NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / दुनिया के पांच सबसे हैरान कर देने वाले स्थान, जिनके रहस्य आज तक हैं बरकरार
    अगली खबर
    दुनिया के पांच सबसे हैरान कर देने वाले स्थान, जिनके रहस्य आज तक हैं बरकरार

    दुनिया के पांच सबसे हैरान कर देने वाले स्थान, जिनके रहस्य आज तक हैं बरकरार

    लेखन अंजली
    Nov 17, 2019
    09:51 pm

    क्या है खबर?

    बचपन से ही हर कोई अपने माता-पिता, दोस्त और आस-पास के लोगों से कहानियां सुनते हुए बड़ा हुआ है, जिनमें से अधिकतर कहानियां डरावनी थीं।

    इतना ही नहीं, बढ़ती उम्र के साथ भी कई लोग किताबों में डरावनी व रहस्मयी जगहों के बारे में दिलचस्पी से पढ़ते हैं और इन किताबों को वह सिर्फ किंवदंती मानते हैं।

    लेकिन ऐसा नहीं हैं, क्योंकि दुनिया में कई जगहें मौजूद भी हैं, जिनके रहस्य वैज्ञानिकों के लिए भी अनसुलझे हैं।

    आगे पढ़ें।

    #1

    डेथ वैली, कैलिफोर्निया

    डेथ वैली उत्तरी अमेरिका की सबसे गर्म और विचित्र जगह है।

    कैलिफोर्निया के डेथवैली की संरचना और तापमान हमेशा से ही सबको चौंकाने वाला रहा है।

    लेकिन इस जगह की सबसे विचित्र बात यह है कि यहां पत्थर खुद ही एक जगह से दूसरी जगह खिसकते रहते हैं, जिन्हें सेलिंग स्टोन्स के नाम से भी जाना जाता है।

    यही कारण है कि इन भारी पत्थरों के खिसकने का रहस्य वैज्ञानिकों के लिए भी अनसुलझी पहेली बन गयी है।

    #2

    स्ट्रासबर्ग, फ्रांस

    साल 1518 में फ्रांस के एक शहर स्ट्रासबर्ग में अचानक से कई लोगों ने एक साथ नाचना शुरू कर दिया था।

    दिन से रात और रात से दिन होने के बावजूद भी लोग नाचना बंद नहीं करते थें, जिस वजह से कई लोग नाचते-नाचते ही मर गए थे।

    हालांकि आज तक इसके पीछे का रहस्य नहीं सुलझा कि आखिर उन लोगों को ऐसा क्या हुआ कि वह सिर्फ नाचते रहते थे और ऐसे ही मौत के मुंह में समा गए।

    #3

    ईस्टर द्वीप, पोलिनेशिया

    ईस्टर द्वीप, पोलिनेशिया में एक दूरदराज ज्वालामुखी द्वीप है, जो मानव आकृतियों के स्टैच्यू के लिए प्रसिद्ध है।

    ये स्टैच्यू करीब 40 फुट लम्बे हैं और लगभग हजारों की संख्या में इस जगह पर मौजूद हैं, जिनमें इनका पूरा शरीर ज़मीन के अंदर धसा हुआ है और सिर्फ उनका इंसान जैसा दिखने वाला चेहरा ही सतह के ऊपर दिखाई देता है।

    आज तक यह रहस्य भी अनसुलझा है कि आखिर ये स्टैच्यू यहां कैसे पहुंचे, क्योंकि ये बहुत भारी हैं।

    #4

    नाजका रेगिस्तान, पेरू

    अटलांटिस एक किंवदंती हो सकता है, पर नजका की रहस्मयी लकीरें शत-प्रतिशत असली हैं।

    दक्षिण पेरू में मौजूद नाजका रेगिस्तान में 500 ई.पू. से ही रेत में खुदी हुई हैं, जिसमें हुई नक्काशी में बन्दर, मकड़ी, पौधे और अन्य आकृतियां शामिल हैं।

    अजीब तो यह है कि कोई नहीं जानता कि ये कलाकृतियां क्यों और किसने बनाई थी।

    वैज्ञानिकों के कई शोध के बावजूद भी ये गुत्थी आज तक रहस्यमयी बनी हुई है।

    #5

    होया बस्यू जंगल, रोमानिया

    होया बस्यू में घटने वाली रहस्यमयी घटनाओं के कारण ही इस जगह को 'रोमानिया या ट्रांसल्वेनिया का बरमूडा ट्राएंगल' भी कहते हैं।

    यह कुख्यात जंगल रोमानिया के ट्रांसल्वेनिया के क्लुज काउंटी में स्थित है।

    इस जंगल के बारे में लोगों का यह माना है कि यहां सैकड़ों लोग गायब हो चुके हैं। इसके साथ ही जंगल में कई अविश्वसनीय घटनाओं को भी देखा गया है।

    लेकिन अब तक इस जंगल का रहस्य बरकरार है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फ्रांस
    पेरू

    ताज़ा खबरें

    ...जब सलमान खान की पार्टी में बही शराब, सीढ़ियों से लुढ़कते-लुढ़कते सेट पर पहुंचा रूसी क्रू सलमान खान
    MG कॉमेट EV की कीमत में हुआ इजाफा, जानिए अब कितनी हुई  MG मोटर्स
    भारत ने ड्रोन-रोधी प्रणाली 'भार्गवास्त्र' का किया सफल परीक्षण; जानें ये कितना ताकतवर, क्या है खासियत? पाकिस्तान समाचार
    कौन है सबसे तेजी से घूमने वाला ग्रह और अन्य ग्रहों की क्या है रफ्तार? सौरमंडल

    फ्रांस

    भारत के साथ आए अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस, दिया मसूद अजहर को ब्लैकलिस्ट करने का प्रस्ताव पुलवामा
    जानें क्या हैं राफेल लड़ाकू विमान की खासियतें, जिससे जुड़ा सौदा है विवादों में लोकसभा चुनाव
    मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने पर आज फैसला, चीन फिर मांग रहा सबूत चीन समाचार
    आतंकी मसूद अजहर पर बड़ी कार्रवाई, फ्रांस करेगा जैश की सारी संपत्ति जब्त चीन समाचार

    पेरू

    मुंबई में लगता है दुनिया का सबसे बुरा ट्रैफिक जाम, दिल्ली चौथे स्थान पर भारत की खबरें
    अगर आपको इतिहास से लगाव है, तो ज़रूर करें इन पाँच जगहों की यात्रा यूनाइटेड किंगडम (UK)
    रेस्टोरेंट ने महिलाओं और पुरुषों के लिए रखा अलग-अलग मेन्यू, लगा लाखों का जुर्माना अजब-गजब खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025