NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    अजब-गजब खबरें
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / दुनिया की सबसे लंबी महिला ने पहली बार फ्लाइट से की यात्रा, हटानी पड़ी 6 सीटें
    अजब-गजब

    दुनिया की सबसे लंबी महिला ने पहली बार फ्लाइट से की यात्रा, हटानी पड़ी 6 सीटें

    दुनिया की सबसे लंबी महिला ने पहली बार फ्लाइट से की यात्रा, हटानी पड़ी 6 सीटें
    लेखन गौसिया
    Nov 07, 2022, 09:00 pm 1 मिनट में पढ़ें
    दुनिया की सबसे लंबी महिला ने पहली बार फ्लाइट से की यात्रा, हटानी पड़ी 6 सीटें
    दुनिया की सबसे लंबी महिला ने पहली बार फ्लाइट से की यात्रा

    दुनिया की सबसे लंबी महिला रुमेसा गेलगी ने सितंबर में अपने जीवन में पहली बार फ्लाइट से यात्रा की। अधिक लंबाई के कारण यह यात्रा उनके लिए आसान नहीं थी। इसके लिए तुर्की एयरलाइंस को छह इकोनॉमी सीटों को हटाकर स्ट्रेचर जैसी एक बड़ी सीट बनानी पड़ी, जिस पर लेटकर उन्होंने अपना सफर पूरा किया। गेलगी ने अपनी यात्रा का अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसके बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया है।

    गेलगी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया अपना अनुभव

    25 वर्षीय रुमेसा गेलगी ने तुर्की एयरलाइंस के विमान में इस्तांबुल से अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को तक की 13 घंटे की यात्रा का अनुभव अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, 'यह मेरी पहली उड़ान थी, लेकिन अब यह आखिरी नहीं होगी। अब से मैं @turkishairlines के साथ दुनिया के कई हिस्सों में यात्रा कर सकती हूं। शुरुआत से आखिरी तक मेरी यात्रा को सफल बनाने के लिए फ्लाइट में मौजूद हर एक व्यक्ति को दिल से धन्यवाद।'

    वीवर सिंड्रोम से जूझ रही हैं गेलगी

    तुर्की एयरलाइंस ने गेलगी की यात्रा को सफल बनाने के लिए फ्लाइट की इकॉनमी क्लास की छह सीटें हटाकर उन्हें एक स्ट्रेचर जैसा बना दिया था। इसके बाद गेलगी ने इसी पर लेटकर अपना सफर पूरा किया। बता दें कि गेलगी को वीवर सिंड्रोम है जिसकी वजह से उनके शरीर का तेजी से विकास होता है। उनकी कुल लंबाई सात फुट होने की वजह से वह हमेशा व्हीलचेयर से चलती है।

    करियर को आगे बढ़ाने के लिए यात्रा कर रहीं गेलगी

    गेलगी सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री में काम करती हैं। वो अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ काम करने के लिए पहली बार फ्लाइट से सैन फ्रांसिस्को गई थीं। वहां गेलगी कम से कम छह महीने तक रहकर काम करेंगी। बता दें कि 2014 में पहली बार 'सबसे लंबी जीवित किशोरी' होने के लिए गेलगी का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था।

    गेलगी को 'सबसे लंबी जीवित महिला' का खिताब भी मिला

    2014 में गिनीज बुक में अपना नाम शामिल कराने के बाद गेलगी ने 2021 में एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इस बार गेलगी ने 'दुनिया की सबसे लंबी जीवित महिला' होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद गेलगी ने अपनी लिस्ट में अन्य रिकॉर्ड्स को भी शामिल किया। उनके नाम दुनिया में सबसे बड़े हाथ, सबसे लंबी उंगली और सबसे लंबी पीठ का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    तुर्की
    सैन फ्रांसिस्को
    गिनीज बुक

    ताज़ा खबरें

    वाशिंगटन सुंदर ने लगाया पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, अपने नाम किया ये रिकॉर्ड वाशिंगटन सुंदर
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: पहले टी-20 मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    पहला टी-20: न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  भारतीय क्रिकेट टीम
    ईशान किशन पिछले 12 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में नहीं लगा सके हैं कोई अर्धशतक ईशान किशन

    अमेरिका

    अडाणी समूह पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट का असर, शेयरों में भारी गिरावट अडाणी समूह
    अमेरिकी सैनिकों ने IS के अधिकारी समेत 10 आतंकियों को उत्तरी सोमालिया में मार गिराया अमेरिकी सेना
    अमेरिका: अश्वेत युवक को पीट-पीट कर मारने पर 5 पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का केस नस्लीय हमला
    गणतंत्र दिवस: भारतीय यूट्यूबर ने अमेरिका के आसमान पर बनाया भारत का सबसे बड़ा नक्शा गणतंत्र दिवस

    तुर्की

    तुर्की की यात्रा के दौरान ये 5 गलतियां करने से बचें, नहीं होगी कोई दिक्कत यात्रा
    तुर्की: इस्तांबुल में व्यस्त सड़क पर धमाका; 6 की मौत, 81 घायल इस्तांबुल
    क्या आपने दूध से बनी ये ड्रिंक्स पी हैं? अगर नहीं तो जरूर करें ट्राई स्वास्थ्य
    प्रतिबंधित PFI के थे तुर्की के कट्टरपंथी संगठन से संबंध- रिपोर्ट सीरिया

    सैन फ्रांसिस्को

    मेटा और माइक्रोसॉफ्ट खाली कर रहीं ऑफिस, जानिए क्या हैं कारण फेसबुक
    अमेजन के बाद सिस्को ने की 700 कर्मचारियों की छंटनी, जानें वजह छंटनी
    ट्विटर पर सैन फ्रांसिस्को कार्यालय का किराया न चुकाने पर मुकदमा दर्ज, 1.12 करोड़ रुपये बकाया एलन मस्क
    अमेरिका: पुलिस ने की 'किलर रोबोट्स' को विभाग में शामिल करने की मांग, भेजा गया प्रस्ताव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    गिनीज बुक

    दुनिया की सबसे बुजुर्ग इंसान बनीं स्पेन की मारिया ब्रान्यास मोरेरा, 115 साल है उम्र स्पेन
    मिलिए दुनिया के सबसे बूढ़े कुत्ते 'स्पाइक' से, इतनी है उम्र अमेरिका
    ओडिशा के कलाकार ने बनाई मात्र 5 मिलीमीटर की दुनिया की 'सबसे छोटी हॉकी स्टिक' हॉकी विश्व कप
    एलन मस्क ने बनाया व्यक्तिगत संपत्ति गंवाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड, हुआ इतना नुकसान एलन मस्क

    अजब-गजब की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Weird Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023