Page Loader
जापान: प्रशिक्षण के दौरान जवान ने अपने ही साथियों पर बरसाईं गोलियां, 2 की मौत
जापान के सैन्य अभ्यास केंद्र में हुई गोलीबारी में 2 की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर: freepik)

जापान: प्रशिक्षण के दौरान जवान ने अपने ही साथियों पर बरसाईं गोलियां, 2 की मौत

लेखन गजेंद्र
Jun 14, 2023
01:32 pm

क्या है खबर?

जापान के गिफू शहर में स्थित सैन्य अभ्यास केंद्र में प्रशिक्षण के दौरान जापानी आत्मरक्षा बल के एक सदस्य ने अपने साथियों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोलीबारी में 2 जवानों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हुआ है। मुख्य कैबिनेट सचिव हिरोकाजू मात्सुनो ने बताया कि गोली चलाने वाले 18 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना सुबह 9ः00 बजे हुई और इस दौरान आरोपी ने एक के बाद एक 8 गोलियां चलाईं।

गोलीबारी

मृतकों में प्रशिक्षण केंद्र के कर्मचारी शामिल

जानकारी के मुताबिक, गोलीबारी में जान गंवाने वाले 2 सदस्य काफी समय से प्रशिक्षण केंद्र में आत्मरक्षा बल में सेवाएं दे रहे थे। इनमें एक 50 साल से, जबकि दूसरे 20 साल से बल से जुड़े हुए थे। बता दें कि जापान में हथियारों को लेकर सख्त कानून होने के बावजूद गोलीबारी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जुलाई, 2022 में एक सार्वजनिक सभा के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।