Loading...
बांग्लादेश की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अभ्यास मैच में 54 रन पर हुई ऑलआउट, जानिए आंकड़े
बांग्लादेश की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अभ्यास मैच में 54 रन पर ऑलआउट हो गई

बांग्लादेश की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अभ्यास मैच में 54 रन पर हुई ऑलआउट, जानिए आंकड़े

Aug 08, 2026
10:55 am

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई बांग्लादेश क्रिकेट टीम की शुरुआत काफी खराब रही है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया XI के खिलाफ अभ्यास मैच में बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में मात्र 54 रनों पर ऑलआउट हो गई। डार्विन में खेले गए इस मैच में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज कैंपबेल थॉम्पसन ने मेहमान टीम के बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त करते हुए महज 25 रन देकर 8 विकेट चटकाए। इससे टीम पारी और 38 रनों से जीत दर्ज करने में सफल रही।

बल्लेबाजी

इस तरह लड़खड़ाई बांग्लादेश की दूसरी पारी

मैच के तीसरे दिन बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी 2 विकेट के नुकसान से आगे शुरू की।

इसके बाद पूरी टीम लंच तक भी नहीं टिक पाई और महज 17 ओवरों में ही पवेलियन लौट गई।

सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन (22) ही दोहरे अंक में पहुंचने वाले एकमात्र खिलाड़ी रहे।

अब तक केवल एक प्रथम श्रेणी मैच खेलने वाले थॉम्पसन ने 11 ओवर में 8 विकेट चटकाए। पहली पारी में 6 विकेट लेने वाले कोरी रोच्चिसिओली ने 2 विकेट लिए।

बयान

थॉम्पसन अपने बेहतरीन प्रदर्शन पर क्या कहा?

थॉम्पसन ने अपने प्रदर्शन के बारे में विनम्रता दिखाते हुए कहा, "कभी-कभी किस्मत साथ देती है। आज किस्मत मेरे साथ थी, जो बहुत अच्छा रहा।"

उन्होंने आगे कहा कि किसी सीरीज से कुछ ही दिन पहले टेस्ट टीम के खिलाफ खेलना हमेशा एक अच्छा अनुभव और अवसर होता है।

22 वर्षीय इस खिलाड़ी ने पिछले सीजन में इंग्लैंड के खिलाफ प्रधानमंत्री इलेवन से खेलते हुए दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना वनडे और शेफील्ड शील्ड डेब्यू किया था।

ADVERTISEMENT

चुनौती

बांग्लादेश के सामने टेस्ट सीरीज में होगी कठिन चुनौती

बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 263 रन बनाए, जिसमें नंबर 7 पर आए मेहदी हसन (109) ने शतक जड़ा था।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया XI ने जवाब में 355/10 का स्कोर बनाया और बाद में पारी से जीत दर्ज की।

अब बांग्लादेश को ऑस्ट्रेलिया में 23 साल बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेलने की तैयारी करनी होगी।

उसे 13 अगस्त से शुरू होने वाले पहले टेस्ट में मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की कठिन चुनौती का सामना करना होगा।

ADVERTISEMENT