Loading...
UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, सितंबर में रोजाना 80 करोड़ से ज्यादा लेनदेन
UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड

UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, सितंबर में रोजाना 80 करोड़ से ज्यादा लेनदेन

Oct 01, 2026
04:37 pm

क्या है खबर?

देश में डिजिटल भुगतान का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है और अब UPI से होने वाले लेनदेन ने नया रिकॉर्ड बनाया है। सितंबर में पहली बार UPI लेनदेन की रोजाना औसत संख्या 80 करोड़ के पार पहुंच गई। इस महीने हर दिन औसतन 80.23 करोड़ UPI लेनदेन हुए, जबकि अगस्त में यह आंकड़ा 79.06 करोड़ था। पिछले साल सितंबर में रोजाना औसत लेनदेन 65.43 करोड़ रहे थे। यह डिजिटल भुगतान की बढ़ती पहुंच दिखाता है।

लेनदेन

सितंबर में 24.07 अरब लेनदेन हुए

UPI ने सितंबर में कुल 24.07 अरब लेनदेन किए, जिनकी कुल राशि 29.37 लाख करोड़ रुपये रही।

पिछले साल सितंबर में 19.63 अरब लेनदेन हुए थे, जिनकी कुल राशि 24.90 लाख करोड़ रुपये थी। इस तरह सालाना आधार पर लेनदेन की संख्या में 22.6 प्रतिशत और कुल राशि में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

रोजाना किए गए लेनदेन की औसत राशि भी बढ़कर 97,900 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।

अगस्त

अगस्त के मुकाबले मामूली कमी

महीने के आधार पर सितंबर में UPI लेनदेन की कुल संख्या अगस्त के 24.5 अरब से करीब 1.8 प्रतिशत कम रही। इसी तरह कुल लेनदेन राशि भी अगस्त के 29.8 लाख करोड़ रुपये से करीब 1.4 प्रतिशत घटकर 29.37 लाख करोड़ रुपये रही।

इसकी बड़ी वजह सितंबर में 30 दिन होना है, जबकि अगस्त में 31 दिन थे। इसके बावजूद रोजाना लेनदेन की औसत संख्या लगातार बढ़ी है और नए स्तर पर पहुंची है।

ADVERTISEMENT

इस्तेमाल

छोटे भुगतानों में UPI का बढ़ता इस्तेमाल

UPI लेनदेन की संख्या बढ़ने के साथ हर लेनदेन की औसत राशि में लंबे समय में कमी आई है।

सितंबर में एक UPI लेनदेन की औसत राशि 1,220 रुपये रही, जो अगस्त के 1,217 रुपये से थोड़ी ज्यादा है। हालांकि, पिछले साल सितंबर में औसत राशि 1,268 रुपये थी।

इससे पता चलता है कि लोग UPI का इस्तेमाल बड़े भुगतान के साथ-साथ छोटे और रोजमर्रा के खर्चों के लिए भी ज्यादा कर रहे हैं।

ADVERTISEMENT