युवक ने पियानो बजाने पर तोते ने लगाया सुर, वीडियो देख लोगों ने की तारीफ
क्या है खबर?
आज के इस सोशल मीडिया के दौर में आए दिन कुछ न कुछ अलग देखने को मिलता रहता है। अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक पियानो बजाते हुए दिख रहा है।
हालांकि, वीडियो का मुख्य आकर्षण युवक नहीं, बल्कि एक तोता है।
वीडियो में युवक जैसे ही पियानो बजाता है तो तोता गाना गाना शुरू कर देता है, जिसे देखकर लोग वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
वायरल वीडियो
वीडियो में गाने की कला का प्रदर्शन करते दिखा तोता
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर वायरल वीडियो में एक पालतू तोता अपने प्रभावशाली गाने की कला का प्रदर्शन करता हुआ नजर आ रहा है।
8 सेकंड के इस वीडियो में जैसे ही युवक पियानो पर धुन बजाता है तो उसके ठीक बगल में एक स्टैंड पर बैठा तोता खूबसूरती से गाना गाने लगता है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है 'सिंगिंग तोता'।
तोते में संगीत की बेहतरीन समझ के कारण यह वीडियो लोगों को आकर्षित कर रहा है।
ट्विटर पोस्ट
यहां सुनिए तोते की मधुर आवाज
歌を歌うインコ🦜🎶 pic.twitter.com/aN2BMJWM5c
— 三剣真一 (@UMAOUMITSURUGI2) April 11, 2023
प्रतिक्रिया
यूजर्स ने की तोते की प्रस्तुति की तारीफ
वीडियो के शेयर किए जाने के बाद से इसे 11 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और 204 लाइक्स मिले हैं।
वहीं कुछ यूजर्स ने तोता की सुंदर प्रस्तुति की तारीफ करते हुए कई टिप्पणियां भी की हैं।
एक यूजर ने लिखा, 'किसी भी काम के लिए इस तरह का पार्टनर होना मजेदार है।'
दूसरे यूजर ने लिखा, 'गजब! यह तो इंसानों से भी आगे निकल रहा है।'
अन्य मामला
तोते ने गाया था अमेरिकी गायक बेयॉन्से का गाना
कुछ साल पहले ओल्नशायर वाइल्डलाइफ पार्क ने भी इसी तरह का एक वीडियो साझा किया था।
उस वीडियो में एक तोते को बेयॉन्से का 'इफ आई वेयर ए बॉय' गाना गाते हुए देखा गया था।
9 साल के चिको नामक तोते को 2008 के हिट गाने को गाते हुए देख सभी लोग दंग रह गए थे।
इतना ही नहीं, यह प्रतिभाशाली तोता लेडी गागा द्वारा 'पोकर फेस' और कैटी पेरी द्वारा 'फायरवर्क' जैसे गानों की भी नकल कर सकता है।