NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन ने खुद को लगा ली आग, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान 
    अगली खबर
    शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन ने खुद को लगा ली आग, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान 
    हैरान करने वाली शादी में कपल ने खुद को लगाई आग

    शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन ने खुद को लगा ली आग, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान 

    लेखन सयाली
    Jan 29, 2024
    05:03 pm

    क्या है खबर?

    लोग अपनी शादी को खास और यादगार बनाने के तरीके ढूंढते रहते है। इसके लिए वो शादी के टिप्स भी लेते हैं। लोग इस दिन को असाधारण बनाने के लिए कई तरीके आजमाते हैं।

    इसी क्रम में एक जोड़े ने अपनी शादी में कुछ ऐसा किया कि उनके रिश्तेदार इसे कभी नहीं भूल पाएंगे। इसके लिए इस जोड़े ने शादी के दौरान खुद को आग लगा ली।

    आइए जानते हैं इस हैरान कर देने वाले कारनामे की वजह।

    मुलाकात

    जोड़े ने क्यों लगाई खुद को आग?

    अपनी शादी के दौरान गेब जेसोप और एम्बाइर बामबीर ने जानबूझकर खुद को आग लगा ली।

    ये दोनों फिल्म इंडस्ट्री में स्टंट डबल्स के रूप में काम करते थे और इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई।

    दोनों येलोस्टोन और हेरेडिटरी जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। दोनों जानते थे कि जब वे शादी के बंधन में बंधेंगे तो कुछ विस्फोटक करेंगे।

    इसके परिणामस्वरूप उन्होंने अपने विशेष दिन के दौरान अपने करियर को विशेष तरीके से श्रद्धांजलि अर्पित की।

    वीडियो

    सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो

    इस खतरनाक और हैरान करने वाले स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    आग फूलों के जलते गुलदस्ते से शुरू हुई और फिर हाथ में हाथ डालकर चल रहे दूल्हा-दुल्हन की पीठ पर फैल गई।

    इस बीच शादी में आए मेहमान उनका उत्साह बढ़ा रहे है और दूल्हा-दुल्हन खुशी से ऐसे चल रहे हैं, जैसे कुछ हुआ ही नहीं है।

    फिर वहां पहले से तैयार रखे अग्निशमन यंत्र की मदद से आग बुझा दी गई।

    प्रतिक्रियाएं 

    स्टंट देखकर लोग हैरान

    एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट कर पूछा कि इनके बालों में आग कैसे नहीं लगी?

    दूसरे ने कहा, 'ओह, खतरनाक भूमिकाएं निभाने वाले स्टंटमैन की शादियां अलग होती हैं। आप दोनों को सैकड़ों वर्षों की खुशियों की शुभकामनाएं।'

    एक अन्य यूजर्स ने लिखा,'यह देखकर अच्छा लगा कि ये 2 स्टंट डबल्स अपने जीवन के अगले चरण की दिलचस्प शुरुआत कर रहे हैं। मैं हैरान हूं कि कि वे अपनी शादी को अपने बच्चों को कैसे समझाएंगे।'

    खतरनाक स्टंट 

    खतरनाक कारनामे को लोग बोल रहे पागलपन 

    फिलहाल शादी की एंट्री के लिए किया गया यह कारनामा इतना चौकाने वाला है कि कोई भी इसे नहीं करना चाहेगा।

    इसका वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और हर कोई इसे काफी खतरनाक स्टंट बता रहा है। साथ ही कुछ इसे पागलपन भी बता रहे हैं।

    अगर आप वीडियो देखकर उत्साहित हैं तो हम आपको सलाह दे रहे हैं कि ऐसे कारनामे घर पर बिल्कुल न करें।

    अन्य उदाहरण

    पहले भी हुई हैं कई हैरतअंगेज़ शादियां 

    यह पहली बार नहीं है, जब किसी जोड़े ने अपनी शादी को रोमांचक बनाने के लिए ऐसा काम किया है।

    2000 के दशक की शुरुआत में एक टीवी शो 'डोन्ट टेल द ब्राइड' में बहुत अद्भुत शादियां दिखाई गई थीं।

    एक एपिसोड में दुल्हन को उसकी शादी में स्काइडाइविंग करने के लिए मजबूर किया गया था। ये योजना दूल्हे ने बनाई थी। राहत की बात यह थी कि दुल्हन के पैर सुरक्षित जमीन पर पड़ गए और शादी सफल रही।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सोशल मीडिया
    वायरल वीडियो
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    सोशल मीडिया

    एक्स ने लॉन्च किए 2 नए प्रीमियम प्लान, केवल 250 रुपये है शुरुआती कीमत ट्विटर
    महिला ने बनाई 'सेब की सब्जी', लोग बोले- ये देखने के बाद हमें नहीं जीना खान-पान
    एक्स पर गलत जानकारी देने वाले यूजर्स को अब नहीं मिलेंगे पैसे एलन मस्क
    पोलैंड: MMA मैच में मां ने बेटे की पूर्व प्रेमिका को कर दिया चित, देखिए वीडियो पोलैंड

    वायरल वीडियो

    पंजाब: गुरुद्वारे में चोरी के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या, 6 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज पंजाब
    महाराष्ट्र: सुबह की सैर पर नहीं पहुंचा व्यक्ति तो बैंड-बाजे के साथ उठाए आए दोस्त महाराष्ट्र
    अब आए 'बिस्किट के पकौड़े', वीडियो देखकर बिगड़ा लोगों का स्वाद! खान-पान
    अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का नकली वीडियो वायरल, केंद्रीय मंत्री ने कंपनियों को दी ये नसीहत  रश्मिका मंदाना

    अजब-गजब खबरें

    अमेरिका: बच्चा बनकर रहती है महिला, करती है पालने में सोने और डायपर पहनने जैसे कार्य अमेरिका
    'दुनिया के सबसे बड़े गाल' वाली महिला ने अपने नए लुक से लोगों को किया हैरान  यूक्रेन
    प्रीशा चकवर्ती: भारतीय मूल की छात्रा, जिसका नाम दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली छात्रों में आया अमेरिका
    ब्राजील: वजन घटाने की सर्जरी कराने वाली 35 वर्षीय इंफ्लुएंसर का हार्ट अटैक से निधन  ब्राजील
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025