Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
चीन समाचार
पाकिस्तान समाचार
अफगानिस्तान
रूस समाचार
यूक्रेन संकट
कोरोना का नया स्ट्रेन
लैम्ब्डा वेरिएंट
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / दुनिया की खबरें / पाकिस्तान: मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को कोर्ट ने सुनाई 10 साल जेल की सजा
दुनिया

पाकिस्तान: मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को कोर्ट ने सुनाई 10 साल जेल की सजा

पाकिस्तान: मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को कोर्ट ने सुनाई 10 साल जेल की सजा
लेखन भारत शर्मा
Nov 19, 2020, 05:49 pm 4 मिनट में पढ़ें
पाकिस्तान: मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को कोर्ट ने सुनाई 10 साल जेल की सजा

पाकिस्तान दुनिया के सामने अपने छवि सुधारने के लिए अब अपने यहां डेरा जमाए आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटा हुआ है। यही कारण है कि पाकिस्तान की एक आतंकवाद-निरोधी अदालत ने टेरर फंडिंग के दो मामलों में मुंबई के 26/11 आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद को 10 साल जेल की सजा सुनाई है। हाफिज सईद वर्तमान में टेरर फंडिंग मामले में लाहौर जेल में बंद है।

प्रकरण
टेरर फंडिंग के दो मामले में चार आतंकियों से सुनाई सजा

NDTV के अनुसार लाहौर की आतंकवाद-निरोधी अदालत ने आतंकी गतिविधियों में आर्थिक मदद पहुंचाने के दो मामलों में जमात-उद-दावा संगठन के प्रमुख हाफिज सईद सहित चार आतंकियों को सजा सुनाई है। इसमें हाफिज सईद के अलावा उसके सहयोगियों जफर इकबाल और याहया मुजाहिद को 10-10 साल जेल की सजा सुनाई है। इसी तरह मामले में सहयोग करने को लेकर सईद के बहनोई अब्दुल रहमान मक्की को छह महीने की सजा सुनाई है।

जानकारी
अदालत ने दिए सईद की संपत्ति जब्त करने के निर्देश

अदालत ने हाफिज सईद को 10 साल जेल की सजा सुनाने के साथ उस पर 1.1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा उसकी संपत्ति जब्त करने के भी निर्देश दिए हैं।

गिरफ्तारी
पाकिस्तान ने जुलाई 2019 में किया था हाफिज सईद को गिरफ्तार

आतंकियों पर कार्रवाई के लिए बढ़ते अंतराष्ट्रीय दबाव और उसकी बिगड़ती छवि को देखते हुए पाकिस्तान ने जुलाई 2019 में आतंकी हाफिज सईद को टेरर फंडिंग के मामलों में गिरफ्तार किया था। इससे संबंधित दो मामलों में उसे इस साल फरवरी में 11 साल कैद की सजा सुनाई गई थी। फिलहाल वह लाहौर की कोट लखपत जेल में बंद है। उसके खिलाफ कुल 23 मामले दर्ज हैं और इनमें से अब तक चार मामलों में फैसला आ चुका है।

जमात-उद-दावा
जमात-उद-दावा के नेताओं के खिलाफ दर्ज हैं कुल 41 मामले

बता दें कि हाफिज सईद पाकिस्तान में जमात-उद-दावा नाम से संगठन चलाता है और इसके जरिए वह आतंकी गतिविधियों के लिए फंडिंग करता है। इसके चलते CTD ने संगठन के नेताओं के खिलाफ कुल 41 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 24 का फैसला किया जा चुका है। अगस्त में अदालत ने संगठन के तीन बड़े नेता प्रोफेसर मलिक, जफर इकबाल और शेखपुरा के अब्दुल सलाम को 16-16 साल जेल की सजा सुनाई थी।

