शोर की शिकायत पर पहुंची पुलिस को दुल्हन ने खिलाए टैकोस, बन गए 'वेडिंग क्रैशर्स'
अमेरिका के ओक्लाहोमा में 4 अगस्त को एक बैकयार्ड वेडिंग में उस समय एक अप्रत्याशित मोड़ आ गया, जब शोर की शिकायत मिलने पर वहां मूर पुलिस विभाग (MPD) के अधिकारी पहुंच गए। पुलिस को देखते ही घबराने या गुस्सा होने के बजाय दुल्हन और दूल्हे ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यह पल अजीब होने की बजाय, एक यादगार और दिल छू लेने वाला बन गया।
बॉडी कैमरा फुटेज में कैद हुआ नजारा
बॉडी कैमरा फुटेज से पता चलता है कि मेहमानों ने पुलिस अधिकारियों को भी इस जश्न में शामिल होने का न्योता दिया। उन्होंने पुलिस को टैकोस भी परोसे और उनके साथ खूब सारी फन फोटोज भी क्लिक कराईं।
मूर पुलिस विभाग ने इसका एक मजेदार वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने असली फुटेज को 'वेडिंग क्रैशर्स' फिल्म के दृश्यों के साथ मिलाया था। इस वीडियो को उन्होंने 'फॉरएवर मेमोरी अनलॉक्ड' का कैप्शन दिया। संगीत की आवा कम करने की विनम्र अपील के बाद, पुलिस अधिकारी अच्छे माहौल में वहां से निकल गए। जाते-जाते उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि शायद अगले साल उनकी एनिवर्सरी पार्टी को लेकर पड़ोसी शिकायत न करें।