NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    अजब-गजब खबरें
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / ऐसा व्यक्ति जो 22 सालों से उजाड़ कस्बे में अकेले रहकर ढूँढ रहा है 'चाँदी', जानिए
    अजब-गजब

    ऐसा व्यक्ति जो 22 सालों से उजाड़ कस्बे में अकेले रहकर ढूँढ रहा है 'चाँदी', जानिए

    ऐसा व्यक्ति जो 22 सालों से उजाड़ कस्बे में अकेले रहकर ढूँढ रहा है 'चाँदी', जानिए
    लेखन प्रदीप मौर्य
    Aug 22, 2019, 09:46 am 1 मिनट में पढ़ें
    ऐसा व्यक्ति जो 22 सालों से उजाड़ कस्बे में अकेले रहकर ढूँढ रहा है 'चाँदी', जानिए

    कुछ लोगों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर रहना अच्छा लगता है, वहीं कुछ को वीराने में रहना अच्छा लगता है। आज हम आपको एक ऐसे ही व्यक्ति के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पिछले 22 सालों से ऐसे क्षेत्र में रहते हैं, जहाँ दूर-दूर तक कोई नहीं रहता है। दरअसल, हम जिस व्यक्ति के बारे में बात कर रहे हैं, उनका नाम रॉबर्ट लुइस डेस्मराइज है। रॉबर्ट कैलिफ़ोर्निया के उजड़े कस्बे थेरो गोर्डो में रहते हैं। आइए जानें।

    कभी यहाँ हुआ करती थी सबसे उत्पादक चाँदी की खदान

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि थेरो गोर्डो का स्पेनिश में मतलब होता है 'सपाट पहाड़'। कैलिफ़ोर्निया में कभी यहाँ सबसे उत्पादक चाँदी की खदान हुआ करती थी, लेकिन आज ये जगह बिलकुल उजाड़ है।

    आज भी यहाँ बहुत चाँदी है- रॉबर्ट

    रॉबर्ट 70 साल के है और वह एक रिटायर्ड स्कूल टीचर हैं। पहले वह स्कूल की छुट्टियों के दौरान चाँदी के अयस्क की तलाश में दूर-दराज़ इलाकों में जाते थे, लेकिन बाद में वो वहीं रहने लगे। रॉबर्ट कहते हैं, "लॉस एंजेल्स को बनाने में इस कस्बे ने काफ़ी मदद की है। पिछले 22 सालों में मुझे यहाँ एक पहिए की ठेला गाड़ी के बराबर चाँदी मिली है।" रॉबर्ट को लगता है कि अभी भी यहाँ बहुत चाँदी है।

    पहाड़ी पर बने एक केबिन में रहते हैं रॉबर्ट

    रॉबर्ट यहाँ मिलने वाले चाँदी के टुकड़ों को 5-20 डॉलर (लगभग 350 से 1,500 रुपये) में यहाँ आने वाले पर्यटकों को बेचते हैं। रॉबर्ट इस समय कभी खदान के एक खनिक विलियम हंटर के केबिन में रहते हैं, जो पहाड़ी पर 8,200 फुट की ऊँचाई पर स्थित है। काफ़ी ऊँचाई होने की वजह से रॉबर्ट केबिन से पूरे घाटी को आराम से देख सकते हैं। यहाँ आने वाले पर्यटक, रॉबर्ट को कस्बे में पहुँचने से पहले ही दिख जाते हैं।

    ऐसी ही रॉबर्ट की दिनचर्या

    हालाँकि, यहाँ रहने के बारे में सुनकर भले ही रोमंचक लग रहा हो, लेकिन यहाँ रहना बहुत ज़्यादा मुश्किल है। इतनी ऊँचाई होने की वजह से रॉबर्ट की पत्नी को यहाँ रहने में दिक्कत होती थी, इसलिए वो नवाडा में रहती हैं। रॉबर्ट रोज़ाना लकड़ियाँ इकट्ठी करते हैं और खाना बनाते हैं। यहाँ बिजली की सुविधा तो है, लेकिन पानी नहीं है, इसलिए वो पास के एक कस्बे कीलर से पानी लाते हैं। इस तरह उनकी दिनचर्या यहाँ गुज़रती है।

