Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
चीन समाचार
पाकिस्तान समाचार
अफगानिस्तान
रूस समाचार
यूक्रेन संकट
कोरोना का नया स्ट्रेन
लैम्ब्डा वेरिएंट
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / दुनिया की खबरें / इंडोनेशिया में वोटों की गिनती करते हुए 272 चुनाव कर्मचारियों की मौत
दुनिया

इंडोनेशिया में वोटों की गिनती करते हुए 272 चुनाव कर्मचारियों की मौत

इंडोनेशिया में वोटों की गिनती करते हुए 272 चुनाव कर्मचारियों की मौत
लेखन मुकुल तोमर
Apr 29, 2019, 02:05 pm 3 मिनट में पढ़ें
इंडोनेशिया में वोटों की गिनती करते हुए 272 चुनाव कर्मचारियों की मौत

इंडोनेशिया में वोटों की गिनती करते हुए 270 से ऊपर चुनाव कर्मचारियों की मौत हो गई है, जबकि 1,878 अभी भी बीमार हैं। इन मौतों के कारण चुनाव के भारी कार्य के कारण हुई थकान को माना जा रहा है। इंडोनेशिया में 17 अप्रैल को बैलेट पेपर से चुनाव हुए थे। इस दौरान 70 लाख से ऊपर चुनाव कर्मचारियों चुनाव संबंधी कार्य और मतों की गिनती में लगे हुए थे और लंबे घंटों तक बिना रुके काम कर रहे थे।

खर्च कटौती
एक साथ हुए थे राष्ट्रपति, राष्ट्रीय और क्षेत्रीय चुनाव

26 करोड़ की आबादी वाले इंडोनेशिया में 17 अप्रैल को विश्व में एक दिन में होने वाले सबसे बड़े चुनाव संपन्न हुए थे। खर्च बचाने के लिए देश में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव के साथ राष्ट्रीय और क्षेत्रीय चुनाव कराए गए थे। मतदान शांतिपूर्ण रहा और 19.3 करोड़ मतदाताओं में से 80 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें से हर व्यक्ति ने 5 बैलेट पेपर पर अपना ठप्पा लगाया। देशभर के कुल 8,00,000 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ।

काम का दवाब
चुनाव कर्मचारियों के लिए बुरा सपना साबित हो रहे चुनाव

पूर्व से पश्चिम तक 5,000 किलोमीटर में फैले देश में एक साथ 8 घंटे के अंदर मतदान कराना चुनाव अधिकारियों के लिए बेहद बुरा साबित हुए और उन्हें रातभर जाग कर काम करना पड़ रहा है। हाथ से बैलेट पेपर की गिनती करने वाले चुनाव कर्मचारियों के लिए तो ये कार्य जानलेवा सिद्ध हो रहा है और कार्य की थकान के कारण अब तक 272 चुनाव कर्मचारियों की मौत हो चुकी है, जबकि 1878 बीमार बताए जा रहे हैं।

जानकारी
चुनाव कर्मचारियों की नहीं होती मेडिकल जांच

इंडोनेशिया के आम चुनाव आयोग (KPU) की प्रवक्ता एरीएफ प्रियो सुसांतो ने यह जानकारी दी। बता दें कि सिविल अधिकारियों के विपरीत चुनाव अधिकारियों की चुनाव से पहले मेडिकल जांच नहीं होती है। अगर ऐसा होता तो मृतकों की संख्या कम की जा सकती थी।

मुआवजा
मृतकों के परिजनों को मिल सकता है मुआवजा

खबरों के अनुसार, KPU हर मृत चुनाव कर्मचारी के परिजनों को 3.6 करोड़ रुपये मुआवजा देने पर विचार कर रही है। यह देश की न्यूनतम आय के तहत एक साल में होने वाली आमदनी के बराबर है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने 23 अप्रैल को स्वास्थ्य संगठनों से बीमार चुनाव कर्मचारियों का विशेष ख्याल रखने का अनुरोध किया है। मृतकों की संख्या बढ़ने के बाद KPU और सरकार आलोचकों के निशाने पर है।

चुनाव परिणाम
मौजूदा राष्ट्रपति विडोडो के दोबारा जीतने के आसार

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति चुनावों में मुख्य मुकाबला मौजूदा राष्ट्रपति जोको विडोडो और उनके विरोधी प्राबोवो सुबिआंतो में है। दोनों ने ही अपनी जीत की घोषणा की है। हालांकि 'त्वरित गणना' में विडोडो का 9-10 प्रतिशत के अंतर से दोबारा राष्ट्रपति बनना तय बताया जा रहा है। इस पर सुबिआंतो ने विडोडो पर चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। KPU 22 मई को मतगणना पूरी करते हुए राष्ट्रपति के साथ अन्य चुनावों का आधिकारिक चुनाव परिणाम घोषित करेगी।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
मुकुल तोमर
मुकुल तोमर
Mail
IIMC से पढ़ाई के बाद पिछले चार साल से नौकरी। 2019 की शुरूआत से न्यूजबाइट्स के साथ। दिल्ली के दंगों से अमेरिका के प्रदर्शनों और चीन के पंगों तक, वैश्विक और राजनीतिक महत्व की हर बड़ी हलचल पर नजर। खबर के नाम पर "ज्ञान" देने से बचता हूं।
ताज़ा खबरें
इंडोनेशिया
चुनाव परिणाम
ताज़ा खबरें
फिर एक प्रोजेक्ट में साथ नजर आएंगे रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण
फिर एक प्रोजेक्ट में साथ नजर आएंगे रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण मनोरंजन
शिवसेना का एक और मंत्री शिंदे गुट में शामिल, उद्धव के पास बचे मात्र आदित्य ठाकरे
शिवसेना का एक और मंत्री शिंदे गुट में शामिल, उद्धव के पास बचे मात्र आदित्य ठाकरे राजनीति
जवान लड़कियां मेरे साथ काम नहीं करना चाहतीं- अनिल कपूर
जवान लड़कियां मेरे साथ काम नहीं करना चाहतीं- अनिल कपूर मनोरंजन
यूट्यूब ने हटाया सिद्धू मूसेवाला का आखिरी गाना 'SYL', सरकार ने लिया एक्शन
यूट्यूब ने हटाया सिद्धू मूसेवाला का आखिरी गाना 'SYL', सरकार ने लिया एक्शन मनोरंजन
रणजी ट्रॉफी 2021-22: फाइनल में मुंबई को हराकर मध्य प्रदेश बना चैंपियन, पहली बार जीता खिताब
रणजी ट्रॉफी 2021-22: फाइनल में मुंबई को हराकर मध्य प्रदेश बना चैंपियन, पहली बार जीता खिताब खेलकूद
इंडोनेशिया
शादी के 10 महीने बाद इस महिला का पति निकला औरत
शादी के 10 महीने बाद इस महिला का पति निकला औरत अजब-गजब
इंडोनेशिया में 7.3 तीव्रता का भूकंप, खतरनाक सुनामी की चेतावनी जारी
इंडोनेशिया में 7.3 तीव्रता का भूकंप, खतरनाक सुनामी की चेतावनी जारी दुनिया
केरल में फिर लौटा निपाह वायरस, अस्पताल में भर्ती 12 वर्षीय लड़के की मौत
केरल में फिर लौटा निपाह वायरस, अस्पताल में भर्ती 12 वर्षीय लड़के की मौत देश
इंडोनेशिया में कोरोना संक्रमण बेकाबू, वैज्ञानिकों ने नए वेरिएंट की आशंका को लेकर चेताया
इंडोनेशिया में कोरोना संक्रमण बेकाबू, वैज्ञानिकों ने नए वेरिएंट की आशंका को लेकर चेताया दुनिया
दुनियाभर में तेजी से फैल रहा डेल्टा वेरिएंट, बीते सप्ताह 15 नए देशों में मिला
दुनियाभर में तेजी से फैल रहा डेल्टा वेरिएंट, बीते सप्ताह 15 नए देशों में मिला दुनिया
और खबरें
चुनाव परिणाम
उत्तराखंड: चंपावत उपचुनाव में पुष्कर सिंह धामी की जीत, मुख्यमंत्री बने रहेंगे
उत्तराखंड: चंपावत उपचुनाव में पुष्कर सिंह धामी की जीत, मुख्यमंत्री बने रहेंगे राजनीति
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव: पिछली बार किस राज्य में किस पार्टी ने मारी थी बाजी?
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव: पिछली बार किस राज्य में किस पार्टी ने मारी थी बाजी? राजनीति
छत्तीसगढ़ के नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस की बड़ी जीत, बुरी तरह हारी भाजपा
छत्तीसगढ़ के नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस की बड़ी जीत, बुरी तरह हारी भाजपा राजनीति
पंजाब: निकाय चुनावों में कांग्रेस का दबदबा, सभी सात नगर निगमों में मिली जीत
पंजाब: निकाय चुनावों में कांग्रेस का दबदबा, सभी सात नगर निगमों में मिली जीत राजनीति
17 राज्यों की 55 राज्यसभा सीटों के लिए 26 मार्च को होंगे चुनाव
17 राज्यों की 55 राज्यसभा सीटों के लिए 26 मार्च को होंगे चुनाव राजनीति
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

दुनिया की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

World Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022