NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / फाँसी के फंदे से झूली गर्भवती महिला, मौत के बाद गर्भ से जन्मा बच्चा, जानें कैसे
    अगली खबर
    फाँसी के फंदे से झूली गर्भवती महिला, मौत के बाद गर्भ से जन्मा बच्चा, जानें कैसे

    फाँसी के फंदे से झूली गर्भवती महिला, मौत के बाद गर्भ से जन्मा बच्चा, जानें कैसे

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Dec 23, 2018
    07:00 pm

    क्या है खबर?

    हाल ही में एक बहुत हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक गर्भवती महिला के फाँसी लगाने के बाद बच्चे ने खुद मृत महिला के गर्भ से जन्म लिया।

    इस पूरी घटना में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि मृत महिला से जिस बच्चे ने जन्म लिया, इस समय वह बिलकुल स्वस्थ्य है।

    आख़िर यह चमत्कारिक घटना कब और कैसे हुई, आइए जानते हैं विस्तार से।

    बच्चा

    बच्चा माँ से जुड़ा हुआ था नाड़ी से

    यह मामला गुरुवार का है। शहर के कोतवाली की खिरहनी चौकी क्षेत्र की लक्ष्मी सिंह नाम की महिला ने अज्ञात कारणों से फाँसी लगा ली।

    फाँसी पर लटकी मृत महिला से एक बच्चे ने जन्म लिया। ख़बरों के अनुसार बच्चा नाड़ी से माँ से जुड़ा हुआ था।

    यह देखने के बाद घर वालों ने पुलिस और अस्पताल दोनों जगहों पर संपर्क किया। इसके बाद मृत महिला को बच्चे के साथ ज़िला अस्पताल ले जाया गया।

    ICU

    महिला ने लगा ली फाँसी, फँसा हुआ था बच्चा

    जब डॉक्टरों ने जाँच किया तो बच्चे की हालत गंभीर थी। इसके बाद तुरंत बच्चे को ICU में भर्ती किया गया।

    जानकारी के अनुसार अब बच्चे की हालत में सुधार है।

    इमरजेंसी एंबुलेंस सेवा के डॉक्टर माखनलाल सेन ने बताया "हमारे पास मैसेज आया कि एक महिला ने फाँसी लगा ली है और उसका बच्चा फँसा हुआ है। जब हम लोग वहाँ पहुँचे तो महिला की डिलीवरी हो चुकी थी। उसका बच्चा नाड़ी से लटका हुआ था।"

    मौत

    मौत के बाद नहीं रहता किसी चीज़ पर क़ाबू

    उन्होंने बताया कि बच्चे की हालत ठीक नहीं थी। उसे ICU में भर्ती किया गया। अब उसकी हालत ठीक है।

    कटनी सिविल अस्पताल के डॉक्टर यशवंत वर्मा ने इस घटना के बारे में कहा "महिला 9 महीने की गर्भवती थी। बच्चे का वज़न लगभग दो किलो था। महिला के फाँसी पर झूलते ही गुरुत्वाकर्षण की वजह से बच्चा नीचे आ गया। जीवित रहते इंसान का कई चीज़ों पर क़ाबू रहता है, लेकिन मौत के बाद ऐसा नहीं होता है।"

    बयान

    महिला के पति का बयान

    महिला की आत्महत्या के बारे में पति संतोष सिंह ने बताया कि उनके परिवार में सबकुछ ठीक चल रहा था। हर रोज़ की तरह परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए।

    सुबह जागने के बाद पत्नी नहीं दिखी। उस समय दूसरे बच्चे सो रहे थे। पहले उन्होंने पत्नी की खोज की, उसके बाद गाय बाँधने वाली जगह पर चले गए।

    वहीं पत्नी फाँसी के फंदे पर झूली हुई थी और उसके पेट से बच्चा बाहर निकला हुआ था।

    जानकारी

    महिला के भाई अजमेर सिंह को भी नहीं मालूम आत्महत्या की वजह

    मृत महिला के चार बच्चे हैं, जिनमें से दो लड़के और दो लड़कियाँ है। महिला के भाई अजमेर सिंह का इस मामले में कहना है कि उन्हें भी इस आत्महत्या की वजह मालूम नहीं है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मध्य प्रदेश
    आत्महत्या
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    मध्य प्रदेश

    मध्य प्रदेश चुनावः भाजपा के सबसे ज्यादा करोड़पति तो कांग्रेस के सबसे ज्यादा दागी उम्मीदवार राजनीति
    मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव नतीजेः कांग्रेस से आगे भाजपा, दोनों में कड़ी टक्कर राजनीति
    पांच राज्यों में कौन होंगे अगले मुख्यमंत्री, इन नामों पर चर्चा खालिदा ज़िया
    जारी हुआ MPPSC SET 2018 परीक्षा का शेड्यूल, 17 जनवरी से शुरू होगी परीक्षा परीक्षा

    आत्महत्या

    इस गाँव में इंसान नहीं बल्कि पक्षी करते हैं आत्महत्या, वैज्ञानिक भी हुए हैरान रहस्यमय मौत

    अजब-गजब खबरें

    इस गांव में नहीं पहुंचती थी रोशनी, तो गांव वाले ने बना लिया अपना नया सूरज इटली
    चीनी बिल्डर ने ग्राहकों को लुभाने के लिए किया महिलाओं के शरीर का इस्तेमाल, वीडियो वायरल सोशल मीडिया
    यहाँ खुद को जान-बूझकर मच्‍छरों से कटवाते हैं लोग, मनाया जाता है मच्छरों के लिए त्यौहार अजब-गजब
    मिलिए आज के ज़माने की जलपरी से, सूर्योदय होते ही डूब जाती है गहरे तालाब में अजब-गजब
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025