NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / ट्विटर का विश्व-प्रसिद्ध चिड़िया वाला लोगो होने वाला है नीलाम, लाखों में लग सकती है कीमत
    अगली खबर
    ट्विटर का विश्व-प्रसिद्ध चिड़िया वाला लोगो होने वाला है नीलाम, लाखों में लग सकती है कीमत
    ट्विटर का लोगो होने वाला है नीलाम

    ट्विटर का विश्व-प्रसिद्ध चिड़िया वाला लोगो होने वाला है नीलाम, लाखों में लग सकती है कीमत

    लेखन सयाली
    Mar 18, 2025
    11:00 am

    क्या है खबर?

    हम सभी ट्विटर को उसके विश्व प्रसिद्ध लोगो के जरिए पहचानते थे, जो नीले रंग की एक चिड़िया थी। हालांकि, 2022 में अरबपति एलन मस्क ने इस कंपनी को खरीद लिया और इसका नाम X रख दिया।

    इसके बाद ट्विटर की चिड़िया कही खो-सी गई और लोग उसे भूलने लगे। हालांकि, अब ट्विटर का एक बड़े आकार का लोगो जल्द ही नीलाम होने वाला है।

    यह लोगो मार्केट स्ट्रीट पर स्थित ट्विटर के पूर्व मुख्यालय पर लगा रहता था।

    नीलामी

    कब और कहां हो रही है इसकी नीलामी?

    साल 2023 में ट्विटर ने अपने मुख्यालय में इस्तेमाल होने वाला फर्नीचर नीलाम किया था, जो अधिक कीमत पर बिका था।

    हालांकि, अब RR ऑक्शन्स नामक नीलामीघर चिड़िया वाले लोगो की नीलामी का आयोजन करवा रहा है। यह नीलामी 20 मार्च को खत्म होगी और अब तक 11 लोग इसे खरीदने में दिलचस्पी दिखा चुके हैं।

    नीलामीघर ने इस लोगो की अनुमानित कीमत 34 लाख रुपये है। फिलहाल, इसकी बोली 18 लाख रुपये तक पहुंच गई है।

    लोगो

    खरीदने वाले व्यक्ति को खुद घर ले जाना होगा लोगो

    यह लोगो 2023 में बिकने के बाद दोबारा नीलामी के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। इसका कुल आकार 12-फुट और 254 किलोग्राम है, इसीलिए इसे खरीदने वाले व्यक्ति को इसे अपने घर तक ले जाने का खर्चा खुद उठाना होगा।

    RR ऑक्शन्स की आधिकारिक वेबसाइट पर कहा गया है, "ट्विटर का विशाल मूल 'पक्षी लोगो' चिन्ह, जो पहले कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को स्थित कंपनी के मुख्यालय के किनारे लगा रहता था।"

    विवरण

    पहले भी लाखों में नीलाम हुआ था यह लोगो

    जानकारी के मुताबिक, ट्विटर के मुख्यालय पर 2 लोगो लगाए गए थे। एक लोगो इमारत के दक्षिण-पूर्व यानि जेसी स्ट्रीट की ओर लगाया गया था, वहीं दूसरा दक्षिण-पश्चिम यानि 10वीं स्ट्रीट की ओर लगाया गया था।

    अब जेसी स्ट्रीट की ओर लगाया गया लोगो नीलामी के लिए उपलब्ध है। इससे पहले यह लोगो 86 लाख से भी अधिक कीमत पर नीलाम हुआ था।

    हालांकि, दूसरे लोगो की कीमत के बारे में किसी को जानकारी नहीं है।

    इतिहास

    यह नीली चिड़िया आज भी है तकनीक का प्रतीक

    ट्विटर की यह चिड़िया बोस्टन सेल्टिक्स के दिग्गज लैरी बर्ड के नाम पर रखे गए 'लैरी' नाम से मशहूर थी। यह 2012 से 2023 तक कंपनी का प्रतीक चिन्ह रही।

    यह 11 साल का अंतराल ट्विटर के सबसे लोकप्रिय और प्रभावशाली दौर को दर्शाता है। ट्विटर और उसका नीला पक्षी अब रिटायर हो चुके हैं, लेकिन वे आज भी तकनीक और सोशल मीडिया के इतिहास का प्रतीक हैं।

    यह ऐपल के समान ही तुरंत पहचाना जाने वाला लोगो है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ट्विटर
    अजब-गजब खबरें
    सोशल मीडिया

    ताज़ा खबरें

    ट्रूकॉलर के जरिए एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर कैसे ब्लॉक करें स्पैम कॉल?  ट्रूकॉलर
    BCAS का देशभर के हवाई अड्‌डों को सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश, आगंतुकों के प्रवेश पर प्रतिबंध पाकिस्तान समाचार
    भारत ने पाकिस्तानी पायलट को पकड़ा, लड़ाकू विमान के साथ सीमा में घुसा था- रिपोर्ट पाकिस्तान समाचार
    नए पोप का चुनाव हुआ, अमेरिका के रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट के नाम का ऐलान पोप फ्रांसिस

    ट्विटर

    एलन मस्क और एक्स पर पूर्व CEO पराग अग्रवाल समेत अन्य अधिकारियों ने किया मुकदमा एलन मस्क
    एक्स का कॉलिंग फीचर बंद करने के लिए अपनाएं ये तरीका सोशल मीडिया
    एक्स में मिला आर्टिकल्स फीचर, लंबे आर्टिकल पोस्ट कर सकेंगे यूजर्स  एलन मस्क
    माइक्रोसॉफ्ट और एक्स समेत इन कंपनियों ने शुक्ल नियमों को लेकर ऐपल पर किया मुकदमा ऐपल

    अजब-गजब खबरें

    पुलिस स्टेशन में काम करता है यह नन्हां कुत्ता, काम के वक्त सोने पर गंवाया बोनस चीन समाचार
    अमेरिका के लोग खरीद रहे हैं ऐसे फोन, जिनमें पहले से डाउनलोड है टिक-टॉक टिक-टॉक
    2 हॉट एयर बैलून के बीच बंधी रस्सी पर चले एथलीट, बनाया नया विश्व रिकॉर्ड गिनीज बुक
    चीन के चिड़ियाघर में बेचा जा रहा है बाघ का पेशाब, वजह जानकर रह जाएंगे दंग चीन समाचार

    सोशल मीडिया

    मार्क जुकरबर्ग ने पहनी महंगी घड़ी, कीमत 7 करोड़ रुपये से अधिक  मार्क जुकरबर्ग
    इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी डाउनलोड करना है आसान, जानिए कैसे करें इंस्टाग्राम
    मेटा ने इंस्टाग्राम और थ्रेड्स यूजर्स को राजनीतिक कंटेंट दिखाने का लिया निर्णय मेटा
    L&T के चेयरमैन ने सप्ताह में 90 घंटे काम करने की कही बात, हुई आलोचना इंटरनेट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025