LOADING...
महिला ने हवाई जहाज से किया 'ब्रेकअप', टूटा 9 साल का रिश्ता
महिला ने हवाई जहाज से किया ब्रेकअप

महिला ने हवाई जहाज से किया 'ब्रेकअप', टूटा 9 साल का रिश्ता

लेखन अंजली
Sep 12, 2024
03:52 pm

क्या है खबर?

जर्मनी की एक महिला का ब्रेकअप काफी सुर्खियां बटोर रहा है क्योंकि उसका 9 सालों का 'प्यार का रिश्ता' किसी इंसान से नहीं, बल्कि एक हवाई जहाज से टूटा है। महिला को बोइंग 737-800 हवाई जहाज से बहुत प्यार था, इसलिए उसने उसे एक निकनेम भी दे रखा है वह उसे जर्मन में 'सचतज' बोलती हैं, जिसका मतलब डार्लिंग होता है। हालांकि, अब शायद दोनों के बीच अनबन हो गई है, जिसके कारण महिला ने इतना कड़ा फैसला लिया।

मामला

साल 2013 में हवाई जगह से आकर्षित हुई थी महिला 

36 वर्षीय मिशेल कोबके को साल 2013 में पता चला था कि वह बोइंग 737-800 हवाई जहाज के प्यार में डूब चुकी हैं। हवाई जहाज के साथ अपने रिश्ते को कोबके एक सामान्य रिश्ते की तरह मानती थी और एक समय ऐसा भी आया कि उनकी हवाई जहाज के प्रति देवानगी इतनी बढ़ गई थी कि उससे शादी करना चाहती थी। यही नहीं वह ब्रेकअप से पहले अपने साथ 24 घंटे हवाई जहाज का एक छोटा मॉडल भी रखती थी।

चीजें

हवाई जहाज से कोबके को था बहुत प्यार

हवाई जहाज के छोटे मॉडल के अलावा कोबके ने विमान का फ्लैप ट्रैक फेरयरिंग और टैंक वाल्व सहित कई चीजें खरीदें ताकि उसे हर समय उसके साथ होने का अहसास होता रहे। हालांकि, अब हवाई जहाज से दूरी बनाते हुए नई-नई चीजों को अपनी पसंद बनाने के बारे में सोच रही हैं, जिसके कारण वह अपने पास संग्रहित की हुई विमान से जुड़ी 300 से ज्यादा चीजों को बेच चुकी हैं।

Advertisement

समस्या

कोबके को है ऑब्जेक्टोफिलिया

कोबके ने जर्मन अखबार बिल्ड को बताया, "हम अलग हो गए हैं, लेकिन हमारे बीच दोस्ती हमेशा कायम रहेगी क्योंकि हमने अभी तक साथ में काफी अच्छा समय बिताया है।" बता दें कि मिशेल के हवाई जहाज के साथ रिश्ते होने को ऑब्जेक्टोफिलिया नामक समस्या से जाना जाता है, जिसके अंतर्गत व्यक्ति का निर्जीव वस्तुओं के साथ रोमांटिक संबंध बन जाता है। मनोवैज्ञानिक इस स्थिति को पैराफिलिया मानते हैं और इसका इलाज नहीं होता है।

Advertisement

अन्य मामला

महिला ने गुड़िया पर लगाया बेवफाई का आरोप

यह पहली बार नहीं है, जब किसी महिला से जुड़ा ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया हो। ब्राजील की 39 वर्षीय मीरिवोन रोचा मोरेस ने दिसंबर, 2021 में मार्सेलो नामक कपड़ों से बनी गुड़िया से शादी की थी। कुछ दिन बाद उसने अपना बच्चा होने का दावा भी किया, जिसका नाम मार्सेलिन्हो रखा गया। हालांकि, मोरेस ने बताया कि बच्चा होने के बाद उसका पति दूसरी महिला के साथ चक्कर चला रहा था।

Advertisement