NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / एनिमे किरदार से शादी करने वाला व्यक्ति मना रहा सालगिरह, वैवाहिक जीवन में है खुश 
    अगली खबर
    एनिमे किरदार से शादी करने वाला व्यक्ति मना रहा सालगिरह, वैवाहिक जीवन में है खुश 
    एनिमे किरदार के साथ वैवाहिक जीवन बिता रहा यह व्यक्ति

    एनिमे किरदार से शादी करने वाला व्यक्ति मना रहा सालगिरह, वैवाहिक जीवन में है खुश 

    लेखन सयाली
    Nov 04, 2024
    11:19 am

    क्या है खबर?

    इन दिनों दुनियाभर में एनिमे की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है, जो कि जापान में बनाया गया कार्टून होता है। लोग अपने पसंदीदा एनिमे किरदारों से जुड़ी चीजें जमा करते हैं, उनकी तरह तैयार होते हैं और उनकी नकल उतारते हैं।

    हालांकि, आपको जानकार हैरानी होगी कि एक जापानी व्यक्ति में एक एनिमे किरदार की दीवानगी इस कदर बढ़ी, कि उन्होंने उससे शादी ही रचा डाली।

    अब वह अपनी एनिमे वाली दुल्हन के साथ अपनी 6ठीं सालगिरह मना रहे हैं।

    किरदार 

    हत्सुने मिकु से 2018 में रचाई थी शादी

    इस व्यक्ति का नाम अकिहिको कोंडो है, जो 41 साल के हैं। उन्होंने साल 2018 में अपनी मनपसंद एनिमे किरदार हत्सुने मिकु से शादी की थी, जो कि शिंकानसेन हेन्केई रोबो नामक एनिमे में प्रदर्शित होती थी।

    इस किरदार के नाम का अर्थ है 'भविष्य की पहली ध्वनि', जिसे एक गायन आवाज सिंथेसाइजर सॉफ्टवेयर के रूप में जाना जाता है। हत्सुने को चाहने वाले लोगों के अनुसार वह एक 16 वर्षीय पॉप गायिका है, जिसके लंबे नीले बाल हैं।

    वजह

    इस वजह से कोंडो ने की हत्सुने से शादी

    कोंडो ने बताया कि वह स्कूल के दिनों में लड़कियों को पसंद करते थे, लेकिन उन्हें 7 बार ठुकराया गया था। उन्हें 2007 में हत्सुने से प्यार हो गया था, जिसकी वजह से लोग उनका मजाक बनाते थे।

    इस कारण वह समायोजन विकार से पीड़ित हो गए थे। कोंडो के मुताबिक, उस समय हत्सुने की सुरीली आवाज ने ही उनके जीवन को दोबारा खुशहाल बनाया था।

    यही वजह थी कि उन्होंने हत्सुने को अपनी दुल्हन बनाने का फैसला किया था।

    शादी

    कोंडो हत्सुने की गुड़िया के साथ बिता रहे हैं अपना वैवाहिक जीवन 

    कोंडो ने आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस से चलने वाले होलोग्राम उपकरण के माध्यम से हत्सुने को प्रपोज किया था और उसने शादी के लिए हां कह दिया था।

    इसके बाद उन्होंने टोक्यो चैपल में शादी कर ली, जिसमें 11 लाख रुपये खर्च हुए थे। कोंडो ने 2019 में हत्सुने की एक गुड़िया बनवाई थी, जिसे वह कपड़े पहनाते हैं, खाना खिलाते हैं और पत्नी की तरह रखते हैं।

    वह हाल ही में अपनी बीवी के लिए सालगिरह का केक भी लाए थे।

    फिक्टो सेक्सुअल

    कोंडो है एक फिक्टो सेक्सुअल व्यक्ति

    कोंडो को शादी की तैयारियां करते समय पता चला था कि उनके इस विचित्र प्रेम को वर्णित करने के लिए एक खास शब्द इस्तेमाल किया जाता है। यह शब्द है फिक्टो सेक्सुअल, जिसका मतलब होता है काल्पनिक किरदारों से प्यार करने वाले लोग।

    जापानी एसोसिएशन फॉर सेक्स एजुकेशन द्वारा 2017 में किए गए एक सर्वेक्षण से पता चलता है कि जापान के 10 प्रतिशत से अधिक छात्रों में काल्पनिक पात्रों के प्रति रोमांटिक भावनाएं हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जापान
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 के बाद महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने की कोई संभावना नहीं- रिपोर्ट  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान को एक और झटका देने की तैयारी में भारत, रणबीर नहर का करेगा विस्तार सिंधु जल संधि
    हुंडई हाइब्रिड पावरट्रेन पर कर रही काम, 26 मॉडल लॉन्च की भी योजना  हुंडई मोटर कंपनी
    माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज के लिए पेश किया नया लॉन्चर कमांड पैलेट, जानिए क्या हाेगा फायदा  माइक्रोसॉफ्ट

    जापान

    जापान: छात्र ने बनाया दुनिया का सबसे छोटा 'मानवीय रोबोट', अपने नाम किया विश्व रिकॉर्ड अजब-गजब खबरें
    सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' जापान के सिनेमाघरों में देगी दस्तक, जानिए कब सलमान खान
    प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'सालार' जापान में होगी रिलीज, जानिए कब  प्रभास
    जापान: दुनिया का सबसे उम्रदराज दंत चिकित्सक है यह व्यक्ति, उम्र है 99 साल गिनीज बुक

    अजब-गजब खबरें

    भूत का वीडियो बनाकर लखपति बनने का मौका, 83 लाख रुपये दे रही है यह कंपनी अमेरिका
    हॉलीवुड रैपर कान्ये वेस्ट ने जिस घास पर रखा पैर, वो हजारों रुपये में बिक रही  चीन समाचार
    भारत का ऐसा अद्भुत गांव, जहां बाहरी लोगों को नहीं है कुछ भी छूने की अनुमति हिमाचल प्रदेश
    चीन में 2 गर्भाशय वाली महिला ने दोनों गर्भ से दिया बच्चों को जन्म चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025