Loading...
पाकिस्तान दौरे पर होने वाली त्रिकोणीय सीरीज के लिए इंग्लिश टीम घोषित, बटलर-आर्चर नहीं हैं शामिल
बटलर नहीं है टीम का हिस्सा (तस्वीर: एक्स/@ICC)

पाकिस्तान दौरे पर होने वाली त्रिकोणीय सीरीज के लिए इंग्लिश टीम घोषित, बटलर-आर्चर नहीं हैं शामिल

Oct 01, 2026
04:51 pm

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान दौरे पर होने वाली त्रिकोणीय सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा की है। इंग्लैंड के अहम खिलाड़ी जोस बटलर और जोफ्रा आर्चर आगामी वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। दरअसल, श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट लगने के कारण बटलर को बाहर कर दिया गया है। वहीं, इंग्लैंड के साथ व्यस्त सीजन के बाद आर्चर को आराम दिया गया है। आइए इंग्लिश टीम पर एक नजर डालते हैं।

टीम 

आदिल राशिद और सैम कर्रन की हुई वापसी 

हाथ की चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की हालिया वनडे सीरीज से बाहर रहने के बाद लेग-स्पिनर आदिल राशिद 16-सदस्यीय टीम में वापस आ गए हैं।

उनकी वापसी से इंग्लैंड के गेंदबाजी विभाग को मजबूती मिलेगी।

ऑलराउंडर सैम कर्रन भी ग्रोइन की चोट से उबरने के बाद टीम में लौट आए हैं।

वहीं, ग्लैमॉर्गन के लेग-स्पिनर मेसन क्रेन को 8 साल में पहली बार इंग्लैंड की टीम में वापस बुलाया गया है।

बयान 

मेसन क्रेन के चयन पर क्या बोले चयनकर्ता?

इंग्लैंड ने चयनकर्ता मार्कस नॉर्थ ने कहा कि त्रिकोणीय सीरीज से टीम को अलग-अलग हालात में खुद को परखने का मौका मिलेगा।

उन्होंने कहा, "आदिल और कर्रन चोट से उबरने के बाद टीम में लौट रहे हैं। मेसन क्रेन ने ग्लैमॉर्गन के लिए दोनों प्रारूप में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। वह एक अनुभवी और बेहतरीन लेग-स्पिनर हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक और मौका पाने के पूरी तरह हकदार हैं।"

ADVERTISEMENT

कार्यक्रम 

ऐसा है त्रिकोणीय सीरीज एक पूरा कार्यक्रम 

त्रिकोणीय सीरीज का पहला मुकाबला 18 अक्टूबर को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

दूसरा मैच 20 अक्टूबर को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच और तीसरा मुकाबला 22 अक्टूबर को श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच रावलपिंडी में होगा।

25 अक्टूबर को पाकिस्तान और इंग्लैंड आमने-सामने होंगे, फिर 27 अक्टूबर को पाकिस्तान-श्रीलंका का मुकाबला होगा।

29 अक्टूबर को श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच मैच खेला जाएगा।

फाइनल 31 अक्टूबर को गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में खेला जाएगा।

ADVERTISEMENT

टीम 

ब्रूक की कप्तानी में खेलेगी इंग्लिश टीम 

हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लिश टीम त्रिकोणीय सीरीज में हिस्सा लेगी।

टीम में जो रूट के रूप में अनुभवी दिग्गज भी शामिल है।

त्रिकोणीय वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), गस एटकिंसन, सनी बेकर, टॉम बैंटन, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, मेसन क्रेन, हेनरी क्रोकोम्ब, सैम कर्रन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जो रूट, और जोश टंग।

ADVERTISEMENT