जानकारी
संयुक्त राष्ट्र में हाफिज सईद को घोषित कर रखा है अंतरराष्ट्रीय आतंकी

भारत की ओर से हाफिज सईद के खिलाफ आतंकवाद से जुड़े कई सबूत पेश करने के बाद संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने उसे अंतरराष्ट्रीय आतंकवादियों की सूची में शामिल कर दिया था। उस पर 10 मिलियन डॉलर यानी करीब 70 करोड़ रुपये का इनाम है।

पृष्ठभूमि
मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड है हाफिज सईद

बता दें कि हाफिज सईद मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमलों का मास्टर माइंड है। इस हमले में आतंकियों ने मुंबई के ताज होटल सहित छह जगहों पर हमले किए थे। इनमें करीब 160 लोगों की मौत हुई थी। सबसे ज्यादा लोग छत्रपति शिवाजी टर्मिनस में मारे गए, जबकि होटल ताज में 31 लोगों की मौत हुई थी। उस हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने आतंकी हाफिज सईद को प्रतिबंधित कर दिया था।

प्रयास
भारत लंबे से समय से पाकिस्तान पर बना रहा है दबाव

भारत लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों और मित्र राष्ट्रों से पाकिस्तान पर दबाव बनाने के लिए कहता रहा है। भारत ने हमेशा से ही पाकिस्तान में आतंकियों का पनाह देने की बात कही है और पुलवामा आतंकी हमले के बाद आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद को पाकिस्तान की ओर से की जा रही फंडिंग को लेकर फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) को सुबूत भी दिए हैं। उसके बाद FATF ने पाकिस्तान पर कार्रवाई का दबावा बनाया था।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
भारत शर्मा
भारत शर्मा
Twitter
BA, B.Ed हूं और पत्रकारिता क्षेत्र में 14 साल से अधिक का अनुभव है। कई सालों तक फील्ड रिपोर्टिंग करना और पत्रकारिता क्षेत्र में तीन पुरस्कार हासिल करना बड़ी उपलब्धि रही है। डिजिटल मीडिया में भी अच्छा खासा अनुभव है। एक्सक्लूसिव स्टोरी, अपराध, राजनीति, चिकित्सा, प्रौद्योगिकी, परिवहन, प्रशासन, यात्रा-वृत्तांत आदि क्षेत्रों में लेखन पर मजबूत पकड़ है।
ताज़ा खबरें
भारत
पाकिस्तान समाचार
संयुक्त राष्ट्र
ताज़ा खबरें
'रहना है तेरे दिल में' की रीमेक पर माधवन बोले- यह बेवकूफी है
'रहना है तेरे दिल में' की रीमेक पर माधवन बोले- यह बेवकूफी है मनोरंजन
मुंबई: शापूरजी पालोनजी समूह के चेयरमैन पालोनजी मिस्त्री का 93 साल की उम्र में निधन
मुंबई: शापूरजी पालोनजी समूह के चेयरमैन पालोनजी मिस्त्री का 93 साल की उम्र में निधन देश
युजवेंद्र चहल को भारत की टेस्ट टीम में होना चाहिए- ग्रीम स्वान
युजवेंद्र चहल को भारत की टेस्ट टीम में होना चाहिए- ग्रीम स्वान खेलकूद
उड़ने वाले होटल का डिजाइन वायरल, बिना लैंड किए महीनों आसमान में रहेगा
उड़ने वाले होटल का डिजाइन वायरल, बिना लैंड किए महीनों आसमान में रहेगा अजब-गजब
दिल्ली: सोनिया गांधी के 71 वर्षीय निजी सचिव के खिलाफ रेप का केस दर्ज
दिल्ली: सोनिया गांधी के 71 वर्षीय निजी सचिव के खिलाफ रेप का केस दर्ज राजनीति
भारत
चीनी कंपनी की इस इलेक्ट्रिक MPV ने भारत में बनाया रिकॉर्ड, तय की सबसे लंबी दूरी
चीनी कंपनी की इस इलेक्ट्रिक MPV ने भारत में बनाया रिकॉर्ड, तय की सबसे लंबी दूरी ऑटो
