Page Loader
स्वीडन में सामूहिक गोलीबारी की घटना में 3 लोगों की मौत, कई अन्य घायल
स्वीडन में सामूहिक गोलीबारी की घटना में 3 लोगों की मौत

स्वीडन में सामूहिक गोलीबारी की घटना में 3 लोगों की मौत, कई अन्य घायल

Apr 29, 2025
11:18 pm

क्या है खबर?

स्वीडन के स्टॉकहोम के उत्तर में मंगलवार को हुई सामूहिक गोलीबारी की घटना में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने लोगों से संयम बनाए रखने की भी अपील की है।

गोलीबारी

कैसे हुई गोलीबारी की घटना?

स्थानीय दैनिक UNT ने पुलिस के हवाले से बताया कि स्वीडन के उप्साला में संचालित एक हेयर सैलून में अचानक गोलीबारी की घटना हो गई। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की यह घटना शहर के केंद्र में वक्सला स्क्वायर के पास हुई। उस समय लोग वालपुरगीस वसंत उत्सव की पूर्व संध्या मना रहे थे, जिसके लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उमड़ पड़ते हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें गोलीबारी की घटना के बाद का वीडियो

बयान

पुलिस ने क्या दिया बयान?

पूर्वी स्वीडिश शहर पुलिस ने बताया कि उन्हें लोगों से गोलीबारी के कई फोन कॉल मिले थे। कई लोगों के शरीर पर चोटें मिली हैं, जिनसे लगता है कि उन्हें गोली मारी गई है। पुलिस ने बताया कि घटना स्थल के आस-पास के इलाके में घेराबंदी कर दी गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। बता दें कि इसी साल फरवरी में स्वीडन में सबसे घातक सामूहिक गोलीबारी हुई थी, जिसमें 10 लोगों की मौत हुई थी।