    कभी कीलर में एक रेलवे स्टेशन और काफ़ी लोग थे

    कभी कीलर में रेलवे स्टेशन था और काफ़ी लोग रहते थे। पहाड़ों से चाँदी निकालकर कीलर लाई जाती थी, फिर उसे नाव से ओवंस झील भेजा जाता था। उसके बाद ट्रेन से लॉस एंजेल्स भेजा जाता था। लॉस एंजेल्स को नहर से पानी की सप्लाई होने की वजह से झील सूख गई और यहाँ की आबादी घटकर अब केवल 30 रह गई है। यहाँ से 15 मिल दूर स्थित लोन पाइन कस्बे में ज़रूरत की चीज़ें मिल जाती हैं।

    रॉबर्ट, पर्यटकों को बताते हैं थेरो गोर्डो का इतिहास

    रॉबर्ट यहाँ अकेले रहते हैं और जब कोई आता है, तो उन्हें अच्छा लगता है। वो लोगों को थेरो गोर्डो के इतिहास के बारे में बताते हैं। रॉबर्ट पर्यटकों को चाँदी की खदान दिखाना चाहते हैं, लेकिन इसके मौजूदा मालिक एलए एंटरप्रेन्योर्स ब्रेंट अंडरवुड और जान बिएर इसके ख़िलाफ़ हैं, क्योंकि खदान ख़तरनाक हैं। खदान के मालिकों को भी रॉबर्ट की तरह ही चाँदी यहाँ मिलने की उम्मीद है, इस वजह से उन्होंने इसे पिछले साल जुलाई में ख़रीदा था।

    खदान के केयरटेकर हैं रॉबर्ट

    पिछले मालिकों की तरह ही खदान के नए मालिकों ने भी रॉबर्ट को इसका केयरटेकर बना दिया है। वो अपने तरह से इसका ख़्याल रखते हैं और जो लोग कचरा छोड़कर जाते हैं, उसे हटाते हैं। रॉबर्ट के एक प्रशंसक ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "थेरो गोर्डो हिल पर नज़र रखने के लिए रॉबर्ट आपका शुक्रिया। मैं आग जलाकर तारों भरे आसमान के नीचे बैठकर रॉबर्ट की कहानियाँ सुनना चाहता हूँ।" रॉबर्ट को जानवर, रोमांच और सुंदर तारे देखना पसंद है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    लॉस एंजिल्स
    अजब-गजब खबरें

    लॉस एंजिल्स

    लेखक ने 85 साल की उम्र में पूरी की ग्रेजुएशन, गणित-विज्ञान से डरकर छोड़ी थी पढ़ाई अजब-गजब खबरें
    इस एडल्ट फिल्म स्टार की हुई मौत, अपार्टमेंट में मिली लाश हॉलीवुड समाचार
    निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा ने खरीदा 144 करोड़ रुपये का घर, जानें क्या है खासियत बॉलीवुड समाचार
    हरियाणा के रहने वाले युवक की अमेरिका में हत्या, नकाबपोश हमलावर ने मारी गोली हरियाणा

    अजब-गजब खबरें

    इस 'मौत के आइलैंड' पर जाना प्रतिबंधित है, जानें इसके पीछे की कहानी इटली
    पति ने की तलाक़ की माँग, कहा- पत्नी खाने के लिए देती है केवल लड्डू उत्तर प्रदेश
    किडनी स्टोन समझकर इलाज के लिए अस्पताल गई महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म गर्भवती महिलाओं के टिप्स
    दुनिया के पाँच सबसे महँगे फुटवियर, जिनकी कीमत जानकार उड़ जाएँगे आपके होश हॉलीवुड समाचार

    अजब-गजब की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Weird Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023