स्मार्टवाच के जरिए फास्टैग से पैसे चुराए जाने वाला वीडियो फर्जी, जानिए सच्चाई
स्मार्टवाच के जरिए फास्टैग से पैसे चुराए जाने वाला वीडियो फर्जी, जानिए सच्चाई ऑटो
अफगानिस्तान में भूकंप से अब तक 1,150 लोगों की मौत, 3,000 घर हुए तबाह
अफगानिस्तान में भूकंप से अब तक 1,150 लोगों की मौत, 3,000 घर हुए तबाह दुनिया
भारतीय CEOs की सैलरी का औसत 11 करोड़ रुपये से ऊपर, डेलॉइट की रिपोर्ट
भारतीय CEOs की सैलरी का औसत 11 करोड़ रुपये से ऊपर, डेलॉइट की रिपोर्ट बिज़नेस
ग्लोबल मार्केट के मुकाबले भारत में सस्ते होंगे 5G प्लान्स, इस साल 25 शहरों में रोलआउट
ग्लोबल मार्केट के मुकाबले भारत में सस्ते होंगे 5G प्लान्स, इस साल 25 शहरों में रोलआउट टेक्नोलॉजी
और खबरें
पाकिस्तान समाचार
पाकिस्तान: मुंबई हमले के मुख्य हैंडलर को सुनाई गई 15 साल की सजा
पाकिस्तान: मुंबई हमले के मुख्य हैंडलर को सुनाई गई 15 साल की सजा दुनिया
अफगानिस्तान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, 950 से अधिक लोगों की मौत
अफगानिस्तान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, 950 से अधिक लोगों की मौत दुनिया
पाकिस्तान: स्वास्थ्यकर्मियों ने डिलीवरी करते समय काटा शिशु का सिर, मां के गर्भ में ही छोड़ा
पाकिस्तान: स्वास्थ्यकर्मियों ने डिलीवरी करते समय काटा शिशु का सिर, मां के गर्भ में ही छोड़ा दुनिया
लश्कर से जुड़े मक्की को वैश्विक आतंकी घोषित कराना चाहता था भारत, चीन ने अटकाया रोड़ा
लश्कर से जुड़े मक्की को वैश्विक आतंकी घोषित कराना चाहता था भारत, चीन ने अटकाया रोड़ा दुनिया
आर्थिक संकट से घिरा पाकिस्तान, सरकार ने लोगों से की चाय कम पीने की अपील
आर्थिक संकट से घिरा पाकिस्तान, सरकार ने लोगों से की चाय कम पीने की अपील दुनिया
और खबरें
संयुक्त राष्ट्र
यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में अब तक रूस के कितने सैनिकों की मौत हुई?
यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में अब तक रूस के कितने सैनिकों की मौत हुई? दुनिया
क्या है इजरायल और फिलिस्तीन का सदियों पुराना विवाद और अभी क्यों हो रहा संघर्ष?
क्या है इजरायल और फिलिस्तीन का सदियों पुराना विवाद और अभी क्यों हो रहा संघर्ष? दुनिया
किसान आंदोलन पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार की टिप्पणी, दोनों पक्षों से अधिकतम संयम की अपील
किसान आंदोलन पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार की टिप्पणी, दोनों पक्षों से अधिकतम संयम की अपील दुनिया
संयुक्त राष्ट्र ने भांग को मादक पदार्थों की सूची से हटाया, भारत ने भी किया समर्थन
संयुक्त राष्ट्र ने भांग को मादक पदार्थों की सूची से हटाया, भारत ने भी किया समर्थन दुनिया
दुनिया में प्रत्येक 130 महिलाओं में से एक आधुनिक गुलामी की शिकार- UN रिपोर्ट
दुनिया में प्रत्येक 130 महिलाओं में से एक आधुनिक गुलामी की शिकार- UN रिपोर्ट दुनिया
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

दुनिया की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

World Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022