NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / जापान के इस रेस्टोरेंट में थप्पड़ से होता है ग्राहकों का स्वागत, दुनियाभर में है प्रसिद्ध
    अगली खबर
    जापान के इस रेस्टोरेंट में थप्पड़ से होता है ग्राहकों का स्वागत, दुनियाभर में है प्रसिद्ध
    ग्राहकों का थप्पड़ों से स्वागत करती हुईं वेट्रेस

    जापान के इस रेस्टोरेंट में थप्पड़ से होता है ग्राहकों का स्वागत, दुनियाभर में है प्रसिद्ध

    लेखन गौसिया
    Dec 05, 2023
    04:09 pm

    क्या है खबर?

    दुनियाभर के रेस्टोरेंट अपने ग्राहकों का स्वागत करने के लिए कुछ ऐसा करने की कोशिश करते हैं, जिससे वह खुश हो जाए।

    हालांकि, जापान में एक रेस्टोरेंट ऐसा है, जहां वेट्रेस थप्पड़ मारकर ग्राहकों का स्वागत करती हैं।

    यकीनन ये जानकर आपको हैरानी हो रही होगी, लेकिन यहां ऐसा सच में होता है।

    कमाल की बात तो यह है कि थप्पड़ मारे जाने के कारण ही ये रेस्टोरेंट दुनियाभर में प्रसिद्ध हुआ है।

    नियम

    पैसे देकर ग्राहक खाते हैं थप्पड़

    इस रेस्टोरेंट का नाम शचीहोको-या है, जो नागोया में स्थित है। यहां आने वाले ग्राहकों का स्वागत थप्पड़ मारकर होता है।

    हालांकि, रेस्टोरेंट की सिर्फ महिला स्टाफ ही ग्राहकों को थप्पड़ मार सकती हैं।

    जानकारी के मुताबिक, ग्राहक थप्पड़ खाने के लिए पैसे भी देते हैं।

    इसके लिए उन्हें 300 जापानी येन (लगभग 170 रुपये) खर्च करने पड़ते हैं और अगर ग्राहक को अपनी पसंद की वेट्रेस से थप्पड़ खाना है तो इसके लिए उन्हें ज्यादा पैसे देने होंगे।

    जानकारी

    स्वागत के अनोखे अंदाज के कारण रेस्टोरेंट को हुआ फायदा

    कई बार तो वेट्रेस ग्राहकों को इतनी जोर से थप्पड़ मारती हैं कि ग्राहक अपनी सीट से ही नीचे गिर जाते हैं। इन ग्राहकों में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी शामिल हैं। हालांकि, इस अनोखे स्वागत से रेस्टोरेंट को बहुत फायदा हुआ है।

    फायदा

    कैसे हुआ फायदा?

    इस रेस्टोरेंट में शुरू से ग्राहकों का स्वागत थप्पड़ मारकर नहीं किया जाता था, लेकिन 2012 में यह रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर आ गया।

    इसी दौरान यहां ग्राहकों के स्वागत के लिए इस तरीके की शुरुआत हुई और यह प्रयोग सफर भी रहा।

    जैसे ही वेट्रेस ने इस अनोखे तरीके से लोगों का स्वागत करना शुरू किया, वैसे ही रेस्टोरेंट को फायदा होने लगा और बिजनेस तेजी से बढ़ने लगा।

    जानकारी

    रेस्टोरेंट को वेट्रेस के लिए निकालनी पड़ी नौकरी

    जानकारी के मुताबिक, थप्पड़ खाने के लिए लोगों की संख्या इतनी ज्यादा बढ़ गई कि रेस्टोरेंट को और अधिक वेट्रेस को नौकरी पर रखना पड़ गया।

    इस अनोखे नियम के लिए बस एक शर्त यही है कि थप्पड़ सिर्फ महिला वेट्रेस ही मार सकती है। यही कारण है कि इस काम के लिए पुरुषों को नौकरी पर नहीं रखा जाता है।

    धीरे-धीरे इसी नियम के कारण रेस्टोरेंट पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो गया।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखें ग्राहकों का थप्पड़ों से स्वागत करते हुए वेट्रेस का वीडियो

    This is Shachihokoya - a restaurant in Nagoya - where you can buy a menu item called 'Nagoya Lady's Slap' for 300 yen pic.twitter.com/19qPM1Ohac

    — Bangkok Lad (@bangkoklad) November 29, 2023

    अन्य मामला

    इन रेस्टोरेंट में भी होता है अजीबोगरीब नियमों का पालन

    जापान के अलावा दुनियाभर के और भी रेस्टोरेंट में अजीबोगरीब नियमों का पालन किया जाता है।

    अमेरिका में टोकोआ रिवरसाइड रेस्टोरेंट में बच्चों की शरारत और सही तरीके से पेश नहीं आने पर उनके माता-पिता से पैसे वसूलने का नियम है।

    जर्मनी में दास क्लेडरहॉस नामक रेस्टोरेंट अपने ग्राहकों के लिए एक ड्रेस कोड लागू करता है। यहां ग्राहकों को वाइकिंग युग के कवच से लेकर पुनर्जागरण युग के गाउन जैसी कई प्रकार की विचित्र ड्रेस पहननी पड़ती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जापान
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    रेखा की फिल्म 'उमराव जान' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे रेखा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बोले- सेना युद्ध लड़ने की तैयारी की ओर बढ़ रही है ब्रिटेन
    2030 तक AI संभालेगा इन मानवीय कार्यों की जिम्मेदारी, रिपोर्ट में दावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    IPL 2025 में कैसा रहा MI के कप्तान हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस

    जापान

    #NewsBytesExplainer: जापान 116 साल पुराने रेप के कानून में बदलाव क्यों कर रहा है? रेप
    एस्पार्क ओउल इलेक्ट्रिक कार ने बनाए रफ्तार से जुड़े ये 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड  गिनीज बुक
    जापान में टला बड़ा हादसा, रनवे पर पास आकर आपस में टकराने से बचे 2 विमान टोक्यो
    आइकॉनिक कार: मित्सुबिशी पजेरो ऑफ-रोडिंग के शौकीनों की रही थी पसंदीदा गाड़ी  मित्सुबिशी

    अजब-गजब खबरें

    राजस्थान के पुष्कर मेले में आया 7 करोड़ रुपये का घोड़ा, जानें खास बातें राजस्थान
    अमेरिका: 13 वर्षीय लड़की ने पानी के अंदर 38 मैजिक ट्रिक्स करके बनाया विश्व रिकॉर्ड अमेरिका
    इंग्लैंड: 45 साल बाद लाइब्रेरी को लौटाई किताब, फिर भी नहीं लगा जुर्माना; सभी हैरान इंग्लैंड
    चीन: चोरी करने घर में घुसे चोर को आ गई नींद, मालिक ने बुला ली पुलिस चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025