LOADING...
दुनिया की सबसे लचीली लड़की ने बनाया 30 सेकंड में 11 बार 'रीढ़ मोड़ने' का रिकॉर्ड
14 वर्षीय लिबर्टी बैरोस ने बनाया अनोखा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

दुनिया की सबसे लचीली लड़की ने बनाया 30 सेकंड में 11 बार 'रीढ़ मोड़ने' का रिकॉर्ड

लेखन गौसिया
Oct 08, 2022
06:16 pm

क्या है खबर?

यूनाइटेड किंगडम (UK) के पीटरबरो की रहने वाली लिबर्टी बैरोस ने 5 अक्टूबर को 'रीढ़ मोड़ने' का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। लिबर्टी दुनिया की सबसे लचीली लड़की मानी जाती हैं और ऐसा लगता है कि उनके शरीर में हड्डी ही नहीं है। वो अपने शरीर को हर तरह से फोल्ड कर लेती हैं और दर्शक उनके इस टैलेंट को देखकर हैरान रह जाते हैं। उन्होंने अपने इस टैलेंट को दुनिया के कई देशों में दिखाया है।

रिकॉर्ड

लिबर्टी ने क्या रिकॉर्ड बनाया है?

लिबर्टी बैरोस ने स्पाइरल जिम्नास्टिक्स क्लब में 30 सेकंड में साढ़े 11 बार अपनी रीढ़ की हड्डी को पूरी तरह से लचीला करके छाती को फर्श की तरफ और पैरों को आगे की तरफ झुकाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इस मूव को वह 'द लिबर्टी लोडाउन' कहती हैं। लिबर्टी महज 14 साल की है और इतनी छोटी उम्र में वो अलग-अलग पोस्चर ट्राई करती हैं, जो वाकई में बहुत कठिन होते हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए लिबर्टी के कारनामे का वीडियो

Advertisement

बयान

बेटी की कामयाबी पर पिता ने क्या कहा?

लिबर्टी के पिता राम बैरोस ने कहा, "बेटी द्वारा बनाए गए इस रिकॉर्ड से मैं बहुत खुश हूं और गर्व महसूस कर रहा हूं। हाल ही में उसने स्पेन गॉट टैलेंट के सेमीफाइनल में अपना परफॉर्मेंस भी पूरा किया था। वो बहुत फोकस्ड है क्योंकि इतनी सुर्खियों मिलने के बावजूद वो अपनी पढ़ाई और अपने काम पर पूरा ध्यान देती है।" उन्होंने कहा कि उनकी बेटी का फोकस सिर्फ लचीले होने पर नहीं है बल्कि बेहतर बनने पर है।

Advertisement

आभार

पिता ने बेटी के ट्रेनर और सेंटर को कहा शुक्रिया

लिबर्टी के कामयाबी के लिए पिता राम बैरोस ने स्पाइरल जिम्नास्टिक्स का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इसकी मालिक और पूर्व ओलंपिक पहलवान कैथरीन एवरेट की भी अपनी बेटी को अच्छी ट्रेनिंग देने के लिए और उसे स्पेन के मंच पर आने के काबिल बनाने के लिए प्रशंसा की है। उनका कहना है कि एक एथलीट होने के नाते लिबर्टी को दिन में चार या पांच घंटे तक ट्रेनिंग करनी पड़ती है, जिसके लिए उसकी ट्रेनर उसे मोटिवेट करती है।

टैलेंट

लिबर्टी ने 2017 में पहचाना था अपना हुनर

पीटरबरो टुडे के मुताबिक, लिबर्टी ने 2017 में अम्ब्रेला गाने के रिहाना के डांस मूव्स को कॉपी करते वक्त अपने लचीलेपन की पहचान की थी। इससे पहले लिबर्टी अपने इस टैलेंट से बेखबर थीं। कई मूव्स ट्राई करने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि ऐसा करने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं हो रही है और उनके शरीर में कुछ अलग बात है जिसकी मदद से वो अलग-अलग पोस्चर कर पा रही हैं।

Advertisement