NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / इंग्लैंड: धातु खोजविद ने खराब उपकरण से निकाला सोने का सबसे बड़ा टुकड़ा, हो रही नीलामी 
    अगली खबर
    इंग्लैंड: धातु खोजविद ने खराब उपकरण से निकाला सोने का सबसे बड़ा टुकड़ा, हो रही नीलामी 
    इंग्लैंड में मिला सोने का सबसे बड़ा टुकड़ा

    इंग्लैंड: धातु खोजविद ने खराब उपकरण से निकाला सोने का सबसे बड़ा टुकड़ा, हो रही नीलामी 

    लेखन सयाली
    Mar 22, 2024
    02:38 pm

    क्या है खबर?

    सोना दुनिया की कीमती और बहुमूल्य धातुओं में से एक है, जिसकी खोज करने की कोशिशें लगातार की जाती हैं। इसी कड़ी में अब इंग्लैंड में सोने का सबसे बड़ा टुकड़ा खोजा गया है।

    इस टुकड़े की खोज एक अनुभवी धातु खोजविद (मेटल डिटेक्टरिस्ट) ने की है। हैरानी की बात यह है कि उन्होंने खराब उपकरण के जरिए ही इसे खोज निकाला। अब इसकी नीलामी की जा रही है।

    आइए इस खबर को विस्तार से जानते हैं।

    आकार

    64.8 ग्राम है सोने के टुकड़े का वजन

    समरसेट के रहने वाले खोजविद रिचर्ड ब्रॉक ने श्रॉपशायर में खुदाई के दौरान इसी सोने के टुकड़े की खोज की है।

    बड़ी बात यह रही कि उन्होंने इस सोने के टुकड़े को एक ऐसी मशीन का उपयोग करके ढूंढ निकाला, जो लगभग खराब थी।

    नीलामीकर्ता मुलोक जोन्स ने कहा कि 64.8 ग्राम का यह सोने का टुकड़ा इंग्लैंड की धरती पर अब तक पाया गया सबसे बड़ा टुकड़ा हो सकता है।

    नीलामी 

    31.60 से 42.14 लाख रुपये के बीच लग सकती है बोली

    बता दें कि इस सोने के टुकड़े को 'हिरो नगेट' नाम दिया गया है, जिसे 30,000 पाउंड (31.60 लाख रुपये) से 40,000 पाउंड (42.14 लाख रुपये) की कीमत के बीच पर नीलाम किया जा सकता है।

    ब्रॉक ने कहा कि उन्हें हाल ही में पता चला है कि यह इंग्लैंड में मिला सबसे बड़ा टुकड़ा हो सकता है।

    उन्होंने इस खोज को वास्तव में अविश्वसनीय बताया। वह नीलामी में मिलने वाली राशि को जमीन के मालिक के साथ बांटेंगे।

    वेल्स 

    मूल रूप से वेल्स का हो सकता है यह सोने का टुकड़ा 

    माना जा रहा है कि जहां यह सोने का टुकड़ा मिला है, वहां पूर्व में कोई सड़क या रेलवे लाइन गुजरती थी।

    नीलामीकर्ताओं ने कहा कि खोज की जगह पर पत्थर थे और ऐसा लगता है कि यह सोने का टुकड़ा मूल रूप से वेल्स से आया होगा।

    मई 2023 में आयोजित खुदाई के दिन अन्य खोजकर्ताओं के पास आधुनिक खोज-किट थीं। हालांकि, ब्रॉक ने अपनी 3 पुरानी मशीनों की मदद से खुदाई की।

    खोज 

    जमीन के 6 इंच नीचे मिला यह टुकड़ा 

    खोज शुरू होते ही ब्रॉक की एक मशीन खराब हो गई थी। उनके धुंधली स्क्रीन वाले दूसरे डिटेक्टर ने शुरू में केवल जंग लगे पुराने तंबू के कुछ खूंटों को ढूंढा, लेकिन स्कैनिंग के 20 मिनट के भीतर जमीन के लगभग 5-6 इंच नीचे सोने का टुकड़ा होने का पता चल गया।

    1989 में पहली बार धातु खोलने वाले 67 वर्षीय ब्रॉक ने कहा, "मैं इस पर विश्वास नहीं कर सका। मैं वहां देर से भी पहुंचा था।"

    जानकारी

    नीलामीकर्ता ने जताया इस खोज पर आश्चर्य

    टेलफोर्ड स्थित नीलामीकर्ता मुलॉक जोन्स के बेन जोन्स ने कहा, "हमने पहले भी सोने को नीलम किया है, लेकिन आमतौर पर अंगूठी, आभूषण या सिक्कों के रूप में। यह हमारे लिए पहली बार है। मुझे यकीन है कि लोग इसे खरीदने में दिलचस्पी दिखाएंगे।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अजब-गजब खबरें
    इंग्लैंड

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    अजब-गजब खबरें

    ऑस्कर नामांकित फिल्में देखने और विजेता का अनुमान लगाने के मिल रहे 1.6 लाख रुपये ऑस्कर पुरस्कार
    अमेरिका: बुजुर्ग ने 106 साल की उम्र में की 12वीं, पोती को दिया श्रेय अमेरिका
    अमेरिका: युवक ने हैक की सरकारी वेबसाइट, मात्र 250 रुपये में खरीदे 3 वाहन अमेरिका
    अमेरिका: एक साल में 135 कॉन्सर्ट देखने गया जोड़ा, बनाया विश्व रिकॉर्ड  गिनीज बुक

    इंग्लैंड

    इंग्लैंड: डर्ट बाइक चाहता था 8 वर्षीय बच्चा, पैसे जुटाने के लिए किया ये हैरतअंगेज कार्य अजब-गजब खबरें
    टाइटैनिक के खास यात्रियों के लिए बनाया गया चाय का कप 3.28 लाख रुपये में नीलाम टाइटैनिक
    इंग्लैंड: होम DNA किट की मदद से मिले सालों पहले बिछड़े दो भाई, जानिए पूरा मामला  अजब-गजब खबरें
    2,000 साल पुराने दुनिया के पहले 'कंप्यूटर' के रहस्य का कुछ हिस्सा सुलझा, जानें अजब-गजब खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025