वंदे भारत के सफाई कर्मचारियों को मिला लाखों रुपयों से भरा बैग, यात्री को वापस लौटाया
क्या है खबर?
नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली वंदे भारत के सफाई कर्मचारी रोजाना की तरह यात्रा खत्म होने के बाद ट्रेन की सफाई में लगे थे। तभी एक कर्मचारी के हाथ कुछ ऐसा लगा कि उन्हें अपनी आखों पर विश्वास नहीं हुआ। उन्हें ट्रेन के अंदर काले रंग का एक बैग दिखाई दिया, जो लावारिश पड़ा था। बैग को खोलते ही कर्मचारी के होश उड़ गए। उसके अंदर 2.11 लाख रुपये की नकदी और 3 देशों की विदेशी मुद्रा रखी थी।
मामला
कर्मचारी बने ईमानदारी की मिसाल
ट्रेन में मिला यह बैग भारतीय मुद्रा के साथ-साथ 1,000 अमेरिकी डॉलर, 1.22 लाख श्रीलंकाई रुपये और 66 सिंगापुर डॉलर से भरा था। हालांकि, रेलवे कर्मचारियों ने ईमानदारी का सबूत देते हुए लालच न करके बैग के मालिक को तलाशने की कोशिश शुरू की।
उन्होंने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को सूचित किया, जिसके बाद अधिकारियों ने जल्द से जल्द यात्री की पहचान की और उनका सारा पैसा उन्हें वापस लौटा दिया गया।
मालिक
सिंगापूर के पर्यटक ट्रेन में भूले थे बैग
यह बैग सिंगापुर के रहने वाले एक पर्यटक का था, जिनकी पहचान लिम वेंग शांग के रूप में हुई। वह वाराणसी में ट्रेन से उतरे थे और गलती से अपना बैग वहीं भूल गए थे।
RPF ने उन्हें खोजकर उनसे संपर्क किया और उनका बैग उन्हें सही-सलामत लौटाया। इस नेक काम के लिए लिम ने भारतीय रेलवे और कर्मचारी की ईमानदारी के लिए उनकी तारीफ की और उन्हें तहे दिल से शुक्रिया कहा।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें वीडियो
A foreign tourist travelling on the Vande Bharat Express reportedly left behind a bag containing lakhs of rupees in Indian currency and US dollars. Railway staff recovered the bag and safely returned it to the passenger. A video showing the incident has gone viral on social… pic.twitter.com/6yvlP9Feci
— Mojo Story (@themojostory) November 21, 2026
बैग
किन कर्मचारियों को मिला था बैग?
लिंग 20 नवंबर यानि शुक्रवार को वंदे भारत ट्रेन संख्या 22416 से वाराणसी पहुंचे थे। वह कोच E1 की सीट नंबर 35 पर अपना बैग भूलकर चले गए थे।
जब ट्रेन मेंटेनेंस यार्ड पहुंची तब सफाई का काम करते समय अटेंडेंट अनूप कुमार और सफाई कर्मचारी करण सिंह की नजर बैग पर पड़ी थी।
सूचना मिलने पर RPF सब-इंस्पेक्टर चरण सिंह और उनकी टीम मौके पर पहुंची और उप स्टेशन अधीक्षक वकील सिंह के सामने बैग को खोला गया।
लिंग
लिंग को वापस मिला सारा सामान
जब लिंग को अहसास हुआ कि वह अपना बैग ट्रेन में भूल गए हैं तो वह चिंता में रेलवे अधिकारीयों के पास पहुंचे। उन्होंने बैग का विवरण दिया और उसमें रखी राशि के बारे में जानकारी दी।
उनकी बताई जानकारी के आधार पर रेलवे अधिकारी पहचान पाए कि वंदे भारत में मिला बैग उनका ही है। अधिकारियों ने उनकी पहचान की पुष्टि की और बैग सौंपने से पहले उनसे पूछताछ की।
उनका सारा सामान उन्हें सुरक्षित वापस कर दिया गया।