NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / ऑस्ट्रेलिया: नौका दौड़ में पहली बार इंसानों के साथ बिल्ली भी लेगी हिस्सा, होगा ऐतिहासिक पल
    अगली खबर
    ऑस्ट्रेलिया: नौका दौड़ में पहली बार इंसानों के साथ बिल्ली भी लेगी हिस्सा, होगा ऐतिहासिक पल
    नौका दौड़ में पहली बार बिल्ली भी ले रही हिस्सा

    ऑस्ट्रेलिया: नौका दौड़ में पहली बार इंसानों के साथ बिल्ली भी लेगी हिस्सा, होगा ऐतिहासिक पल

    लेखन गौसिया
    Dec 25, 2023
    07:18 pm

    क्या है खबर?

    ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में 26 दिसंबर से एक नौका दौड़ शुरू होने जा रही है।

    पिछले कई दशकों से इसका आयोजन हो रहा है, लेकिन कल पहली बार इसमें कुछ अलग होने वाला है।

    इसकी वजह यह है कि इसमें पहली बार एक बिल्ली भी भाग ले रही है। इस बिल्ली का नाम ओली है और इसकी उम्र 10 साल है।

    आइये इस खबर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    मामला

    77 सालों में पहली बार प्रतियोगिता में बिल्ली भी ले रही हिस्सा 

    77 सालों से हो रही इस दौड़ में कई हस्तियों ने भाग लिया है, लेकिन ऐसा पहली बार होगा कि कोई बिल्ली इसमें हिस्सा ले रही है।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओली अपने मालिक बॉब विलियम्स के साथ नौका दौड़ में हिस्सा लेने वाली है। वे दोनों नौका सिल्फ VI पर सवार होंगे।

    वैसे तो जानवरों को इस दौड़ में भाग लेने से रोकने के लिए कोई नियम नहीं है, लेकिन प्रतियोगियों के बीच बिल्ली को देखना काफी असामान्य है।

    जानकारी

    नौसेना अधिकारी रह चुके हैं विलियम्स 

    विलियम्स एक सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी हैं। उन्होंने अपना जीवन ज्यादातर समुद्र में ही बिताया है।

    वह पहली बार इस दौड़ में हिस्सा ले रहे हैं और उनके प्रतियोगी सिल्फ एक पुरानी खिलाड़ी हैं। वह पहले भी सिडनी से होबार्ट की दौड़ में भाग ले चुके हैं।

    हालांकि, विलियम्स को समुद्र में काफी अनुभव है और ओली उनके साथ पिछले 5 सालों से है, इसलिए उसे भी समुद्र में रहने का अच्छा अनुभव है।

    बयान

    हर परिस्थिति का सामना करने को तैयार हैं विलियम्स

    विलियम्स से बताया कि उन्हें शुरुआत में समुद्र में तकलीफ होती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होता और वह जीवन का भरपूर आनंद लेते हैं।

    उन्होंने कहा, "दौड़ में अकसर क्रूर परिस्थितियां आती हैं और मैं किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार हूं। ओली भी बहुत समझदार है। जब भी कोई मुश्किल होगी, वह छिपने औक सुरक्षित जगह ढूंढने के लिए नीचे चली जाएगी। हमारा लक्ष्य नए साल के जश्न के लिए समय पर होबार्ट पहुंचने का है।"

    जानकारी

    25 साल पहले दौड़ में आई थी सबसे ज्यादा क्रूर परिस्थितियां 

    जानकारी के मुताबिक, इस नौका दौड़ की दूरी 1,166 किलोमीटर की है। इस दौरान कई खराब परिस्थितियां आती हैं।

    सबसे ज्यादा खराब परिस्थिति 25 साल पहले साल 1998 की दौड़ में आई थी, जब प्रतियोगियों को एक तूफान का सामना करना पड़ा था। उस दौरान 5 नावें डूब गईं थी और 6 लोगों की जान चली गई थी।

    इस साल भी तूफान, तेज हवाएं और कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि होने का अनुमान है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑस्ट्रेलिया
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    माइक्रोसॉफ्ट विंडोज के नए कमांड लाइन टेक्स्ट एडिटर 'एडिट' की क्या है खासियत? माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़
    मोबाइल प्लान का डाटा बचाना चाहते हैं? अमेजन ऐप में करें ये बदलाव अमेजन
    ब्रेक लगाते समय क्यों हिलती है गाड़ी? जानिए कारण और समाधान  कार
    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप

    ऑस्ट्रेलिया

    ऑस्ट्रेलिया: महिलाओं की ब्रा के साइज के हिसाब से पब दे रहा मुफ्त ड्रिंक, हुई निंदा  सोशल मीडिया
    ऑस्ट्रेलिया: युद्ध नायक रॉबर्ट स्मिथ ने की थी अफगान कैदियों की हत्या, कोर्ट ने ठहराया दोषी अफगानिस्तान
    महिंद्रा XUV700 अब ऑस्ट्रेलिया में मचाएगी धूम, हुई लॉन्च  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    ऑस्ट्रेलिया: महिला सांसद ने संसद भवन में प्रभावशाली नेता पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया संसद

    अजब-गजब खबरें

    जापान: इस शहर में रहने के लिए मिल रहे पैसे, फिर भी कोई नहीं आ रहा जापान
    ये हैं दुनियाभर के 5 सबसे महंगे फूलों की सूची, लाखों-करोड़ों तक है कीमत   श्रीलंका
    2 किलोग्राम वजनी से लेकर रिसर्च पेपर की तरह, हैरान कर देंगे शादी के अनोखे कार्ड सोशल मीडिया
    चीन में महिलाएं मना रहीं तलाक का जश्न, फोटोशूट करवाकर जाहिर कर रहीं खुशी चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025