NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / ब्राजील के इस जोड़े ने बनाया सबसे लंबे समय तक शादीशुदा रहने का विश्व रिकॉर्ड
    अगली खबर
    ब्राजील के इस जोड़े ने बनाया सबसे लंबे समय तक शादीशुदा रहने का विश्व रिकॉर्ड
    इस जोड़े ने बनाया सबसे लंबे समय तक शादीशुदा रहने का रिकॉर्ड

    ब्राजील के इस जोड़े ने बनाया सबसे लंबे समय तक शादीशुदा रहने का विश्व रिकॉर्ड

    लेखन सयाली
    Feb 15, 2025
    03:40 pm

    क्या है खबर?

    किसी को अपना बनाना आसान होता है, लेकिन हमेशा उनके बनकर रहना सच्चे प्यार को दर्शाता है। ऐसा ही कुछ ब्राजील के एक जोड़े ने कर दिखाया, जो अपने प्यार के कारण चर्चा में बना हुआ है।

    इस जोड़े ने यह साबित कर दिया कि प्यार उम्र का मोहताज नहीं होता है। दरअसल, ब्राजील के इस जोड़े ने सबसे लंबे समय तक शादीशुदा रहने का विश्व रिकॉर्ड बना डाला है।

    आइए उनके रिकॉर्ड के विषय में विस्तार से जानते हैं।

    मामला

    इस जोड़े की शादी को हो गए हैं 84 साल

    मैनोएल एंजेलिम डिनो और उनकी पत्नी मारिया डी सूसा डिनो की शादी को 84 साल और 77 दिन हो चुके हैं।

    उन्होंने सबसे लंबे समय तक शादीशुदा रहने वाले जोड़े का खिताब जीतकर गिनीज बुक में अपना नाम शामिल कर लिया है।

    बता दें, मैनोएल की उम्र 105 और मारिया की उम्र 101 वर्ष है। उन्होंने 1940 में ब्राजील के सेरा में स्थित बोआ वेंचुरा के चैपल में शादी की थी।

    प्यार

    ऐसे शुरू हुई थी इन दोनों की प्रेम कहानी

    मैनोएल और मारिया की पहली मुलाकात 1936 में उस समय हुई, जब वे अपने-अपने परिवार के साथ खेतों में काम कर रहे थे।

    मैनोएल ने बोआ वियाजेम जिले के अल्मेडा क्षेत्र की यात्रा के दौरान पहली बार मारिया से बात की थी। हालांकि, उनका रिश्ता कई सालों बाद शुरू हुआ था।

    उनके रिश्ते की शुरुआत में उनकी मुलाकातें कुछ खास नहीं जा रही थीं, लेकिन 1940 में उन्होंने एक दूसरे के साथ जीवन बिताने का फैसला कर लिया था।

    जीवन

    मैनोएल और मारिया ने इस तरह बिताया अपना जीवन

    इन दोनों का शादी तक का सफर आसान नहीं था, क्योंकि मारिया की मां उनके रिश्ते के खिलाफ थीं। हालांकि, मैनोएल ने हार नहीं मानी और धीरे-धीरे अपनी प्रेमिका के परिवार का दिल जीत लिया।

    शुरुआत में उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी और वे तंबाकू बेचकर जीवन यापन कर रहे थे। हालांकि, मैनोएल और मारिया ने 13 बच्चों को जन्म दिया और अच्छी तरह उनकी देखभाल की।

    आज उनके 55 पोते-पोतियां, 54 परपोते-परपोतियां और 12 पर-परपोते-परपोतियां हैं।

    वर्तमान

    प्यार के कारण आज भी मजबूत है इन दोनों का रिश्ता

    मारिया से अपने रिश्ते की सफलता का श्रेय प्यार को दिया। इतनी उम्र होने के कारण अब यह जोड़ा दिनभर आराम करते हुए अपना समय बिताता है।

    वे दोनों शाम 6 बजे रेडियो पर रोजरी प्रार्थना सुनते हैं और उसके बाद कुछ देर तक टीवी देखते हैं। इस रिकार्ड को दम्पति के परिवार के सहयोग से लोंगेवीक्वेस्ट द्वारा प्रमाणित किया गया था।

    इससे पहले यह रिकॉर्ड डेविड जैकब हिलर और (स्वर्गीय) सारा डेवी हिलर के नाम दर्ज था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ब्राजील
    अजब-गजब खबरें
    गिनीज बुक

    ताज़ा खबरें

    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम
    पाकिस्तान से सटे राज्यों में 'ऑपरेशन शील्ड', एयर स्ट्राइक, विस्फोट जैसी स्थितियों की हुई मॉक ड्रिल जम्मू-कश्मीर
    कार की सनरूफ में हो रही है लीकेज? जानिए ठीक करने के आसान तरीके  कार

    ब्राजील

    ब्राजील की सरकारी इमारतों पर बोल्सोनारो के समर्थकों का धावा, यहां तक कैसे पहुंची स्थिति? चुनाव आयोग
    ब्राजील: सरकारी इमारतों पर हमलों के विरोध में निकलीं रैलियां, जानें और क्या-क्या हुआ अमेरिका
    ब्राजील: 19 वर्षीय युवती ने जुड़वां बच्चों को दिया जन्म, लेकिन दोनों के पिता अलग-अलग DNA
    ब्राजील में बना 'दुनिया का सबसे बड़ा ईस्टर अंडा', 3 जिराफ से भी बड़ा है आकार गिनीज बुक

    अजब-गजब खबरें

    साल 2024 के दौरान नीलामी में बिकने वाली 5 सबसे महंगी पेंटिंग, करोड़ों में है कीमत अजब-गजब
    स्पोर्ट्स जूते पहनने पर नौकरी से निकाली गई थी महिला, मुआवजे में मिले 31 लाख रुपये लंदन
    ये हैं दुनिया के सबसे अजीब और अद्भुत पौधे, दिखने में लगते हैं बेहद अद्भुत अजब-गजब
    कांगड़ा में बनाई गईं 18वीं सदी की 2 पेंटिंग हुईं नीलाम, 31 करोड़ रुपये लगी कीमत  हिमाचल प्रदेश

    गिनीज बुक

    डेढ़ साल के बच्चे ने बनाया 'दुनिया के सबसे कम उम्र के कलाकार' होने का रिकॉर्ड घाना
    मलेशिया की एक प्रतियोगिता में रसोइयों ने आधा टन नूडल्स तलकर बनाया विश्व रिकॉर्ड मलेशिया
    दक्षिण अफ्रीका: पिता और बेटे ने मिलकर बनाया दुनिया का सबसे तेज ड्रोन, बना विश्व रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका
    UK: इस व्यक्ति के पास है दुनिया में सबसे बड़ा घोस्टबस्टर्स का संग्रह, बनाया विश्व रिकॉर्ड यूनाइटेड किंगडम (UK)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025