Loading...
ऋषभ पंत की उत्तराखंड में जमीन खरीदने के लिए मुख्यमंत्री धामी से अपील, यह मिला जवाब
ऋषभ पंत ने की मुख्यमंत्री से अपील (तस्वीर: एक्स/BCCI)

ऋषभ पंत की उत्तराखंड में जमीन खरीदने के लिए मुख्यमंत्री धामी से अपील, यह मिला जवाब

Aug 08, 2026
11:07 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का एक ट्वीट वायरल हो रहा है। दरअसल, उन्होंने उत्तराखंड में जमीन लेने की इच्छा जताई है और राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस बारे में अपील की है। उन्होंने अपनी परेशानी व्यक्त करते हुए लिखा कि वह पिछले 3 सालों से उत्तराखंड में सही सी जमीन नहीं ढूंढ पाए हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने भी जवाब दिया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है।

पोस्ट 

उत्तराखंड में शिफ्ट होना चाहता हूं- ऋषभ पंत 

पंत ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'उत्तराखंड का रहने वाला होने के नाते, मुझे यहां आए हुए काफी समय हो गया है। मैं दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट होने के लिए जमीन खरीदने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन रहने के लिए कोई अच्छी और बड़ी जगह नहीं मिल पा रही है। मुझे अपना उत्तराखंड बहुत पसंद है। मेरी आपसे विनम्र विनती है कि जमीन खरीदने में मेरी मदद करें। अपने पहाड़ी लोगों के बीच रहना चाहता हूं।'

पोस्ट 

आपसे मिला उपहार अच्छा रहेगा- ऋषभ पंत 

पंत ने एक और पोस्ट में आगे लिखा, 'अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक तोहफा बहुत अच्छा रहेगा। लेकिन अगर आप मुझे इजाजत दें तो मैं सरकार से उनकी तय दरों पर जमीन खरीदना चाहता हूं, ताकि मैं अपने ही राज्य में अपना पहला घर बना सकूं। कृपया इसमें मेरी मदद करें। सच कहूं तो मुझे समझ नहीं आ रहा था कि यह कैसे करूं।

ADVERTISEMENT

प्रतिक्रिया 

मुख्यमंत्री धामी ने पंत को दिया आश्वासन

उन्होंने पंत को एक्स पर जवाब देते हुए लिखा, 'प्रिय ऋषभ, आप उत्तराखंड के गौरव हैं। आपने अपने शानदार खेल और उपलब्धियों से देश-दुनिया में देवभूमि का नाम रोशन किया है। अपनी मातृभूमि के प्रति आपका यह प्रेम और यहां वापस आकर योगदान देने की भावना अत्यंत सराहनीय है। आपके द्वारा उठाए गए विषय के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है। वे शीघ्र ही आपसे संपर्क कर नियमानुसार हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करेंगे।'

ADVERTISEMENT

पंत 

इस समय श्रीलंका में मौजूद हैं पंत 

पंत का जन्म 4 अक्टूबर, 1997 को उत्तराखंड के रुड़की में हुआ है। उन्होंने अपने घरेलू क्रिकेट करियर की शुरुआत दिल्ली की टीम से की थी।

अब वह दिल्ली से उत्तराखंड में शिफ्ट होने की योजना बना रहे हैं।

पंत फिलहाल भारत की टीम के साथ श्रीलंका में मौजूद हैं, जहां 15 अगस्त से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है।

बता दें कि पंत फिलहाल सिर्फ टेस्ट टीम का ही हिस्सा हैं।

ADVERTISEMENT