NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / पोलैंड: मछुआरे ने खोज निकाली मैमथ की विशाल हड्डी, हिमयुग की होने की है आशंका
    अगली खबर
    पोलैंड: मछुआरे ने खोज निकाली मैमथ की विशाल हड्डी, हिमयुग की होने की है आशंका
    मछुआरे को मिली विशाल मैमथ की हड्डी

    पोलैंड: मछुआरे ने खोज निकाली मैमथ की विशाल हड्डी, हिमयुग की होने की है आशंका

    लेखन सयाली
    Jun 30, 2024
    04:18 pm

    क्या है खबर?

    यूरोप के पोलैंड में रहने वाले एक मछुआरे ने मछली पकड़ते वक्त एक बेहद विचित्र खोज की है।

    मई के अंत में इस अज्ञात मछुआरे को ग्डो नामक स्थान के पास बसे केसियानिस में राबा नदी के तट पर एक विशाल हड्डी मिली थी।

    हैरानी की बाद यह है कि यह हड्डी किसी व्यक्ति की नहीं, बल्कि हिमयुग के मैमथ की बताई जा रही है।

    खोज के बाद मछुआरे ने इसकी जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी थी।

    हड्डी

    मनुष्य के पैर जितनी बड़ी थी यह हड्डी

    पुलिस ने मौके पर पहुंच कर इस हड्डी की जांच करने के बाद कुछ शोधकर्ताओं को सूचना दी थी।

    इंस्टीट्यूट ऑफ पैलियोबायोलॉजी और पोलिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के शोधकर्ताओं ने इस पुरातात्विक खोज को देखा और उसकी जांच की। उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि यह एक विलुप्त मैमथ यानि हाथी की हड्डी थी।

    शोधकर्ताओं ने कहा कि मैमथ की यह हड्डी किसी मनुष्य के पैर जितनी बड़ी और मोटी थी।

    शोधकर्ता

    शोधकर्ता कर रहे हैं हड्डी के विषय में अधिक जानकारी जुटाने का प्रयास

    ग्डो नगर पालिका ने इस खोज के संबंध में एक बयान दिया, लेकिन इस बात से पर्दा नहीं उठाया कि हड्डी मैमथ के शरीर के किस हिस्से की थी।

    फिलहाल शोधकर्ता इस हड्डी के विषय में अधिक जानकारी जुटाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

    ऐसा माना जाता है कि हिमयुग के दौरान मैमथ और ऐसे कई ऐतिहासिक जीव पोलैंड के क्षेत्र में घूमते थे। ये सभी जीव कई अरब सालों पहले ही धरती से विलुप्त हो चुके हैं।

    मैमथ

    विलुप्त होने से पहले पूरे यूरोप में रहते थे मैमथ

    यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया म्यूजियम ऑफ पेलियोन्टोलॉजी के अनुसार, ये विलुप्त हो चुके मैमथ प्लेइस्टोसिन युग के दौरान पूरे यूरोप में रहते थे।

    जानकारी के मुताबिक, इन मैमथों के रहने की अवधि 2.6 मिलियन से 11,700 साल पहले तक थी। मैमथ की सबसे बड़ी और शक्तिशाली प्रजाति है स्टेपी, जिसकी कंधे की ऊंचाई लगभग 3.69 मीटर (12.1 फीट) मापी गई है।

    साथ ही इसका वजन करीब 14.3 टन से अधिक हो सकता है।

    अन्य खोज 

    किर्गिस्तान में भी मिला था मैमथ का जबड़ा और दांत 

    इस साल की शुरुआत में खदान श्रमिकों के एक समूह ने किर्गिस्तान स्थित जिरगलांग नदी के पास मैमथ का एक विशाल जबड़ा और दांत खोज निकाले थे।

    जानकारी के मुताबिक, किर्गिस्तान के क्षेत्र में हुई इस पुरातात्विक खोज ने इसे भविष्य की खोजों के लिए एक आशाजनक स्थान बना दिया है।

    मैमथ के जबड़े और दांत इस्सिक-कुल क्षेत्र में पाए गए थे, जो चीन के झिंजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र की सीमा पर स्थित है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अजब-गजब खबरें
    पोलैंड
    यूरोप

    ताज़ा खबरें

    शेयर बाजार में सेंसेक्स 800 अंक टूटा, गिरावट की क्या है वजह? शेयर बाजार समाचार
    हीरो के दोपहिया वाहनों की बिक्री 5 लाख के पार, जानिए आंकड़े  हीरो मोटोकॉर्प
    भारत में कोरोना के मामले 4,000 के पास पहुंचे, 32 की मौत कोरोना वायरस
    कमल हासन ने मणिरत्नम को दी जन्मदिन की बधाई, अनदेखी तस्वीर साझा कर लिखा खास नोट जन्मदिन विशेष

    अजब-गजब खबरें

    ब्राजील: यह व्यक्ति उल्टे कर लेता है अपने पैर, 210 डिग्री घुमाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड  ब्राजील
    जर्मनी: लाखों रुपयों में बिकी 2 साल के बच्चे की पेंटिंग जर्मनी
    अमेरिका: इस साल भी भारतीय मूल के 12 वर्षीय लड़के ने जीती स्पेलिंग B प्रतियोगिता  अमेरिका
    मलेशिया की एक प्रतियोगिता में रसोइयों ने आधा टन नूडल्स तलकर बनाया विश्व रिकॉर्ड मलेशिया

    पोलैंड

    बंजी जंपिंग के दौरान हवा में रस्सी खुलने से ज़मीन पर गिरा व्यक्ति, देखें वीडियो वायरल अजब-गजब खबरें
    यह है दुनिया का सबसे छोटा घोड़ा, गिनीज़ बुक में शामिल हुआ नाम अजब-गजब
    आंखों में ब्लैक टैटू बनवाना मॉडल को पड़ा भारी, गंवा बैठी आंखों की रोशनी अजब-गजब खबरें
    COP26: बिजली उत्पादन के लिए कोयले का इस्तेमाल रोकने पर सहमत हुए 40 से अधिक देश जलवायु परिवर्तन

    यूरोप

    एयर इंडिया के बाद इंडिगो ने दिया 500 विमानों का ऑर्डर, टर्किश एयरलाइन से मिलाया हाथ इंडिगो
    बेलारूस: नोबेल शांति पुरस्कार विजेता एलेस बालियात्स्की को 10 साल जेल की सजा सुनाई गई नोबेल शांति पुरस्कार
    अमेरिका से यूरोप पहुंचा बैंकिंग संकट, क्रेडिट सुइस बैंक के शेयर 25 प्रतिशत गिरे  स्विट्जरलैंड
    स्विट्जरलैंड के सबसे बड़े बैंक UBS ने वित्तीय संकट में फंसे क्रेडिट सुइस का किया अधिग्रहण स्विट्जरलैंड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025