NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / जर्मनी: हैम्बर्ग स्थित एक चर्च में गोलीबारी से 7 लोगों की मौत, कई घायल 
    अगली खबर
    जर्मनी: हैम्बर्ग स्थित एक चर्च में गोलीबारी से 7 लोगों की मौत, कई घायल 
    जर्मनी के हैम्बर्ग स्थित चर्च में गोलीबारी

    जर्मनी: हैम्बर्ग स्थित एक चर्च में गोलीबारी से 7 लोगों की मौत, कई घायल 

    लेखन नवीन
    Mar 10, 2023
    11:01 am

    क्या है खबर?

    जर्मनी के हैम्बर्ग में स्थित एक चर्च में गोलीबारी की घटना हुई है। इस घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

    गुरुवार रात लगभग 9:15 बजे एक हमलावर ने यहोवा के विटेनस केंद्र में घुसकर फायरिंग की। घटना में मृतकों और हताहत हुए लोगों की संख्या स्पष्ट नहीं है।

    पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और कुछ की मौत हो गई।

    घटना

    इस हमले के पीछे की मंशा साफ नहीं- पुलिस

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में चर्च में बंदूक लेकर घुसे हमलावर समेत 6 से 7 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं है कि गोलीबारी में कितने लोग मारे गए हैं और कितने घायल हैं।

    पुलिस का कहना है कि इस हमले की पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है और इस बात भी कोई जानकारी नहीं है कि यह कोई आतंकी घटना है या नहीं।

    अलर्ट

    पुलिस ने की लोगों से अफवाह न फैलाने की अपील  

    पुलिस ने गोलीबारी की घटना के बाद स्थानीय लोगों से सुनी-सुनाई बातें और अफवाह ना फैलाने की अपील की है। उन्होंने खतरे की संभावनाओं को देखते हुए लोगों से घर के अंदर ही रहने का आग्रह किया है।

    इस घटना के लेकर मेयर पीटर चेंचसर ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति से निपटने की पूरी कोशिश की जा रही है।

    हमला

    विटनेस केंद्र में बाइबल अध्ययन सभा के दौरान हुआ हमला

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहोवा विटनेस केंद्र एक ईसाई आधारित धार्मिक आंदोलन से जुड़ा हुआ है। 19वीं सदी में अमेरिका में इस संप्रदाय की स्थापना की गई थी और हैम्बर्ग में इससे करीब 3,800 लोग जुड़े हैं।

    पुलिस ने बताया कि गुरुवार को यहां लोग साप्ताहिक बाइबल अध्ययन सभा की एकत्रित हुए थे, तभी यह हमला हुआ है। इस हादसे में कई लोग मारे गए हैं और कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है।

    घटनाएं

    बीते कुछ सालों में जर्मनी में बढ़े हैं इस्लामिक चरमपंथी हमले 

    बीते सालों में भी जर्मनी में इस तरह की घटनाएं बढ़ी हैं और यहां इस्लामिक चरमपंथी काफी सक्रिय हैं।

    दिसंबर, 2016 में बर्लिन के क्रिसमस बाजार में इस्लामिक स्टेट से जुड़े एक आतंकी ने करीब 12 लोगों को ट्रक से कुचल दिया था।

    इसके बाद साल 2020 में यहां हानाऊ शहर में एक आंतकी ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई थी और 5 अन्य लोग घायल हुए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जर्मनी
    गोलीबारी की घटना

    ताज़ा खबरें

    पाकिस्तान ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद अमृतसर के स्वर्ण मंदिर को बनाया था निशाना पाकिस्तान समाचार
    होंडा रेबेल 500 क्रूजर मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च, जानिए फीचर और कीमत  होंडा
    ऐपल 2026 में लॉन्च करेगी कैमरा से लैस एयरपॉड्स, जानिए क्या होगा फायदा  ऐपल
    हरियाणा के नूंह से एक और पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, चैट से हुआ खुलासा हरियाणा

    जर्मनी

    झारखंड की नेशनल शूटर कोनिका लायक को सोनू सूद जर्मनी से मंगवाकर गिफ्ट करेंगे राइफल ट्विटर
    जर्मनी, फ्रांस और इटली जैसे बड़े यूरोपीय देशों ने भी बंद किया एस्ट्राजेनेका वैक्सीन का इस्तेमाल इटली
    बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच यूरोप में लॉकडाउन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन वैक्सीन समाचार
    कोरोना वायरस: जर्मनी में ईस्टर पर पांच दिन का शटडाउन, लागू रहेंगी कड़ी पाबंदियां लॉकडाउन

    गोलीबारी की घटना

    अमेरिका: अलग-अलग शहरों में हुई गोलीबारी की घटना में 9 लोगों की मौत अमेरिका
    कोलकाता: कांस्टेबल ने बांग्‍लादेश उप उच्‍चायोग के बाहर गोलीबारी कर की आत्महत्या, महिला की भी मौत पश्चिम बंगाल
    कानपुर में बुजुर्ग ने पुलिस टीम पर की 18 राउंड गोलीबारी, तीन पुलिसकर्मी घायल कानपुर
    अमेरिका: अब राजधानी वॉशिंगटन DC में हुई गोलीबारी; पुलिस अधिकारी समेत कई घायल, नाबालिग की मौत अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025