यह घटना हुई है। घटना में गोलीबारी करने वाले व्यक्ति की भी मौत हुई है। बता दें कि दक्षिण कैलिफोर्निया में कुक्स कॉर्नर बाइक चलाने वालों के बीच एक लोकप्रिय स्थान है।

गोलीबारी

रिटायर्ड कानून प्रवर्तन अधिकारी ने की गोलीबारी

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, एक रिटायर्ड कानून प्रवर्तन अधिकारी ने बार में गोलीबारी की। इस दौरान पुलिस ने उसे ढेर कर दिया। बताया जा रहा है कि वह किसी जानने वाले को निशाना बना रहा था। मौके पर पुलिस की कई टीम पहुंची हैं और घटनास्थल को घेर लिया है। कैलिफोर्निया के गर्वनर कार्यालय की ओर से कहा गया है कि वह गोलीबारी कांड की निगरानी कर रहा है। अभी मृतकों का विवरण साझा नहीं किया गया है।

ट्विटर पोस्ट

घटनास्थल का दृश्य