Page Loader
UK के लिए सबसे गर्म साल रहा 2022, टूटे पुराने रिकॉर्ड
2022 में पहली बार UK में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ (तस्वीर: अनस्प्लैश)

UK के लिए सबसे गर्म साल रहा 2022, टूटे पुराने रिकॉर्ड

Dec 30, 2022
08:35 pm

क्या है खबर?

ग्लोबल वार्मिंग के कारण दुनियाभर के अलग-अलग हिस्सों में मौसम काफी तेजी से अपना रुख बदल रहा है। इस साल यूनाइटेड किंगडम (UK) समेत कई देशों में रिकॉर्ड स्तर की गर्मी देखने को मिली। UK के मौसम विज्ञान कार्यालय ने कहा कि 2022 देश के लिए सबसे गर्म साल रहा। गौरतलब है की आधिकारिक आंकड़े अभी तक जारी नहीं किए गए हैं, लेकिन बढ़ते तापमान से स्पष्ट है कि यह जलवायु परिवर्तन के गंभीर प्रभाव के कारण हुआ है।

आंकड़े

UK में 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ तापमान

2022 में पहली बार UK में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। इस साल सबसे अधिक तापमान कॉन्सिंगबी में दर्ज हुआ जहां पारा 40.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा वेल्स में 37.1 तो स्कॉटलैंड में 34.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। प्रोविजनल रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल दिसंबर को छोड़कर UK में हर महीने औसत से ज्यादा गर्मी रही। गर्मी के कारण इस साल अगस्त में इंग्लैंड के बड़े हिस्से में सूखा घोषित किया गया था।