अमेरिका के लॉस एंजिल्स में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 3 लोगों की मौत
क्या है खबर?
अमेरिका के कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हो गया है। इस हादसे में कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई है। यह घटना चैट्सवर्थ में हुई, जहां एक SUV ने मेट्रो बस को टक्कर मार दी थी। NBC न्यूज का ये हेलीकॉप्टर इसी दुर्घटना का सीधा प्रसारण कर रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने के बाद जमीन से जा टकराया। घटना में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है।
घटना
दुर्घटना का सीधा प्रसारण करते समय हुआ हेलीकॉप्टर हादसा
दरअसल, चैट्सवर्थ के नॉर्डहॉफ स्ट्रीट और डी सोटो एवेन्यू के चौराहे के पास एक मेट्रो बस और एक SUV की टक्कर हुई थी। इस हादसे में 2 लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हो गए थे।
ये हेलीकॉप्टर इसी घटना को कवर कर रहा था, तभी 2 इमारतों के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गया और पास खड़ी 2 शिपिंग कंटेनर और कई वाहनों के ऊपर जा गिरा। दुर्घटना के बाद मौके पर भीषण आग लग गई।
ट्विटर पोस्ट
दुर्घटना से पहले हेलीकॉप्टर द्वारा रिकॉर्ड किया गया वीडियो
SAD BREAKING: A KNBC news helicopter crashed in Los Angeles while covering a Metro bus crash in Chatsworth, where an SUV T-boned a bus near Nordhoff Street and De Soto Avenue, killing at least two and injuring multiple others on September 15, 2026.pic.twitter.com/HjWiOlbJdz
— Bella (@stockbella) September 16, 2026
हेलीकॉप्टर
NBC न्यूज का था हेलीकॉप्टर
यह हेलीकॉप्टर NBC लॉस एंजिल्स द्वारा संचालित किया गया था, जिसे NBC4 या KNBC टीवी के नाम से भी जाना जाता है। घटना से ठीक पहले NBC ने बताया कि उन्हें पायलट और हेलीकॉप्टर में सवार लोगों से संपर्क करने में परेशानी हो रही है।
बचाव दलों ने बताया कि कम से कम एक व्यक्ति को मलबे से बाहर निकाला गया है। घायलों की संख्या अभी ज्ञात नहीं है और हेलीकॉप्टर दुर्घटना का कारण भी अभी पता नहीं चला है।