NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / नीलामी में बिकी मशहूर बैंड बीटल्स की हस्ताक्षरित तस्वीर, 70 लाख रुपये लगी इसकी कीमत 
    अगली खबर
    नीलामी में बिकी मशहूर बैंड बीटल्स की हस्ताक्षरित तस्वीर, 70 लाख रुपये लगी इसकी कीमत 
    बीटल्स बैंड की हस्ताक्षरित तस्वीर हुई नीलाम

    नीलामी में बिकी मशहूर बैंड बीटल्स की हस्ताक्षरित तस्वीर, 70 लाख रुपये लगी इसकी कीमत 

    लेखन सयाली
    Nov 24, 2024
    01:32 pm

    क्या है खबर?

    बीटल्स एक बेहद मशहूर अंग्रेजी रॉक बैंड था, जिसे 1960 में 4 गायकों ने मिलकर शुरू किया था। इस बैंड में जॉन लेनन, पॉल मेकारटनि, जोर्ज हैरिसन और रिंगो स्टार शामिल थे।

    यह बैंड इंग्लैंड के लिवरपूल में बना था और इसे आज भी पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है। अब बीटल्स के गायकों की एक हस्ताक्षरित तस्वीर नीलाम की गई है, जिसकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।

    आइए इस नीलामी के विषय में विस्तार से जानते हैं।

    नीलामी

    किस नीलामी घर ने करवाई थी इस तस्वीर की नीलामी?

    नीलामी में बेची गई तस्वीर साल 1964 की है, जो बैंड के ऑस्ट्रेलियाई दौरे के दौरान खींची गई थी। इसपर चारों गायकों के हस्ताक्षर मौजूद हैं।

    इस नायाब वस्तु की नीलामी RR ऑक्शन्स नामक नीलामी घर द्वारा आयोजित करवाई गई थी और इसे 'मर्वेलस ऑफ मॉडर्न म्यूजिक सेल' नाम दिया गया था।

    इस नीलामी के दौरान केवल यह तस्वीर ही नहीं, बल्कि बीटल्स बैंड की कई अन्य दुर्लभ वस्तुएं भी बेचीं गईं थीं।

    तस्वीर

    70 लाख रुपये में बिकी यह दुर्लभ तस्वीर 

    बीटल्स की इस तस्वीर की अनुमानित कीमत 33 लाख रुपये तय की गई थी। हालांकि, जब इसे हासिल करने के लिए लोगों ने बोली लगानी शुरू की तो इसकी कीमत बढ़ती गई।

    अंत में यह तस्वीर 70 लाख रुपये की भारी कीमत पर बेची गई थी। RR की इस मर्वेलस ऑफ मॉडर्न म्यूजिक सेल ने कुल 9.56 करोड़ रुपये की कमाई की है।

    इसमें बीटल्स बैंड की वस्तुओं के साथ-साथ संगीत से जुड़ी कई अन्य वस्तुएं भी बेचीं गईं थीं।

    बीटल्स

    बीटल्स की ये अन्य वस्तुएं भी हुईं लाखों में नीलाम 

    इस नीलामी के दौरान बीटल्स की एक और वस्तु बेची गई थी, जो बैंड के मैजिकल मिस्ट्री टूर का एक्सटेंडेड प्ले था।

    इसका मतलब होता है एक ऐसा साउंड रिकॉर्ड, जिसमें रिलीज की गई एल्बम से अधिक गाने मौजूद हों। इसे 32 लाख रुपये में नीलाम किया गया था।

    इसके अलावा, बीटल्स के पहले सिंगल गानों 'लव मी डू' और 'PS आई लव यू' के पहले हस्ताक्षरित रिकॉर्ड 20 लाख रुपये में बिके।

    सेक्स पिस्टल

    सेक्स पिस्टल बैंड की वस्तुएं भी हुईं नीलाम 

    नीलामी के दौरान सेक्स पिस्टल रॉक बैंड के फ्रंटमैन जॉन लिडॉन सहित अन्य कलाकारों की वस्तुएं भी मोटी रकम में बिकीं।

    जॉनी रॉटन के नाम से मशहूर लिडॉन के मूल गीतों का एक पन्ना 69 लाख रुपये में बिका है। इसमें 'हॉलीडेज इन द सन' और 'सबमिशन' के शुरुआती ड्राफ्ट शामिल थे, जो उनके 1977 के पहले एल्बम 'नेवर माइंड द बोलॉक्स' के गाने थे।

    यह दोनों ही गाने बेहद मशहूर भी हुए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अजब-गजब खबरें
    इंग्लैंड

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    अजब-गजब खबरें

    दिल्ली: दुकान से हजारों रुपये का घी, मिठाइयां और नमकीन समेत कई चीजें चोरी, आरोपी गिरफ्तार  दिल्ली
    इस व्यक्ति ने 3 मिनट में खाई सबसे ज्यादा तीखी सॉस, बनाया अनोखा विश्व रिकॉर्ड लंदन
    लंदन: लुसियन फ्रायड की पेंटिंग 152 करोड़ से ज्यादा रुपये में हुई नीलाम लंदन
    माइकल जॉर्डन की सबसे कीमती जर्सी की होगी नीलामी, 50 करोड़ रुपये में बिकने की उम्मीद अमेरिका

    इंग्लैंड

    रेडी, स्टेडी, स्लो! इंग्लैंड में घोंघा कीड़ों के बीच हुई दौड़ प्रतियोगिता, जानिए इसके बारे में फ्रांस
    इंग्लैंड: बार्बी जैसा दिखने के लिए युवक ने खर्च किए 2.46 करोड़ रुपये, हो रहा पछतावा बार्बी डॉल
    इंग्लैंड: काम की बातें भूल जाता था व्यक्ति, याद रखने के लिए बनवाया 'टू डू लिस्ट' टैटू लंदन
    इंग्लैंड: लंबे और नकली नाखूनों ने बचाई युवती की जान, जानें मामला अजब-गजब खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025