NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / नीदरलैंड: 180 फीट लंबी बाइक को मिला 'दुनिया की सबसे लंबी बाइक' का खिताब
    अगली खबर
    नीदरलैंड: 180 फीट लंबी बाइक को मिला 'दुनिया की सबसे लंबी बाइक' का खिताब
    नीदरलैंड में बनी दुनिया की सबसे लंबी बाइक (तस्वीर: GBWR)

    नीदरलैंड: 180 फीट लंबी बाइक को मिला 'दुनिया की सबसे लंबी बाइक' का खिताब

    लेखन सयाली
    Jun 28, 2024
    02:35 pm

    क्या है खबर?

    इंग्लैंड के नीदरलैंड में रहने वाले 8 इंजीनियरिंग उत्साहियों ने मिलकर दुनिया की सबसे लंबी बाइक बनाई है।

    इस अविश्वसनीय बाइक की लंबाई 55.16 मीटर यानि 180 फीट और 11 इंच है। अनुमानित तौर पर इसकी लंबाई 2 ब्लू व्हेल या 4 डबल-डेकर बसों के बराबर है।

    दुनिया की सबसे लंबी बाइक का पिछला रिकॉर्ड 2020 में ऑस्ट्रेलिया के बर्नी रयान ने बनाया था, जिनकी बाइक की लंबाई 47.5 मीटर (155 फीट 8 इंच) थी।

    रिकॉर्ड

    बचपन से देखा था सबसे लंबी बाइक बनाने का सपना

    इस टीम का नेतृत्व 39 साल के इवान शल्क ने किया था, जो बचपन से इसकी योजना बना रहे थे।

    उन्होंने कहा, "मैं इस बाइक के बारे में सालों से सोच रहा था। मुझे एक बार गिनीज बुक मिली थी, जिसमें मैंने इस रिकॉर्ड के बारे में पढ़ा था।''

    पिछले 60 वर्षों में यह रिकॉर्ड कई बार टूटा है। यह रिकॉर्ड पहली बार 1965 में जर्मनी के कोलोन में 8 मीटर लंबी बाइक के जरिए बनाया गया था।

    इवान

    इवान ने अपने गांव प्रिंसेनबीक के लोगों से मांगी थी मदद

    इवान कार्निवल फ्लोट्स बनाने का काम करते हैं। उन्होंने अपने खाली समय का उपयोग करने के लिए 2018 में इस परियोजना की शुरुआत की थी।

    यह बाइक बनाने के लिए मदद की जरूरत पड़ने पर उन्होंने अपने गांव प्रिंसेनबीक में रहने वाले कार्निवल टीम के सदस्यों से संपर्क किया था।

    इवान ने कहा, "प्रिंसेनबीक उच्च तकनीकी क्षमता के लिए जाना जाता है। यहां के लोगों के पास तकनीकी ज्ञान है और वे इस ज्ञान का अधिकतम उपयोग करना चाहते हैं।"

    निर्माण

    बाइक का अगला और पिछला हिस्सा घर पर ही किया तैयार

    इस बाइक को बनाना एक लंबी प्रक्रिया थी, जो COVID-19 के कारण 2 साल बाधित रही।

    इसके आगे-पीछे के हिस्सों का उत्पादन घर पर ही किया गया था। हालांकि, इसका बीच का हिस्सा एक ऐसी कंपनी से खरीदा गया था, जो लंबी स्टील संरचनाएं बनाती है।

    इस रिकॉर्ड के प्रयोजन के लिए बाइक को एक पैडल वाले वाहन के रूप में परिभाषित किया गया है। इस वाहन में 2 पहिये हैं, जो की एक के पीछे एक लगाए गए हैं।

    रिकॉर्ड प्रयास 

    एक ही दिन में बनाए 2 विश्व रिकॉर्ड

    इस रिकॉर्ड प्रयास में 8 लोगों की टीम को 2 हिस्सों में बांटा गया था। एक टीम आगे स्टीयरिंग संभाल रही थी और दूसरी पीछे पैडल मार रही थी।

    गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल करने के लिए दोनों टीमों ने मिलकर 100 मीटर की दूरी तक बाइक को चलाया था।

    उन्होंने अधिक पैडल जोड़कर और कई सवारियों को बैठाकर सबसे लंबी टेंडेम बाइक का रिकॉर्ड भी हासिल किया।

    इसे अब प्रिंसेनबीक के इतिहास संग्रहालय में प्रदर्शित किया जाएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गिनीज बुक
    नीदरलैंड

    ताज़ा खबरें

    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल
    विराट कोहली की 10वीं की अंकतालिका हुई वायरल, जानिए क्या रहा था परिणाम भारतीय क्रिकेट टीम

    गिनीज बुक

    गिनीज बुक में दर्ज हैं ये खाने से जुड़े ये 5 रिकॉर्ड, जानकर रह जाएंगे हैरान  अजब-गजब खबरें
    ये हैं दुनिया के सबसे उम्रदराज जीवित तिड़वा भाई, मनाया अपना 93वां जन्मदिन अमेरिका
    अमेरिका: व्यक्ति ने 1 मिनट में किए 26 बर्पी पुल-अप्स, रिकॉर्ड बनाकर जीते लाखों रुपये अमेरिका
    जापान की सबसे उम्रदराज महिला का 116 साल की उम्र में निधन जापान

    नीदरलैंड

    नीदरलैंड ने जर्मनी से खेला रोमांचक ड्रॉ, नेशंस लीग से बाहर हुआ वर्ल्ड चैंपियन फ्रांस फुटबॉल समाचार
    अफगानिस्तान से धीमे निकासी अभियान के कारण नीदरलैंड की विदेश मंत्री ने इस्तीफा दिया अफगानिस्तान
    इस इलेक्ट्रिक कार को नहीं पड़ेगी कई महीनों तक चार्ज करने की जरूरत इलेक्ट्रिक वाहन
    'अच्छी नींद' के लिए दुनिया का सबसे महंगा तकिया, कीमत लगभग 45 लाख रुपये अजब-गजब खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025