Page Loader
गुजरात: नवरात्रि के पहले दिन लोगों ने साइकिल पर किया गरबा, देखिए वायरल वीडियो 
गुजरात के सुरत में साइकिल गरबा का हुआ आयोजन

गुजरात: नवरात्रि के पहले दिन लोगों ने साइकिल पर किया गरबा, देखिए वायरल वीडियो 

लेखन गौसिया
Oct 16, 2023
04:45 pm

क्या है खबर?

नवरात्रि का मौका हो और गुजरात का गरबा सुर्खियां ना बटोरे, ऐसा भला कैसे हो सकता है। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोग साइकिल गरबा करते हुए नजर आ रहा हैं। जी हां, इस वीडियो में बड़ी संख्या में लोग साइकिल चलाते हुए एक हाथ से डांडिया पकड़े गरबा कर रहे हैं। इस दौरान सभी लोगों ने एक जैसी ही टी-शर्ट भी पहनी है।

गरबा

एक्स पर साझा किया गया साइकिल गरबा का वीडियो

सोशल मीडिया पर न्यूज एजेंसी ANI ने साइकिल गरबा का वीडियो साझा किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'सूरत जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने नवरात्रि के पहले दिन साइकिल गरबा का आयोजन किया है।' साइकिल गरबा कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग शामिल हुए और सभी लोग अनोखे अंदाज में गरबा करने के लिए उत्साहित दिखे। वीडियो में लोगों को साइकिल चलाते हुए गरबा करते देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हैं।

प्रतिक्रिया 

यूजर्स ने दीं मिली-जुली प्रतिक्रिया

साइकिल गरबा के वीडियो को देखकर यूजर्स ने मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ ने इसकी सराहना की है, जबकि कुछ ने इसकी आलोचना की। एक यूजर ने लिखा, 'इसके बाद क्या हवाई जहाज गरबा करवाने का प्लान है?' दूसरे यूजर ने लिखा, 'डांडिया पर चीज और मेयोनीज भी डाल दो।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'यह काफी अनोखा है। बहुत खूब।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कार्यक्रम के आयोजक और प्रतिभागियों सब बेकार है। नाटक बना रखा है हर चीज का।'

आरोप

कुछ यूजर्स ने लगाएं ये आरोप

ज्यादातर लोगों को गरबा का यह अनोखा अंदाज पसंद नहीं आया है। कुछ ने तो इस कार्यक्रम के आयोजकों पर गरबा के असली सार को खराब करने का आरोप भी लगाया है। एक यूजर ने लिखा, 'कुछ अलग करके ध्यान आकर्षित करने के लिए आप गरबा के मूल सार को खत्म कर रहे हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'अपनी परंपरा के साथ ऐसे खिलवाड़ करना गलत बात है। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।'

नवरात्रि

न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

शारदीय नवरात्रि का शुभ त्योहार 15 अक्टूबर से शुरू हो चुका है। इस 9 दिवसीय त्योहार में 9 अलग-अलग देवियों को पूजा जाता है। इस दौरान कई लोग मन को शुद्ध करने के लिए व्रत भी रखते हैं। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। 9 दिनों के उत्सव के बाद मां दुर्गा के भक्त उनकी मूर्तियों को जलाशयों में विसर्जित करते हैं। इसके बाद दशहरा के साथ नवरात्रि का उत्सव समाप्त हो जाता है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो