LOADING...
इस आदमी के शरीर के अंदर हर अंग गलत जगह पर, डॉक्टर भी हैं हैरान

इस आदमी के शरीर के अंदर हर अंग गलत जगह पर, डॉक्टर भी हैं हैरान

लेखन अंजली
Oct 03, 2019
07:55 pm

क्या है खबर?

पौराणिक कथाओं के अनुसार कहा जाता है कि भगवान ने इंसान को इस तरीके से बनाया है कि शरीर में हर चीज को सही जगह के हिसाब से लगाया है जैसे आंख, कान, दिल, पेट, फेफड़े आदि। लेकिन क्या आपने कभी ये देखा या सुना है कि किसी इंसान के शरीर के अंग गलत जगह पर है। शायद नहीं, तो आज हम आपको एक ऐसे ही इंसान के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानें।

जानकारी

कहां का रहने वाला है व्यक्ति?

दरअसल, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के पडरौना में एक शख्स रहता है, जिसका नाम जमालुद्दीन है। ये शख्स वैसे तो आम लोगों की तरह ही दिखता है, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इसके शरीर के अंदर हर अंग गलत जगह पर है।

मामला

इस मामले के बारे में कैसे पता चला?

यह मामला तब सामने आया जब व्यक्ति पेट में दर्द की शिकायत के कारण गोरखपुर के एक डॉक्टर के पास गया। जमालुद्दीन की एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देखकर डॉक्टर हैरान रह गए। क्योंकि डॉक्टरों के मुताबिक जमालुद्दीन का दिल दाएं तरफ धड़कता है। इसके अलावा उनके शरीर के भीतर के अंग जैसे लीवर, पित्ताशय आदि बाएं तरफ है। विपरीत दिशा में होने के बावजूद भी ये अंग ठीक तरीके से काम कर रहे हैं।

Advertisement

बयान

जमालुद्दीन के पित्ताशय में मिली पथरी

डॉ. शशिकांत दीक्षित, जो एक बेरियाट्रिक लेप्रोस्‍कोपिक सर्जन हैं, उन्होंने कहा, "हमें उनके पित्ताशय में पथरी मिली, लेकिन पित्ताशय के बाई ओर स्थित होने से पत्थरी को बाहर निकालना बेहद मुश्किल था।प्रोस्कोपिक मशीन की मदद से पत्थरी निकाल ली गई है। जमालुद्दीन का पेट दर्द अब धीरे-धीरे ठीक हो रहा है।" डॉ दीक्षित ने यह भी बताया कि ऐसे व्यक्तियों का इलाज और सर्जरी दोनों ही मुश्किल होती हैं।

Advertisement

बयान

एक लाख में से किसी एक को हो सकती है दुर्लभ बिमारी

डॉ दीक्षित ने कहा, "यह दुर्लभ स्थिति एक लाख में से किसी एक को हो सकती है। आमतौर पर यह आनुवंशिक विकृतियों के कारण होता है। इससे पीड़ित रोगियों में हृदय रोग से पीड़ित होने की संभावना दस गुना अधिक होती है।"

पुराना मामला

पहले भी सामने आ चूका है ऐसा ही मामला

ऐसे ही एक मामले के बारे में 2018 में पता चला था। अमेरिका में रहने वाली मैरी बेंटले नामक महिला के शरीर में भी सभी अंग विपरीत जगह पर थे। लेकिन महिला को इस बारें में बिलकुल भी जानकारी नहीं थी। 99 साल की उम्र में महिला की मौत के बाद उनकी बॉडी की जांच करते समय इस बात का पता चला था। इसके बाद महिला के परिवार ने स्टडी के लिए उनकी बॉडी को दान कर दिया था।

Advertisement