Page Loader
अमेरिका: अलास्का में उड़ान भरने के बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत
अमेरिका के अलास्का में विमान दुर्घटनाग्रस्त (तस्वीर: एक्स/@OnDisasters)

अमेरिका: अलास्का में उड़ान भरने के बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत

लेखन गजेंद्र
Apr 24, 2024
11:28 am

क्या है खबर?

अमेरिका के अलास्का राज्य में 2 लोगों को ले जा रहा डगलस सी-54 स्काईमास्टर हवाई जहाज मंगलवार को हादसे का शिकार हो गया। हादसे में विमान सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। CBS न्यूज के मुताबिक, विमान ने सुबह फेयरबैंक्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। यहां से करीब 11 किलोमीटर दूर जाने के बाद उसमें आग लग गई और वह ताताना नदी के किनारे गिर गया। हादसे के बाद विमान आग की लपटों से घिर गया।

हादसा

हादसे के कारणों की जानकारी नहीं

अमेरिका के राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड के अलास्का कार्यालय से जुड़े प्रमुख क्लिंट जॉनसन ने बताया कि विमान के हादसे के कारणों का पता नहीं चला है और जांच कराई जा रही है। मौके पर अधिकारी पहुंच गए हैं। बता दें कि डगलस सी-54 डीसी-4 का एक सैन्य संस्करण है, जो द्वितीय विश्व युद्ध के समय का हवाई जहाज था। इसका निर्माण 1930 के दशक के अंत में हुआ था। यह कई दर्जन यात्रियों को ले जा सकता है।

ट्विटर पोस्ट

अलास्का में विमान दुर्घटनाग्रस्त