Loading...
इन लोगों ने एक उंगली से उठाया इतना वजन, आप दोनों हाथों से नहीं उठा सकते
इन लोगों ने एक उंगली से उठाया 100 किलों से ज्यादा वजन (तस्वीर: गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड्स)

इन लोगों ने एक उंगली से उठाया इतना वजन, आप दोनों हाथों से नहीं उठा सकते

लेखन अंजली
Oct 01, 2026
06:37 pm

क्या है खबर?

अगर आप कभी जिम गए हैं तो आपको पता होगा कि डेडलिफ्ट में दोनों हाथों से पूरी जान लगाकर वजन उठाना होता है। हालांकि, कुछ ऐसे लोग हैं, जिन्होंने डेडलिफ्ट दोनों हाथों से नहीं, सिर्फ एक उंगली से किया और एक ही उंगली से इतना वजन उठा दिया, जितना ज्यादातर लोग पूरी जान लगाकर दोनों हाथों से नहीं उठा पाते। एक उंगली से डेडलिफ्ट करने के जबरदस्त रिकॉर्ड्स बने हैं और समय के साथ इसमें काफी बढ़ोतरी भी हुई है।

रिकॉर्ड

बेनिक ने एक उंगली से 115 से ज्यादा वजन उठाने का बनाया रिकॉर्ड

पहले के सभी छोटे रिकॉर्ड्स को तोड़ते हुए जून, 2011 में आर्मेनिया के रहने वाले बेनिक इजरायलियन नाम के व्यक्ति ने अपने दाएं हाथ की बीच वाली उंगली से 116.90 किलोग्राम का वजन उठाया। यह वजन लगभग एक वॉशिंग मशीन के बराबर है।

इसके बाद फरवरी, 2012 में बेनिक ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए कुल वजन 121.70 किलोग्राम का वजन उठाया और गिनीज रिकॉर्ड का खिताब जीत लिया।

समय

बेनिक के रिकॉर्ड के 10 साल बाद स्टीव ने बनाया रिकॉर्ड

पूरे 10 साल तक कोई भी बेनिक का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया, लेकिन फरवरी, 2022 में यूनाइटेड किंगडम (UK) के रहने वाले स्टीव कीलर ने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

स्टीव ने 129.50 किलोग्राम का वजन अपनी एक उंगली से उठाया, जो कि एक अलमारी के बराबर होगा।

हालांकि, स्टीव का रिकॉर्ड 2 ही सालों में एक एग्मंड मोलिना नाम के व्यक्ति ने तोड़ डाला।

ADVERTISEMENT

एग्मंड का रिकॉर्ड

एग्मंड ने साल 2024 में किया गिनीज रिकॉर्ड अपने नाम

मार्च, 2024 में अरूबा के रहने वाले एग्मंड मोलिना ने 138.50 किलोग्राम वजन उठाकर डेडलिफ्ट किया और पहले के सभी रिकॉर्ड को तोड़ डाला।

इतना अच्छा रिकॉर्ड बनाकर एग्मंड ने गिनीज बुक में तो अपना नाम दर्ज करवा लिया, लेकिन फरवरी, 2025 में ही उनका यह रिकॉर्ड चीन के लियू वेइकियांग नाम के व्यक्ति ने तोड़ दिया, जिसने एक उंगली से 144.72 किलोग्राम वजन उठाया।

ADVERTISEMENT

जुहा के नाम रिकॉर्ड

अब जुहा के नाम है यह शानदार रिकॉर्ड

अगस्त, 2025 में लियू ने 151.5 किलोग्राम वजन उठाकर यह रिकॉर्ड फिर से अपने नाम कर लिया, लेकिन उनकी जीत ज्यादा समय तक नहीं रही क्योंकि कुछ ही महीनों बाद दिसंबर में फिनलैंड के जुहा एंडरसन ने एक उंगली से 152.60 किलोग्राम वजन उठाकर यह खिताब जीत लिया।

इसके बाद जनवरी, 2026 में जुहा एक बार फिर मैदान में उतरे और एक उंगली से सबसे भारी डेडलिफ्ट (159 किलोग्राम) करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

ADVERTISEMENT