फिलीपींस: वायुसेना के 2 विमान आपस में टकराए, 4 पायलटों की मौत
क्या है खबर?
फिलीपींस में बड़ा विमान हादसा हो गया है। वहां एक प्रशिक्षण उड़ान के दौरान वायुसेना के 2 विमान दुर्घटना का शिकार हो गए। इस हादसे में 4 पायलटों की मौत हो गई है। ये हादसा शनिवार को मनीला के दक्षिण में एक एयर बेस पर प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हुआ। उड़ान के दौरान दोनों विमान एक-दूसरे के बेहद नजदीक आ गए और आखिर में आपस में ही टकरा गए।
घटना
वायुसेना ने दुर्घटना में शामिल विमानों की उड़ान पर रोक लगाई
फिलीपींस की वायु सेना ने एक बयान में कहा कि यह विमान दुर्घटना बटांगास प्रांत के फर्नांडो एयर बेस पर प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हुई।
दुर्घटना में 2 SF-260 विमान शामिल थे।
वायु सेना के प्रवक्ता कर्नल एल्विन कैपिंगुइयन ने कहा, "दोनों विमान सैन्य अड्डे के भीतर ही गिरे। किसी और के हताहत होने की खबर नहीं है।"
घटना के बाद वायु सेना ने जांच होने तक SF-260 प्रशिक्षण विमानों के परिचालन पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है।
ट्विटर पोस्ट
हादसे का वीडियो भी सामने आया है
WATCH: 2 Philippine military planes collide midair over Lipa City on Friday; local reports indicate fatalities. pic.twitter.com/LX2qIJ3sYH
— Noteworthy News (@newsnoteworthy) October 24, 2026
हादसे
हालिया सालों में बढ़े SF-260 के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले
हालिया सालों में फिलीपींस की वायुसेना में विमान दुर्घटना के कई मामले सामने आए हैं।
मई में उत्तरी फिलीपींस के एक पहाड़ी क्षेत्र में SF-260 प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 2 पायलट मारे गए थे।
2023 में एक अन्य SF-260 विमान ही प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 2 पायलटों की मौत हो गई।
SF-260 एक हल्का विमान है, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर प्रशिक्षण के लिए किया जाता है।