NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / किडनी स्टोन समझकर इलाज के लिए अस्पताल गई महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म
    अगली खबर
    किडनी स्टोन समझकर इलाज के लिए अस्पताल गई महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म

    किडनी स्टोन समझकर इलाज के लिए अस्पताल गई महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Aug 20, 2019
    02:55 pm

    क्या है खबर?

    किडनी स्टोन की वजह से पेट में भयंकर दर्द होता है। हालाँकि, कई बार लोग किसी अन्य वजह से पेट में दर्द होने पर भी किडनी स्टोन समझ बैठते हैं।

    हाल में ही एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया।

    दरअसल, एक महिला के पेट में दर्द हो रहा था, जिसे वो किडनी स्टोन समझ रही थी। जब वो इलाज के लिए डॉक्टर के पास गई, तो उसने तीन बच्चों को जन्म दिया।

    आइए जानें।

    मामला

    अपनी गर्भावस्था से अनजान थीं महिला

    जानकारी के अनुसार, दक्षिणी डकोटा की एक महिला ने हाल ही में तीन बच्चों को जन्म दिया है।

    महिला का कहना है कि उसे अपनी गर्भावस्था के बारे में तब तक पता नहीं चल पाया, जब तक वह किडनी में स्टोन समझकर इलाज के लिए अस्पताल नहीं गई।

    कोटा टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी डकोटा की डैनेट ग्लिट्ज ने 10 अगस्त को तीन स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया। इस घटना ने पूरी दुनिया को हैरानी में डाल दिया है।

    जानकारी

    34 सप्ताह की गर्भवती थीं ग्लिट्ज

    ग्लिट्ज का कहना है कि उनके पहले से ही दो बच्चे हैं और वो यह नहीं जानती थी कि वो 34 सप्ताह की गर्भवती थीं।

    जब उन्हें पेट में दर्द होने लगा तो उन्होंने सोचा कि उनकी किडनी में स्टोन है, जो एक बार पहले भी हो चुका है।

    जब वो इलाज के लिए अस्पताल गईं, तो डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि दर्द किडनी स्टोन से नहीं, बल्कि गर्भ में कई शिशु होने की वजह से हो रहा था।

    जानकारी

    तीन मिनट के भीतर दिया तीन बच्चों को जन्म

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ग्लिट्ज ने तीन मिनट के भीतर ही तीनों बच्चों को जन्म दिया। तीनों ही बच्चे बिलकुल स्वस्थ हैं और प्रत्येक का वजन लगभग चार पाउंड (1.8 किलोग्राम) है।

    बयान

    बिना जानकारी के नहीं कर सकते गर्भावस्था की कल्पना- ग्लिट्ज

    ग्लिट्ज ने कोटा टीवी को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "बिना जानकारी के 34 सप्ताह तक आप कभी भी तीन बच्चों के गर्भधारण के बारे में स्वाभाविक रूप से कल्पना नहीं करते हैं। हर किसी की तरह मुझे भी इस पर यक़ीन नहीं हुआ।"

    उन्होंने आगे कहा, "मैं अभी भी सदमें में हूँ। मैं यह सोचकर अस्पताल गई थी कि किडनी स्टोन की सर्जरी होगी, लेकिन उस रात दर्द के साथ C सेक्शन के लेबर रूम में गई।"

    जाँच

    जाँच के बाद डॉक्टरों ने की जुड़वा बच्चों की पुष्टि

    ग्लिट्ज ने बताया कि उन्हें बहुत ज़्यादा दर्द हो रहा था। इस वजह से वह ठीक से हिल-डुल भी नहीं पा रहीं थीं।

    उन्हें साँस लेने में भी दिक्कत हो रही थी, इसलिए डॉक्टरों ने स्टोन निकालने के लिए तत्काल जाँच शुरू कर दी।

    पेशाब की जाँच करने के बाद डॉक्टर ने कहा कि वो गर्भवती है। उन्होंने बताया कि शायद जुड़वा बच्चे हैं, इसलिए स्पीयरफिश में जाने की ज़रूरत है। दो घंटे बाद उन्होंने जुड़वा बच्चों की पुष्टि की।

    जानकारी

    ग्लिट्ज ने एक लड़का और दो लड़कियों सहित दिया तीन बच्चों को जन्म

    ग्लिट्ज ने दो बच्चों एक लड़का और एक लड़की को जन्म दिया। कुछ देर बाद डॉक्टर कहते हैं कि एक और कंबल की ज़रूरत होगी, क्योंकि एक और बच्चा है। इस तरह ग्लिट्ज ने एक लड़का और दो लड़कियों सहित तीन बच्चों को जन्म दिया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    रॉयल एनफील्ड की बिक्री में आया 26 फीसदी का उछाल, जानिए आंकड़े  रॉयल एनफील्ड बाइक
    अयोध्या में 5 जून को राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा, भक्तों से न आने की अपील राम मंदिर
    सोनू सूद ने लिया भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद, किया नई फिल्म 'नंदी' का ऐलान  सोनू सूद
    भारत बना ChatGPT उपयोग में नंबर एक देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    अजब-गजब खबरें

    संभोग से इनकार करने पर पहले पति ने की पत्नी की हत्या, फिर काटा अपना लिंग भारत की खबरें
    छह साल के बच्चे ने दो घंटे में लगाए तीन हजार से ज्यादा पुश-अप्स, वीडियो वायरल रूस समाचार
    जानिए ऐसे व्यक्ति के बारे में जो हर रोज़ पहनता है 5 किलो सोना पुणे
    काफी देर तक कपड़े देखकर बिना खरीदे जाने लगे ग्राहक, दुकानदार ने कर दी पिटाई भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025