NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / 'सेलेना वाई लॉस डिनोस' फिल्म हो रही है नीलाम, इस कंपनी ने दिखाई खरीदने में दिलचस्पी
    अगली खबर
    'सेलेना वाई लॉस डिनोस' फिल्म हो रही है नीलाम, इस कंपनी ने दिखाई खरीदने में दिलचस्पी
    सेलेना क्विंटानिला के जीवन पर आधारित है यह डाक्यूमेंट्री

    'सेलेना वाई लॉस डिनोस' फिल्म हो रही है नीलाम, इस कंपनी ने दिखाई खरीदने में दिलचस्पी

    लेखन सयाली
    Feb 23, 2025
    11:42 am

    क्या है खबर?

    नेटफ्लिक्स एक ऐसा OTT प्लेटफार्म है, जिस पर ऑनलाइन फिल्में देखने की सुविधा उपलब्ध रहती है। यह प्लेटफार्म कई भाषाओं वाली फिल्मों और सीरीज को अपलोड करता है।

    अब कंपनी की नजर एक डाक्यूमेंट्री फिल्म की नीलामी पर जा टिकी है, जो सनडांस इंस्टीट्यूट ऑफ डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रोग्राम (DEP) की बताई जा रही है।

    इस फिल्म का नाम 'सेलेना वाई लॉस डिनोस' है, जिसकी निदेशक इसाबेल कास्त्रो हैं। यह फिल्म सेलेना क्विंटानिला और उनके पिता अब्राहम क्विंटानिला पर आधारित है।

    फिल्म

    सेलेना क्विंटानिला के जीवन और संघर्ष को दर्शाती है यह फिल्म

    इस फिल्म का नाम मैक्सिकन और अमेरिकी गायिका सेलेना क्विंटानिला और उनके पिता के संगीत बैंड पर रखा गया है।

    यह सेलेना के जीवन और प्रभाव पर आधारित डाक्यूमेंट्री है। इसका प्रीमियर 26 जनवरी, 2025 को सनडांस फिल्म फेस्टिवल में हुआ था।

    बता दें कि इस फिल्म को पहले सनडांस ने अपने पोर्टल पर अपलोड किया था। हालांकि, इसकी लोकप्रियता को देखते हुए उन्होंने इसे पोर्टल से हटाकर नीलाम करने का फैसला किया है।

    नीलामी

    इस फिल्म को खरीदने के लिए नेटफ्लिक्स देने को तैयार है करोड़ों रुपये

    जैसे ही लैटिना गायिका की इस डाक्यूमेंट्री की नीलामी की खबर सामने आई, नेटफ्लिक्स ने इसे हासिल करने में दिलचस्पी दिखाई।

    इसकी लोकप्रियता को देखते हुए नेटफ्लिक्स इसके लिए 51 करोड़ से लेकर 60 करोड़ रुपये तक खर्च करने को तैयार है।

    जानकारी के मुताबिक, कई अन्य कंपनियां भी इसे खरीदने के प्रयास में लगी हुई हैं। हालांकि, अब तक इस फिल्म के सौदे को फाइनल नहीं किया गया है।

    विवरण

    फिल्म में शामिल हैं सेलेना के जीवन के कुछ खास पल

    इस फिल्म का निर्माण जूली गोल्डमैन, क्रिस्टोफर क्लेमेंट्स, जे. डैनियल टोरेस, डेविड ब्लैकमैन और सिमरन सिंह ने किया है।

    डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया है कि किस तरह सेलेना और उनका पारिवारिक बैंड 'सेलेना वाई लॉस डिनोस' ने क्विंसेनियरस में प्रदर्शन करने से लेकर लोगों के दिलों पर राज करने तक का सफर तय किया था।

    इसमें उनके परिवार की कुछ पुरानी क्लिप्स भी शामिल हैं, जो किसी ने नहीं देखी होंगी।

    हत्या

    1995 में की गई थी सेलेना की हत्या

    आपको जानकर दुख होगा कि महज 23 साल की उम्र में इस उभरते सितारे को मौत के घाट उतार दिया गया था। साल 1995 में सेलेना की हत्या कर दी गई थी।

    सेलेना के प्रशंसक क्लब की अध्यक्ष योलांडा सालदिवार ने उन्हें गोली मारी थी। बताया जाता है कि योलांडा को नौकरी से निकाल दिया गया था और उसे गायिका से मिलने की अनुमति नहीं दी जाती थी।

    यही वजह थी की उसने उनकी हत्या करने का फैसला किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नेटफ्लिक्स
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    नेटफ्लिक्स

    नए साल पर 'स्क्विड गेम' के तीसरे सीजन का हुआ ऐलान, पहला पोस्टर जारी  वेब सीरीज
    विक्रमादित्य मोटवानी की 'ब्लैक वारंट' का ट्रेलर जारी, जानिए कब और कहां रिलीज होगी वेब सीरीज  वेब सीरीज
    'द रोशंस' का ट्रेलर जारी, जानिए कब और कहां देख पाएंगे यह डॉक्यूमेंट्री  ऋतिक रोशन
    'द ग्रेटेस्ट राइवलरी': भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट पर नेटफ्लिक्स में रिलीज होगी डॉक्यूमेंट्री, जानिए कब  भारतीय क्रिकेट टीम

    अजब-गजब खबरें

    UK की इस महिला के नन्हें बच्चे हर महीने करते हैं लाखों की कमाई, जानिए कैसे यूनाइटेड किंगडम (UK)
    जापान: दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला का 116 साल की उम्र में हुआ निधन जापान
    ब्राजील की नन बनीं दुनिया की सबसे बुजुर्ग व्यक्ति, 116 साल है उनकी उम्र  ब्राजील
    दुनिया के 5 सबसे महंगे बिकने वाले स्नीकर्स, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश  फैशन टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025