Loading...
ऋतिक रोशन ने सबा आजाद संग मनाई 5वीं सालगिरह, सुजैन खान ने कही ये बात
ऋतिक और सबा की सालगिरह पर सुजैन खान ने दी प्रतिक्रिया

ऋतिक रोशन ने सबा आजाद संग मनाई 5वीं सालगिरह, सुजैन खान ने कही ये बात

Oct 01, 2026
04:17 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड अभिनेत्री-गायिका सबा आजाद, बॉलीवुड के सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक हैं। पिछले कुछ सालों में उनके रिश्ते ने अक्सर सुर्खियां बटोरी हैं। हाल ही में, ऋतिक और सबा ने साथ में 5 साल पूरे किए और इस खास दिन को मनाने के लिए ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर एक दिल को छू लेने वाला पोस्ट साझा किया, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

पोस्ट

ऋतिक ने फोटो साझा कर कही खास बात

ऋतिक ने अपने इंस्टाग्राम पर सबा के साथ कुछ बेहद निजी और प्यार भरे पल साझा किए। एक तस्वीर में, दोनों बीच पर सूर्यास्त के समय एक-दूसरे के करीब नजर आ रहे हैं।

तो दूसरी तस्वीर में, वे किसी नदी किनारे एक सेल्फी लेते हुए दिख रहे हैं। इन फोटो को साझा करते हुए ऋतिक ने कैप्शन में लिखा, "यह हमारा जन्मदिन है। 5वीं सालगिरह मुबारक हो माय लव।"

ट्विटर पोस्ट

पोस्ट देखें

ADVERTISEMENT

रिश्ता

ऋतिक की पहली पत्नी ने दी उन्हें बधाई

ऋतिक के इस फोटो को देखकर सभी उन्हें सालगिरह की बधाई दे रहे हैं। जहां कमेंट्स में ऋतिक की पहली पत्नी सुजैन खान ने कमेंट किया, "बहुत प्यारा, सालगिरह मुबारक हो।"

आपको बता दें ऋतिक की शादी पहले सुजैन से हुई थी। हालांकि, 14 साल की शादी के बाद 2014 में उनका तलाक हो गया। फिर 2022 में, ऋतिक ने सोशल मीडिया पर सबा के साथ एक तस्वीर साझा कर अपने रिश्ते को सबके सामने जाहिर किया।

ADVERTISEMENT