NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / स्पेन: चमगादड़ की गुफा में मिली घास से बनी 6,000 साल पुरानी चप्पलें 
    अगली खबर
    स्पेन: चमगादड़ की गुफा में मिली घास से बनी 6,000 साल पुरानी चप्पलें 
    स्पेन की चमगादड़ गुफा में मिली अनोखी चप्पलें

    स्पेन: चमगादड़ की गुफा में मिली घास से बनी 6,000 साल पुरानी चप्पलें 

    लेखन गौसिया
    Sep 30, 2023
    06:26 pm

    क्या है खबर?

    वैज्ञानिकों ने स्पेन की एक चमगादड़ गुफा में यूरोप की सबसे पुरानी चप्पलों की खोज की है।

    ऐसा माना जाता है कि घास से बुनी गई यह चप्पलें करीब 6,000 साल पुरानी है।

    इस अनोखी खोज के बारे में साइंस एडवांसेज जर्नल में एक लेख भी प्रकाशित किया गया है। इसमें चप्पल की जांच करने वाली एक टीम ने बताया है कि चप्पलों के साथ कुछ टोकरियां और उपकरण भी मिले हैं।

    आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

    खोज

    किन वस्तुओं की शोधकर्ताओं ने की खोज?

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, चप्पलों की खोज अंडालुसिया में चमगादड़ों की गुफा में पाए गए पुराने वस्तुओं के ढेर में से की गई है। इस गुफा को 19वीं शताब्दी में खनिकों ने लूट लिया था।

    बार्सिलोना के ऑटोनॉमस विश्वविद्यालय और स्पेन के अल्काला विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने अब इन वस्तुओं की जांच की है। इसमें एस्पार्टो से बने 22 चप्पल और टोकरियों के साथ औजारों के सेट शामिल हैं।

    जानकारी

    मुश्किल थी चप्पल बनाने की प्रक्रिया

    एस्पार्टो एक प्रकार की घास है, जिसका इस्तेमाल उत्तरी अफ्रीका और इबेरियन पेनिनसुला में सालों पहले शिल्प में किया जाता था। इससे चप्पल को गूंथने के लिए इसकी सुतली बनाई जाती थी। इसके लिए घास को कुचलकर इसे हाइड्रेट करके फिर इसे सूखाया जाता था।

    संरक्षण

    कैसे आज भी सरंक्षित हैं सभी वस्तुएं?

    अध्ययन के मुताबिक, एस्पार्टो की चप्पलें हजारों साल पुरानी होने के बावजूद आज भी अच्छी स्थिति में हैं।

    इसके पीछे की वजह शोधकर्ताओं ने बताया कि गुफा में कम नमी और ठंडी हवाओं के कारण ये चप्पल और अन्य वस्तुएं अच्छी तरह से सरंक्षित थी।

    बता दें कि ये चप्पल नवपाषाण काल के हैं। इसका मतलब है कि यह चप्पलें 2008 में अर्मेनिया की एक गुफा में खोजे गए 5,500 साल पुराने चमड़े के जूतों से भी पुराने हैं।

    बयान

    शोधकर्ताओं ने की निर्माताओं की तारीफ

    शोधकर्ताओं ने चप्पलों समेत कई टोकरियों और अन्य लकड़ी की कलाकृतियों का भी अध्ययन किया।

    उन्होंने कहा, "ये वस्तुएं यूरोप में मध्य होलोसीन की शुरुआती आबादी की जटिलता को दर्शाती है। टोकरियां और चप्पल की बनावट यह बताती है कि निर्माताओं को पर्यावरण में पौधों के संसाधनों का ज्ञान था और उनमें इन चीजों को बनाने में उच्च स्तर की विशेषज्ञता भी थी।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्पेन
    यूरोप
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    स्पेन

    कोरोना वायरस: कई देशों में दूसरी लहर का कहर, भारत में अभी पीक आना बाकी भारत की खबरें
    कोरोना संक्रमण को दोबारा फैलने से रोकने के लिए क्या कदम उठा रहे यूरोपीय देश? चीन समाचार
    फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, दक्षिण कोरिया में स्कूल बंद तो स्पेन में लगी पाबंदियां दक्षिण कोरिया
    कोरोना वायरस: गंभीर रूप से बीमार मरीजों की जान बचा सकते हैं स्टेरॉइड्स- विश्लेषण फ्रांस

    यूरोप

    ओमिक्रॉन के कारण यूरोप में हो सकता है कोविड महामारी का अंत- WHO विश्व स्वास्थ्य संगठन
    यूरोप में मची सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड गाड़ियों की धूम, पहली बार डीजल कारों से ज्यादा बिक्री इलेक्ट्रिक वाहन
    यूक्रेन युद्ध का आज पांचवां दिन, पिछले कुछ घंटों में हुईं ये बड़ी घटनाएं रूस समाचार
    यूरोप में अपने नोट क्यों छपवाते हैं अफ्रीका के ज्यादातर देश? जर्मनी

    अजब-गजब खबरें

    अमेरिकी यूट्यूबर भोजपुरी और हिंदी बोलकर हुआ मशहूर, वायरल हो रहा वीडियो अमेरिका
    युवती ने बोतल से बचा हुआ केचप निकालने का बताया अनोखा हैक, वायरल हुआ वीडियो अमेरिका
    बेंगलुरु: करोड़ों रुपये के नोटों और सिक्कों से सजाया गया श्री सत्य गणपति मंदिर, देखें वीडियो बेंगलुरु
    इस भारतीय महिला की बनाई हुई पेंटिंग 61.8 करोड़ रुपये में बिकी यूरोप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025