Loading...
पायलट स्मित मच्छार का पुराना पॉडकास्ट वायरल, कही थी ये बातें
स्मित मच्छार का पॉडकास्ट साक्षात्कार सोशल मीडिया पर वायरल है

पायलट स्मित मच्छार का पुराना पॉडकास्ट वायरल, कही थी ये बातें

लेखन गजेंद्र
Oct 01, 2026
04:28 pm

क्या है खबर?

दुबई से तेल अवीव जाने वाली फ्लाईदुबई की उड़ान में हमलावर सह-पायलट के क्रैश के इरादे को नाकाम करने वाले साहसी भारतीय पायलट स्मित मच्छार की हर तरफ चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना पॉडकास्ट साक्षात्कार वायरल हो रहा है, जिसमें वह उड़ान में सवार पायलट और चालक दल के सदस्यों की चुनौतियों पर बात करते दिख रहे हैं। साक्षात्कार में मच्छार यात्रियों से गुजारिश करते हैं कि उनको चालक दल से अच्छा बर्ताव करना चाहिए।

बयान

क्या बोले मच्छार?

मच्छार ने साक्षात्कार में कहा, "जब हम आसमान में होते हैं और अगर कुछ हो जाए, तो आपको पता है कि आपको कौन बचाएगा? अगर डॉक्टर हो तो आपकी किस्मत अच्छी है, लेकिन अगर नहीं है तो चालक दल के सदस्य प्रशिक्षित होते हैं। वे सर्जरी नहीं जानते, लेकिन आपकी जान बचा सकते हैं। लोगों का चालक दल के सदस्यों के प्रति नजरिया दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन जब चीजें गलत हो जाती हैं, तब आपको उनकी जरूरत पड़ती है।"

बयान

अपने सह-पायलट से बात करने का नहीं होता समय

मच्छार ने पॉडकास्ट में यह भी बताया कि पायलट और चालक दल के सदस्यों की जिम्मेदारियां अलग हैं, लेकिन चालक दल के सदस्यों की अहमियत कम नहीं आंकी जानी चाहिए।

मच्छार ने साक्षात्कार में कॉकपिट के अंदर के बारे में भी बात की, जो लोगों से पूरी तरह विरक्त होती है।

उन्होंने बताया कि उड़ान के दौरान सह-पायलट से बात करना दूर, उसकी तरफ नजर भी नहीं घूमा पाते हैं, अधिकतर बातें एक-दूसरे को बिना देखे हेडफोन से होती हैं।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

स्मित मच्छार के पॉडकास्ट का अंश

ADVERTISEMENT